दो गज जमीन भी न मिली

/do-gaj-jameen-bhi-na-mili

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में छिंदवाड़ा गांव की कुल आबादी 6,450 है। इन 6,450 लोगों में छह हजार लोग आदिवासी समुदाय के हैं। साढ़े चार सौ लोग माहरा समुदाय के हैं। गांव में लगभग सौ लोग ईसाई समुदाय के हैं जिन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया। यहां पहले ईसाई मिशनरी आए तो बस्तर में कई आदिवासियों ने ईसाई धर्म अपना लिया था। अब यहां पर हिंदुत्ववादी संगठनों का प्रभाव बढ़ा जो मूलतः आदिवासियों को हिंदू मानते हैं।
    
बस्तर जिले के छिंदवाड़ा गांव में सुभाष बघेल नाम के ईसाई समुदाय के व्यक्ति थे। इनकी मृत्यु 7 जनवरी को हो गई थी। वहां उनका पैतृक गांव है, घर है, जमीन है लेकिन वहां उनका अंतिम संस्कार नहीं हो सका क्योंकि वह ईसाई थे। जिस गांव में सुभाष बघेल के पिता ने जन्म लिया और मरने के बाद उनको दफनाया गया, मरने के बाद उनकी भाभी को वहीं दफनाया गया। जिस गांव में सुभाष बघेल ने जन्म लिया, जीवन बिताया, उसी गांव में पादरी रहे उसी गांव में उनको दफनाने के लिए दो गज जमीन भी नहीं मिली।
    
देश में पैतृक गांव में अंतिम संस्कार करने के लिए स्थानीय प्रशासन, उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़े और उसके बाद भी उसका अंतिम संस्कार उस गांव में न हो सके। यह कोई सामान्य घटना नहीं है।  
    
इस घटना को सुनकर मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर की याद आ गई जो हिंदुस्तान के अंतिम बादशाह थे। जिन्होंने 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम को आगे बढ़ाया था। लेकिन स्वतंत्रता संग्राम विफल होने पर अंग्रेजों ने उनको सजा देकर रंगून भेज दिया, वहीं उनकी मृत्यु हो गई और उनको दफनाने के लिए हिंदुस्तान में दो गज जमीन भी नहीं मिली थी। यह काम गुलाम भारत में अंग्रेजों ने किया था। उनको अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करने की सजा मिली थी।
    
आज स्वतंत्र, सर्व धर्म समभाव वाले भारत में एक धर्म विशेष के लोगों को उन्हीं के पैतृक गांव में अंतिम संस्कार की मंजूरी मांगना और सर्वोच्च न्यायालय का भी 20-25 किमी दूर दफनाने का फैसला अपने आप में दिखाता है कि देश किस ओर जा रहा है। वैसे सर्वोच्च न्यायालय के फैसला सुनाने वाली बैंच के न्यायधीशों ने टिप्पणी की, ‘‘हमें यह कहते हुए दुख हो रहा है कि न तो पंचायत और न ही राज्य सरकार और न ही उच्च न्यायालय इस समस्या का समाधान कर पाए हैं’’। लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने जो समाधान दिया वह यह कि गांव से 20-25 किमी दूर ईसाइयों के लिए बने कब्रिस्तान में सुभाष का अंतिम संस्कार किया जाए।
    
स्वतंत्र भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत किसी व्यक्ति के सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार का अधिकार भी शामिल है। इसके बावजूद भी न तो उच्च न्यायालय और न ही सर्वोच्च न्यायालय सुभाष बघेल का उसी के पैतृक गांव में अंतिम संस्कार करा सके।
    
