झारखण्ड की कोयला खदान हादसे में दो मजदूर मरे

    झारखण्ड की बासंती माटा कोयला खदान में ऊपर की छत गिर जाने से दो मजदूर मारे गये। दो और मजदूरों के मारे जाने की संभावना है। यह दुर्घटना भारत कुकिंग कोल लिमिटेड की खदान में हुई। <br />
    भारत के अंदर बाकी खदानों के मुकाबले मे कोयला खानों में होने वाली घटनाओं की संख्या ज्यादा है। कुल खानों की दुर्घटनाओं की 86 प्रतिशत दुर्घटनायें कोयला खदानों के अंदर होती हैं। कुल मौतों में से 60 प्रतिशत मौतें तथा घायलों में से 83 प्रतिशत घायल होने की घटनायें कोयला खानों के अंदर होती हैं। और बाकी प्रदेशों के मुकाबले झारखण्ड में कोयला खदानों में होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या ज्यादा है।       <br />
    भारत में प्रति 1000 पर कोयला खदानों में मरने वालों की संख्या 0.3 है। जबकि जर्मनी में यह 0.13 तथा आस्ट्रेलिया में 0.15 है। प्रति 1 टन पर मरने वालों की संख्या अमेरिका से 8.64 गुनी तथा आस्ट्रेलिया से 24 गुनी है। <br />
    भारत में इतनी ज्यादा संख्या में होने वाली मौतों का कारण कोयला खानों का भूमिगत होना है। भारत में 54 प्रतिशत खानें भूमिगत हैं जबकि खुली हुई खानों में दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है। <br />
    कोयला खदानों में होने वाली मौतों के लिए यहां अवैध खनन जिम्मेदार है तो वहीं भारत सरकार की नीतियां भी जिम्मेदार हैं। 1970 में खानों के राष्ट्रीयकरण के बाद होने वाली मौतों की संख्या कम हो गयी थी परन्तु 1991 के बाद उदारीकरण की नीतियां लागू हो जाने के बाद ठेका प्रथा बढ़ गयी और आज कोयला खदानों में भारी संख्या में ठेका मजदूर काम कर रहे हैं जिनकी सुरक्षा व्यवस्था की कोई गारण्टी नहीं होती है। इस कारण भी दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही हैं। 

आलेख

/ameriki-dhamakiyon-ke-sath-iran-amerika-varta

अमरीकी सरगना ट्रम्प लगातार ईरान को धमकी दे रहे हैं। ट्रम्प इस बात पर जोर दे रहे हैं कि ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु बम नहीं बनाने देंगे। ईरान की हुकूमत का कहना है कि वह

/modi-sarakar-waqf-aur-waqf-adhiniyam

संघ और भाजपाइयों का यह दुष्प्रचार भी है कि अतीत में सरकार ने (आजादी के बाद) हिंदू मंदिरों को नियंत्रित किया; कि सरकार ने मंदिरों को नियंत्रित करने के लिए बोर्ड या ट्रस्ट बनाए और उसकी कमाई को हड़प लिया। जबकि अन्य धर्मों विशेषकर मुसलमानों के मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया। मुसलमानों को छूट दी गई। इसलिए अब हिंदू राष्ट्रवादी सरकार एक देश में दो कानून नहीं की तर्ज पर मुसलमानों को भी इस दायरे में लाकर समानता स्थापित कर रही है।

/china-banam-india-capitalist-dovelopment

आजादी के दौरान कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद वह उग्र भूमि सुधार करेगी और जमीन किसानों को बांटेगी। आजादी से पहले ज्यादातर जमीनें राजे-रजवाड़ों और जमींदारों के पास थीं। खेती के तेज विकास के लिये इनको जमीन जोतने वाले किसानों में बांटना जरूरी था। साथ ही इनका उन भूमिहीनों के बीच बंटवारा जरूरी था जो ज्यादातर दलित और अति पिछड़ी जातियों से आते थे। यानी जमीन का बंटवारा न केवल उग्र आर्थिक सुधार करता बल्कि उग्र सामाजिक परिवर्तन की राह भी खोलता। 

/amerika-aur-russia-ke-beech-yukrain-ki-bandarbaant

अमरीकी साम्राज्यवादियों के लिए यूक्रेन की स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखण्डता कभी भी चिंता का विषय नहीं रही है। वे यूक्रेन का इस्तेमाल रूसी साम्राज्यवादियों को कमजोर करने और उसके टुकड़े करने के लिए कर रहे थे। ट्रम्प अपने पहले राष्ट्रपतित्व काल में इसी में लगे थे। लेकिन अपने दूसरे राष्ट्रपतित्व काल में उसे यह समझ में आ गया कि जमीनी स्तर पर रूस को पराजित नहीं किया जा सकता। इसलिए उसने रूसी साम्राज्यवादियों के साथ सांठगांठ करने की अपनी वैश्विक योजना के हिस्से के रूप में यूक्रेन से अपने कदम पीछे करने शुरू कर दिये हैं।