अमेरिका में ठंड से मरते बेघर लोग

पूंजीवादी व्यवस्था में सबसे विकसित देश अमेरिका में वहां के नागरिकों की क्या स्तिथि है उसे अभी हाल की कुछ घटनाओं से समझा जा सकता है। जब क्रिसमस और नई साल के जश्न के बीच ठंड की वजह से मरते बेघर लोगों की खबरें आ रही हैं। यह कोई इस साल की बात नहीं है वरन हर साल ऐसी मौतों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

वाशिंगटन के सीएटल और किंग काउंटी में इस साल 270 लोग ठंड से मर गये जो पिछले 20 सालों में एक रिकॉर्ड है। सेन फ्रैंसिस्को में 2022 में 200 लोगों की मौत हुई है। अरिजोना के मैरिकोपा काउंटी में 2022 में 700 लोगों की मौत हो चुकी है जो 2021 से 42 प्रतिशत ज्यादा है।

अमेरिका की 12 प्रतिशत आबादी वाले राज्य करलीफोर्निआ में 30 प्रतिशत आबादी बेघर लोगों की है। दक्षिणी करलीफोर्निआ के सन डिएगो में 2020 में 357 लोगों, 2021 में 536 लोगों की मौत हुई थी वहीं 2022 में 7 प्रतिशत वृद्धि के साथ 574 लोगों की मौत हुई है।

ये अमेरिका के कुछ राज्यों के आंकड़े हैं। यही स्तिथि बाकी राज्यों की जहाँ हर साल बेघर लोग जो फुटपाथ पर रहते हैं या फिर गाड़ियों के अंदर सोते हैं, ठंड से मर जाते हैं। एक आंकड़े के मुताबिक 2016 से 2020 तक ऐसे लोगों के मरने की संख्या में 77 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। इस दौरान 18,000 लोग मारे गये हैं।

ये मौतें सामान्य मौतें नहीं हैं। ये व्यवस्था जनित हत्याएं हैं। अमेरिका आज पुरी दुनिया में सबसे ज्यादा हथियारों पर खर्च करता है। उसका सैन्य बजट दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य बजट है। लेकिन वही अमेरिका अपने नागरिकों को रहने के लिए घर तक उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। रूस युक्राइन युद्ध में वह लाखों डॉलर खर्च रहा है लेकिन कुछ हज़ार डॉलर खर्च कर वह अपने लोगों की जान नहीं बचा सकता। एक तरफ उसके हथियार दुनिया में आम लोगों की हत्याएं कर रहे हैं वहीं उन हथियारों पर होने वाला खर्च उसके लोगों की ठंड से जान बचा सकता था।

दुनिया में लोकतंत्र की रक्षा के नाम पर 150 से ज्यादा देशों में अमेरिका ने अपने सैन्य अड्डे बना रखे हैं लेकिन खुद अपने यहाँ “लोकतंत्र” के “लोक” बेघर हैं, भयंकर ठंड में मर जा रहे हैं इसकी उसे रत्ती भर परवाह नहीं है। सबसे ज्यादा विकसित पूंजीवादी देश भी ऐसी ही व्यवस्था कायम कर सकता है जहाँ एक तरफ दौलत के अम्बार हैं, जहाँ के पूंजीपति दुनिया के शीर्ष पूंजीपतियों में गिने जाते हैं। जहाँ की तेल, वाहन और हथियार उद्योग की विशालकाय कम्पनियां पुरी दुनिया की दौलत पर कब्ज़ा कर रही हों, लूट मार मचा रही हों वहीं दूसरी तरफ देश में भयानक गरीबी पसरी हो। जब सारे संसाधनों के बावजूद लोग बेघर हों और ठंड तथा भूख से मर जाने को अभिशप्त हों तो ऐसी पूंजीवादी व्यवस्था आदर्श नहीं हो सकती और इसे बदलना लाज़िमी है।

अंतर्राष्ट्रीय

आलेख

/modi-sarakar-waqf-aur-waqf-adhiniyam

संघ और भाजपाइयों का यह दुष्प्रचार भी है कि अतीत में सरकार ने (आजादी के बाद) हिंदू मंदिरों को नियंत्रित किया; कि सरकार ने मंदिरों को नियंत्रित करने के लिए बोर्ड या ट्रस्ट बनाए और उसकी कमाई को हड़प लिया। जबकि अन्य धर्मों विशेषकर मुसलमानों के मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया। मुसलमानों को छूट दी गई। इसलिए अब हिंदू राष्ट्रवादी सरकार एक देश में दो कानून नहीं की तर्ज पर मुसलमानों को भी इस दायरे में लाकर समानता स्थापित कर रही है।

/china-banam-india-capitalist-dovelopment

आजादी के दौरान कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद वह उग्र भूमि सुधार करेगी और जमीन किसानों को बांटेगी। आजादी से पहले ज्यादातर जमीनें राजे-रजवाड़ों और जमींदारों के पास थीं। खेती के तेज विकास के लिये इनको जमीन जोतने वाले किसानों में बांटना जरूरी था। साथ ही इनका उन भूमिहीनों के बीच बंटवारा जरूरी था जो ज्यादातर दलित और अति पिछड़ी जातियों से आते थे। यानी जमीन का बंटवारा न केवल उग्र आर्थिक सुधार करता बल्कि उग्र सामाजिक परिवर्तन की राह भी खोलता। 

/amerika-aur-russia-ke-beech-yukrain-ki-bandarbaant

अमरीकी साम्राज्यवादियों के लिए यूक्रेन की स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखण्डता कभी भी चिंता का विषय नहीं रही है। वे यूक्रेन का इस्तेमाल रूसी साम्राज्यवादियों को कमजोर करने और उसके टुकड़े करने के लिए कर रहे थे। ट्रम्प अपने पहले राष्ट्रपतित्व काल में इसी में लगे थे। लेकिन अपने दूसरे राष्ट्रपतित्व काल में उसे यह समझ में आ गया कि जमीनी स्तर पर रूस को पराजित नहीं किया जा सकता। इसलिए उसने रूसी साम्राज्यवादियों के साथ सांठगांठ करने की अपनी वैश्विक योजना के हिस्से के रूप में यूक्रेन से अपने कदम पीछे करने शुरू कर दिये हैं। 
    

/yah-yahaan-nahin-ho-sakata

पिछले सालों में अमेरिकी साम्राज्यवादियों में यह अहसास गहराता गया है कि उनका पराभव हो रहा है। बीसवीं सदी के अंतिम दशक में सोवियत खेमे और स्वयं सोवियत संघ के विघटन के बाद अमेरिकी साम्राज्यवादियों ने जो तात्कालिक प्रभुत्व हासिल किया था वह एक-डेढ़ दशक भी कायम नहीं रह सका। इस प्रभुत्व के नशे में ही उन्होंने इक्कीसवीं सदी को अमेरिकी सदी बनाने की परियोजना हाथ में ली पर अफगानिस्तान और इराक पर उनके कब्जे के प्रयास की असफलता ने उनकी सीमा सारी दुनिया के सामने उजागर कर दी। एक बार फिर पराभव का अहसास उन पर हावी होने लगा।

/hindu-fascist-ki-saman-nagarik-sanhitaa-aur-isaka-virodh

उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया है। इस संहिता को हिंदू फासीवादी सरकार अपनी उपलब्धि के रूप में प्रचारित कर रही है। संहिता