यह दिखाता है कि नफरत की राजनीति का असर देश के कोने-कोने में फैल रहा है। देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने के नाम पर जनता में मुसलमानों और ईसाइयों के खिलाफ नफरत भरी जा रही है। लोगों की भावनाओं को भड़काकर आपस में लड़ाया जा रहा है। बस्तर में पिछले कुछ समय से इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं। आदिवासियों को हिन्दू और ईसाई के नाम पर लड़ाया जा रहा है। आदिवासियों में पहले ईसाई मिशनरी आईं तो बस्तर में कई आदिवासियों ने ईसाई धर्म अपना लिया था। फिर यहां पर आर एस एस जैसे हिंदुत्ववादी संगठन आए जो मूलतः आदिवासियों को हिंदू मानते हैं। उन्होंने आदिवासियों के बीच नफरत को बढ़ाया जिसके कारण अब ऐसी कई घटनाएं देखने को मिल रही हैं।
    
लगभग तीन चार सालों से ये घटनाएं बढ़ रही हैं। कभी चर्च पर हमले करना, कभी गांव से ईसाई आदिवासियों का बहिष्कार करना तो कभी मरने के बाद उनका अंतिम संस्कार नहीं करने देना ये सब दिखाता है कि नफरत को किस हद तक परोसा जा रहा है।
    
देश के आदिवासी गांवों की एक परंपरा रही है। इसमें आपस में बैठकर हमेशा समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करते थे। ऐसे मामलों में ज्यादातर तो गांव में आपस में सहमति बनाकर काम कर लेते थे। अब ऐसा नहीं है। अब आदिवासी समाज और ईसाई आदिवासियों दोनों ही लोगों को भड़काया जा रहा है। अब नफरत इतनी ज्यादा बढ़ा दी गई है कि कई बार ऐसा हुआ कि स्थानीय विरोध के बाद भी अगर ईसाई समुदाय के लोगों ने अंतिम संस्कार किया है तो उसके बाद विरोधियों ने कब्र खोदकर शव को निकालने तक का प्रयास किया है। इसके अलावा कई बार हिंसा की स्थिति भी पैदा हुई है। ऐसे कई मामलों में ईसाई आदिवासी समुदाय के लोगों को शव कहीं और ले जाकर दफनाना पड़ता है।
    
आर एस एस जैसे हिन्दूवादी संगठन जिस तरह से देश में नफरत भरी राजनीति कर रहे हैं। उन्हें जनता के जीवन की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। समाज में महंगाई, बेरोजगारी, महिला हिंसा, अपराध बढ़ रहे हैं जिससे हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई सभी परेशान हैं। इससे हिन्दू भी अछूते नहीं हैं। 
    
हिंदूवादी संगठनों की इस राजनीति को समझने की जरूरत है कि हिन्दू राष्ट्र के नाम पर ये जनता के जनवादी अधिकारों को खत्म करना चाहते हैं, देश में तानाशाही थोपना चाहते हैं। सबको एकजुट होकर इनके खिलाफ लड़ने की जरूरत है।                 -एक पाठक

आलेख

/kumbh-dhaarmikataa-aur-saampradayikataa

असल में धार्मिक साम्प्रदायिकता एक राजनीतिक परिघटना है। धार्मिक साम्प्रदायिकता का सारतत्व है धर्म का राजनीति के लिए इस्तेमाल। इसीलिए इसका इस्तेमाल करने वालों के लिए धर्म में विश्वास करना जरूरी नहीं है। बल्कि इसका ठीक उलटा हो सकता है। यानी यह कि धार्मिक साम्प्रदायिक नेता पूर्णतया अधार्मिक या नास्तिक हों। भारत में धर्म के आधार पर ‘दो राष्ट्र’ का सिद्धान्त देने वाले दोनों व्यक्ति नास्तिक थे। हिन्दू राष्ट्र की बात करने वाले सावरकर तथा मुस्लिम राष्ट्र पाकिस्तान की बात करने वाले जिन्ना दोनों नास्तिक व्यक्ति थे। अक्सर धार्मिक लोग जिस तरह के धार्मिक सारतत्व की बात करते हैं, उसके आधार पर तो हर धार्मिक साम्प्रदायिक व्यक्ति अधार्मिक या नास्तिक होता है, खासकर साम्प्रदायिक नेता। 

