दिमागी नक्सल और सिविल डिफेन्स

Published
Sun, 01/04/2026 - 15:50
/dimagi-naxal-and-civil-defence

इस बार भी 15 अगस्त के दिन भारत देश की आम जनता को उसके राजा ने बताया कि किस तरह उसके 12 सालों के राज में भारत ने तरक्की की उचाईयों को छुआ है। हर क्षेत्र में भारत विकास कर रहा है। वह दिन अब दूर नहीं जब देश की फटेहाल जनता को पता चले कि उनका देश "विकसित भारत" बन चुका है।

मोदी के अनुसार भारत को विकसित बनाने में उनके सामने कुछ समस्याएं हैं। दरअसल उनका ये विकास का रास्ता कुछ लोगों को समझ या पसंद नहीं आ रहा और ये नादान लोग विकास में रोड़ा अटकाते हैं। मोदी के अनुसार ये नक्सली हैं, अर्बन नक्सल हैं, आंदोलनजीवी हैं और इस बार 15 अगस्त को उन्होंने इन नादान लोगों के लिए एक नया शब्द इस्तेमाल किया है वह है - दिमागी नक्सल। कुछ लोग कह रहे हैं कि कुछ दिन पहले के फ्रेंड्स ही अब दिमागी नक्सल बन गये हैं। जो भी हो लेकिन इतना तो साफ है मोदी का दिमागी नक्सल का विचार एक बहुत ही खतरनाक फासीवादी कार्यवाही का आगाज है। यह मोदी भक्तों और मोदी विरोधियों दोनों के लिए स्पष्ट है।

इस शब्द की उत्पत्ति उनके दिमाग़ में कैसे हुई यह तो मोदी जी ही बता सकते हैं लेकिन उन्होंने दिमागी नक्सल से निपटने के लिए एक कार्य दिशा रख दी है। इसके संकेत उनके भाषण में मिल जाते हैं। वह है सिविल डिफेन्स। वे इन दिमागी नक्सल को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बताते हैं और इस आंतरिक खतरे से निपटने के लिए वे सिविल डिफेन्स फोर्स बनाने की बात करते हैं।

ऐसा नहीं है कि यह सिविल डिफेन्स कोई नई चीज़ है। जैसे कि मोदी व उनके संघ में बैठे आका नये नहीं हैं। ये हिटलर के वंशज हिटलर की तरह सिविल डिफेन्स फोर्स बनाने की बात कर रहे हैं। दरअसल हिटलर के शासन में उसके खासमखास दूसरे नंबर के व्यक्ति हरमन गोरिंग ने 1933 में आर वी एल का गठन किया था। इसके सदस्यों का काम था हिटलर और उसके नाज़ीवाद के खिलाफ विचार रखने वालों का पता लगाना और गेस्टापो को उसकी खबर पहुँचाना और फिर गेस्टापो उन लोगों के साथ क्या करती थी यह इतिहास में दर्ज़ है।

मोदी सरकार में दूसरे नंबर का व्यक्ति इस समय कौन है यह किसी से छिपा नहीं है। वैसे तो मोदी जिस सिविल डिफेन्स फोर्स को बनाने की बात कर रहे हैं वह समाज में मौजूद है। बजरंग दल, श्री राम सेना, करनी सेना, विश्व हिन्दू परिषद आदि आदि संघ के अनुषन्गी संगठन हैं और इनके कार्यकर्ता वही काम कर रहे हैं जिसकी मोदी और उनके आका अपेक्षा करते हैं। सी ए ए - एन आर सी का आंदोलन या फिर किसानों का आंदोलन हर जगह उन्होंने अपनी भूमिका का निर्वहन किया है। अभी हाल में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में भी ये पुलिस के साथ मिलकर छात्रों के आंदोलन को कुचलने में अपनी भूमिका निभा रहे थे। गौ रक्षा, लव जिहाद आदि मसलों पर भी ये अपनी भूमिका सक्रिय रूप से निभाते हैं। लेकिन अभी इनकी कार्यवाहियाँ समाज में लम्पटाई के दायरे में आती हैं। मोदी बस इतना करना चाहते हैं कि सिविल डिफेन्स फोर्स के नाम पर इनको क़ानूनी जामा पहनाया जा सके। उसके बाद वे इन लोगों को आधुनिक हथियार और तकनीक से भी लैस कर दिमागी नक्सलों से निपटने के लिए तैयार करना चाहते हैं।

हिटलर की विचारधारा और तौर-तरीकों से सीखकर ये फ़ासीवादी शासक सोचते हैं कि वे इसी तरह पूंजी की सेवा करते रहेंगे और अपने हिस्से की मलाई खाते रहेंगे लेकिन इतिहास अगर हिटलर के उदय का है तो उसके अंत का भी है।

#दिमागीनक्सल

#dimaginaxal

 

आलेख

/peace-bond-vishesh-karyakari-majistrate-v-shakti-prathakkaran-siddhant

शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धान्त यह मत प्रस्तावित करता है कि लोगों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता को कायम रखने के लिए जरूरी है कि कार्यपालिका-विधायिका व न्यायपालिका परस्पर स्वतंत्र हों। अगर कार्यपालिका किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन करना चाहे तो न्यायपालिका उसे रोक दे। फ्रांसीसी दार्शनिक मांतेस्क्यू को इस शक्ति पृथक्करण के सिद्धान्त का मूल प्रस्तावक माना जाता है।

/regime-change-or-vyavastha-parivartan

पूंजीवादी जनतंत्रों में चुनाव ‘सेफ्टी बाल्व’ का काम करता है। बदहाल और दुःखी परेशान लोग नयी सरकार को चुन उम्मीद करते हैं कि उनकी जिन्दगी में शायद बेहतरी हो जाये। अमरीका जैसे देश में तो इसी वजह से दोनों प्रमुख पार्टियां बारी-बारी से सत्ता में आती रहती हैं। चुनाव के जरिये सरकारें बदलती रहती हैं और पूंजीवादी व्यवस्था बदस्तूर चलती रहती है। मजदूर-मेहनतकश जनता बेहतरी की मृग मरीचिका में जीती रहती है। 

/janavad-ka-sawal-aur-majdoor-varg

मजदूर के पास पूंजी नहीं होती इसीलिए पूंजीवाद में उसकी कोई हैसियत नहीं होती। इतना ही नहीं, वह जिन्दा रहने के लिए पूंजीपति पर निर्भर होता है। वह पूंजीपति के लिए काम करता है और जिन्दा रहता है। इसके लिए वह पूंजीपति से जिन संबंधों में बंधता है वे उसे पूंजीपति का गुलाम बना देती हैं। इसीलिए मजदूर को उजरती गुलाम यानी मजदूरी करने वाला गुलाम कहा जाता है। स्वाभाविक है कि समाज में गुलाम व गुलाम मालिक की राजनीतिक-सामाजिक हैसियत एक नहीं हो सकती।

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।