साम्राज्यवादियों की चहेती संस्था को नोबेल शांति पुरस्कार

इस वर्ष नोबेल शांति पुरस्कार रासायनिक हथियार निषेधक संगठन [Organisation for the Prohibition of Chemical Weapons] को दिया गया है। इस संगठन का घोषित उद्देश्य दुनिया भर में खतरनाक रासायनिक हथियारों की समाप्ति है। परन्तु इस संगठन का इतिहास दिखाता है कि यह दुनिया भर में साम्राज्यवादी मंसूबों की पूर्ति का माध्यम बना रहा है। खासकर अमेरिकी व रूसी साम्राज्यवादी इस संगठन के माध्यम से यह सुनिश्चित करने में लगे रहे हैं कि कोई अन्य देश रासायनिक हथियारों में उनकी बराबरी न कर पाये। इस तरह यह संगठन तमाम अन्य साम्राज्यवादी संस्थाओं की तरह शांति का नहीं युद्ध-तबाही को फैलाने का जरिया रहा है।

1997 में अस्तित्व में आये इस संगठन के ‘रासायनिक हथियार प्रतिबन्धों’ पर दुनिया के 189 देशों ने हस्ताक्षर किये हैं। इसने तब दुनिया से रासायनिक हथियारों की समाप्ति के लिए अप्रैल 2012 की तारीख तय की थी। वर्ष 2013 में सीरिया में हुए रासायनिक हमले में करीब 1300 लोगों की मौतों ने जाहिर कर दिया कि यह संगठन अपने लक्ष्य को पाने से कोसों दूर है। जहां तमाम देशों ने गुपचुप तरीके से रासायनिक हथियारों के जखीरे अपने पास रखे हैं वहीं अमेरिका ने घोषित किया है कि वह अगले दशक तक ही इन हथियारों को समाप्त करेगा वहीं रूस ने इन्हें 2018 तक खत्म करने की घोषणा की है।

अमेरिकी व रूसी साम्राज्यवादी शीत युद्ध के जमाने से ही तमाम देशों को रासायनिक हथियार देते रहे हैं। सबसे ज्यादा रासायनिक हथियार भी इन्हीं के पास हैं। शीत युद्ध की समाप्ति के बाद कायम हुए इस संगठन का इस्तेमाल अधिकतर अमेरिकी साम्राज्यवादियों ने अपने हितों को आगे बढ़ाने के लिए किया।

ईराक पर हमले के वक्त ईराक के पास रासायनिक हथियारों के होने का झूठा आरोप अमेरिका ने लगाया था। इस संस्था की इस काम में मदद ली गयी। ये हथियार ईराक-ईरान युद्ध के वक्त अमेरिका ने ईराक को मुहैय्या कराये थे। सीरिया पर हमले के लिए भी इसी संस्था का इस्तेमाल कर उस पर रासायनिक हथियारों के होने को बहाना बनाया जा रहा है। इस वक्त अमेरिका-रूस के मध्य समझौते के चलते ये संस्था सीरिया में रासायनिक हथियारों के खात्मे में जुटी है।

कुल मिलाकर यह संस्था साम्राज्यवादियों के वैश्विक कुकर्मों-हस्तक्षेपों-हमलों के लिए इस्तेमाल होती रही है। यह दुनिया पर सामरिक रूप से अमेरिका-रूस के वर्चस्व को कायम रखने का माध्यम बनी रही है। ऐसे में इसका शांति से कोई लेना-देना नहीं है। यह संयुक्त राष्ट्र की उन तथाकथित शांति सेनाओं की तरह है जो शांति के नाम पर हस्तक्षेप, कत्लेआम का जरिया बनती रही हैं।

नोबेल शांति पुरस्कारों का इतिहास ही यह दिखलाता है कि ये अक्सर ही साम्राज्यवादियों के चाटुकारों को दिया जाता रहा है। यह दुनिया में मौतों-लूट-हत्या के ठेकेदारों को दिया जाता रहा है। इसी तर्ज पर ओबामा को नोबेल पुरस्कार दिया गया था। अब उनकी चहेती संस्था को इससे नवाजा गया है। इन तमगों के पीछे खड़े व्यक्ति-संस्थायें शांति नहीं, हिंसा-मौतों के सौदागर हैं।

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं।

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।