/trump-putin-samajhauta-vartaa-jelensiki-aur-europe-adhar-mein

इस समय, अमरीकी साम्राज्यवादियों के लिए यूरोप और अफ्रीका में प्रभुत्व बनाये रखने की कोशिशों का सापेक्ष महत्व कम प्रतीत हो रहा है। इसके बजाय वे अपनी फौजी और राजनीतिक ताकत को पश्चिमी गोलार्द्ध के देशों, हिन्द-प्रशांत क्षेत्र और पश्चिम एशिया में ज्यादा लगाना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में यूरोपीय संघ और विशेष तौर पर नाटो में अपनी ताकत को पहले की तुलना में कम करने की ओर जा सकते हैं। ट्रम्प के लिए यह एक महत्वपूर्ण कारण है कि वे यूरोपीय संघ और नाटो को पहले की तरह महत्व नहीं दे रहे हैं।

/kendriy-budget-kaa-raajnitik-arthashaashtra-1

आंकड़ों की हेरा-फेरी के और बारीक तरीके भी हैं। मसलन सरकर ने ‘मध्यम वर्ग’ के आय कर पर जो छूट की घोषणा की उससे सरकार को करीब एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान बताया गया। लेकिन उसी समय वित्त मंत्री ने बताया कि इस साल आय कर में करीब दो लाख करोड़ रुपये की वृद्धि होगी। इसके दो ही तरीके हो सकते हैं। या तो एक हाथ के बदले दूसरे हाथ से कान पकड़ा जाये यानी ‘मध्यम वर्ग’ से अन्य तरीकों से ज्यादा कर वसूला जाये। या फिर इस कर छूट की भरपाई के लिए इसका बोझ बाकी जनता पर डाला जाये। और पूरी संभावना है कि यही हो। 

/gazapatti-mein-phauri-yudha-viraam-aur-philistin-ki-ajaadi-kaa-sawal

ट्रम्प द्वारा फिलिस्तीनियों को गाजापट्टी से हटाकर किसी अन्य देश में बसाने की योजना अमरीकी साम्राज्यवादियों की पुरानी योजना ही है। गाजापट्टी से सटे पूर्वी भूमध्यसागर में तेल और गैस का बड़ा भण्डार है। अमरीकी साम्राज्यवादियों, इजरायली यहूदी नस्लवादी शासकों और अमरीकी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों की निगाह इस विशाल तेल और गैस के साधन स्रोतों पर कब्जा करने की है। यदि गाजापट्टी पर फिलिस्तीनी लोग रहते हैं और उनका शासन रहता है तो इस विशाल तेल व गैस भण्डार के वे ही मालिक होंगे। इसलिए उन्हें हटाना इन साम्राज्यवादियों के लिए जरूरी है। 

/apane-desh-ko-phir-mahan-banaao

आज भी सं.रा.अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक और सामरिक ताकत है। दुनिया भर में उसके सैनिक अड्डे हैं। दुनिया के वित्तीय तंत्र और इंटरनेट पर उसका नियंत्रण है। आधुनिक तकनीक के नये क्षेत्र (संचार, सूचना प्रौद्योगिकी, ए आई, बायो-तकनीक, इत्यादि) में उसी का वर्चस्व है। पर इस सबके बावजूद सापेक्षिक तौर पर उसकी हैसियत 1970 वाली नहीं है या वह नहीं है जो उसने क्षणिक तौर पर 1990-95 में हासिल कर ली थी। इससे अमरीकी साम्राज्यवादी बेचैन हैं। खासकर वे इसलिए बेचैन हैं कि यदि चीन इसी तरह आगे बढ़ता रहा तो वह इस सदी के मध्य तक अमेरिका को पीछे छोड़ देगा।