डोनाल्ड ट्रंप का ‘साम्यवाद विरोधी सप्ताह’

Published
Mon, 11/16/2026 - 15:50
/donald-trump-ka-samyvaad-virodhi-saptah

दुनिया भर में साम्यवाद के समर्थकों के लिए खुशी की खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘साम्यवाद विरोधी सप्ताह’ मनाया। अमरीकी मध्यावधि चुनावों के दिन यानी तीन नवंबर को राष्ट्रपति द्वारा यह घोषणा की गयी कि एक से सात नवंबर को ‘साम्यवाद विरोधी सप्ताह’ मनाया जायेगा। कूढमग्ज अमरीकी राष्ट्रपति को शायद ही यह पता रहा होगा कि सात नवबंर महान अक्टूबर क्रांति का दिन है जिसने दुनिया में कम्युनिस्टों के शासन की शुरूआत की थी। इस तरह उसने वास्तव में उस क्रांति को याद कर लिया। 
    
एक से सात नवम्बर को ‘साम्यवाद विरोधी सप्ताह’ मनाने का ट्रंप का फैसला अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में अमरीकी मतदाताओं को साम्यवाद के हौव्वे से डराने के लिए था। इन चुनावों में बहुत सारे ऐसे प्रत्याशी सामने आये थे जो विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी होते हुए भी खुद को जनतांत्रिक समाजवादी कह रहे थे। ये प्रत्याशी आम तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी के दक्षिणपंथी नेताओं के न चाहते हुए पार्टी के भीतर चुनाव जीत कर प्रत्याशी बने थे। इनमें से कई अंततः चुनाव जीत भी गये। 
    
ट्रंप इन्हीं प्रत्याशियों के बहाने मतदाताओं को समूची डेमोक्रेटिक पार्टी के खिलाफ भड़काना चाहता था। वह यह जताना चाहता था कि डेमोक्रेटिक पार्टी साम्यवाद की हामी हो गयी है और यदि वह चुनाव जीती तो साम्यवाद के जरिये वह अमेरिका को तबाह कर देगी। 
    
साम्यवाद का हौव्वा अमरीकी राजनीति के लिए नया नहीं है। कम से कम मैकार्थी काल यानी 1950 के आस-पास से ही अमरीकी पूंजीपति इस हौव्वे का इस्तेमाल करता रहा है। इसके जरिये वह अमरीकी मजदूर वर्ग पर पूंजीपति वर्ग की पकड़ को मजबूत करता रहा है। 
    
इस समय अमरीकी राष्ट्रपति द्वारा इस हौव्वे का इस्तेमाल यूं ही नहीं है। इस समय अमरीकी मजदूर वर्ग की हालत काफी खराब है। उदारीकरण-वैश्वीकरण के दौर में उसकी हालत बद से बदतर होती गयी है। ट्रंप इसी का इस्तेमाल कर दो बार राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता। दोनों बार उसने खुद को मजदूरों, खासकर गोरे मजदूरों के प्रतिनिधि के तौर पर पेश किया। यह अजीबोगरीब था कि कोई दक्षिणपंथी अरबपति खुद को मजदूरों के प्रतिनिधि के तौर पर पेश करे। लेकिन उसने किया और डेमोक्रेटिक पार्टी से भयंकर निराश मजदूरों ने उसे स्वीकार कर भी लिया। 
    
ट्रंप न तो मजदूरों के लिए कुछ कर सकता था और न उसका इरादा था। जल्दी ही मजदूरों के सामने यह उजागर हो गया जब उसने अपने वादे से पलटते हुए ईरान पर हमला कर दिया जिससे मजदूरों की हालत और खराब होने लगी। ट्रंप के समर्थकों का मोहभंग होने लगा। 
    
डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ चतुर लोगों ने इस स्थिति का फायदा उठाया। उन्होंने खुद को ‘जनतांत्रिक समाजवादी’ के तौर पर पेश किया हालांकि समाजवाद से उनका उतना ही नाता है जितना शैतान का बाइबिल से। वे समाजवाद तो क्या रूजवेल्ट के ‘न्यू डील’ तक भी जाने को तैयार नहीं हैं। 
    
ये ‘जनतांत्रिक समाजवादी’ अमेरिका में भारत के राहुल गांधी के संस्करण हैं। आज उदारीकरण-वैश्वीकरण के दौर में राजनीति इतनी ज्यादा दक्षिणपंथ की ओर ढुलक गयी है कि ये खुद को ‘समाजवादी’ कह सकते हैं और ट्रंप उनके बहाने साम्यवाद का हौव्वा खड़ा कर सकता है। 
    
पर ट्रंप एण्ड कंपनी द्वारा साम्यवाद के इस हौव्वे में ही आज के पूंजीपति वर्ग की कमजोरी सबसे तीखे ढंग से प्रकट होती है। दुनिया भर में एकछत्र राज करने वाला पूंजीपति वर्ग बेहद घबराया हुआ है। वह जरा भी आश्वस्तत नहीं है। जरा सी भी खड़़खड़ाहट से उसकी सांस थम जाती है। 
    
यदि दुनिया के पूंजीपति वर्ग का सरगना इस कदर घबराया हुआ है तो साम्यवाद के समर्थकों को जरूर ही खुश होना चाहिए। 

आलेख

/peace-bond-vishesh-karyakari-majistrate-v-shakti-prathakkaran-siddhant

शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धान्त यह मत प्रस्तावित करता है कि लोगों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता को कायम रखने के लिए जरूरी है कि कार्यपालिका-विधायिका व न्यायपालिका परस्पर स्वतंत्र हों। अगर कार्यपालिका किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन करना चाहे तो न्यायपालिका उसे रोक दे। फ्रांसीसी दार्शनिक मांतेस्क्यू को इस शक्ति पृथक्करण के सिद्धान्त का मूल प्रस्तावक माना जाता है।

/regime-change-or-vyavastha-parivartan

पूंजीवादी जनतंत्रों में चुनाव ‘सेफ्टी बाल्व’ का काम करता है। बदहाल और दुःखी परेशान लोग नयी सरकार को चुन उम्मीद करते हैं कि उनकी जिन्दगी में शायद बेहतरी हो जाये। अमरीका जैसे देश में तो इसी वजह से दोनों प्रमुख पार्टियां बारी-बारी से सत्ता में आती रहती हैं। चुनाव के जरिये सरकारें बदलती रहती हैं और पूंजीवादी व्यवस्था बदस्तूर चलती रहती है। मजदूर-मेहनतकश जनता बेहतरी की मृग मरीचिका में जीती रहती है। 

/janavad-ka-sawal-aur-majdoor-varg

मजदूर के पास पूंजी नहीं होती इसीलिए पूंजीवाद में उसकी कोई हैसियत नहीं होती। इतना ही नहीं, वह जिन्दा रहने के लिए पूंजीपति पर निर्भर होता है। वह पूंजीपति के लिए काम करता है और जिन्दा रहता है। इसके लिए वह पूंजीपति से जिन संबंधों में बंधता है वे उसे पूंजीपति का गुलाम बना देती हैं। इसीलिए मजदूर को उजरती गुलाम यानी मजदूरी करने वाला गुलाम कहा जाता है। स्वाभाविक है कि समाज में गुलाम व गुलाम मालिक की राजनीतिक-सामाजिक हैसियत एक नहीं हो सकती।

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।