तेंदुआ -उषा राय

/tendua-usaa-raaya

 (अंश)

1.
घुस आया है तेंदुआ
वे मुग्ध हैं उसके हिंसक अंदाज पर
गर्व करते हैं फूल माला से लाद देते हैं
पर लोग हैरान हैं कि यह तो तेंदुआ है!

2.
जब हम बेखबर रहते  
तेंदुआ दूर तक की चालें सोचता
शिकार को आंखों में रखता 
और सदा ही विलोम रचता है
मसलन
कहता है अच्छे दिन     
बुरे दिन हो जाते हैं
नारा बेटी बचाओ       
यौन शोषण का लाइसेंस बन जाता है
कहता है सहमति        
असहमति को दिखाता जेल का रास्ता
कहता है विकास         
विनाश हो जाता है
कहता है शिक्षा            
बच्चे छोड़ देते परीक्षा
कहता है सबका साथ     
दंगा करा दिया जाता है
रोजगार                     
बेरोजगारी में
खरीदना                     
बेचने में और
व्यवस्था                     
वोट की गणित में बदल जाती है
अब की है उसने शांति की बात   
चाकू खंजर भाला त्रिशूल की 
बात चल निकली है
जब-जब वह खतरों की बात उठाता है 
तब समझ लेना चाहिए
कि कोई नाव खतरे में नहीं  
पूरी नदी खतरे में है।

आलेख

/ceasefire-kaisa-kisake-beech-aur-kab-tak

भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिवसीय ‘युद्ध’ अमेरिका के राष्ट्रपति की ‘युद्ध विराम’ घोषणा के जरिए 10 मई की शाम पांच बजे समाप्त हो गया। युद्ध विराम की घोषणा सबसे पहले अमेरि

/terrosim-ki-raajniti-aur-rajniti-ka-terror

पहलगाम की आतंकी घटना के बाद देश के पूंजीवादी दायरों से लगातार यह बात आ रही है कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सब लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ खड़ा होना चाहिए और सरक

/modi-government-fake-war-aur-ceasefire

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले की घटना के बाद से ही मोदी की अगुवाई वाली एन डी ए सरकार, मोदी-शाह और भाजपाइयों ने देश की जनता को युद्ध के उन्माद की ओर धकेल

/fasism-ke-against-yuddha-ke-vijay-ke-80-years-aur-fasism-ubhaar

9 मई 1945 को फासीवादी जर्मनी के आत्मसमर्पण करने के बाद फासीवाद के विरुद्ध युद्ध में विजय मिल गयी थी। हालांकि इस विजय के चार महीने बाद जापान के हिरोशिमा और नागासाकी में अम