एक दुष्ट ए आई एजेन्ट!

Published
Sat, 08/01/2026 - 15:50
/ek-dusht-a-i-ajent

जिन लोगों ने ‘आई रोबोट’ या ‘एक्स मशीना’ फिल्म देखी होगी उन्हें कुछ भान होगा कि कृत्रिम बुद्धि कैसे-कैसे गुल खिला सकती है। जहां ‘आई रोबोट’ का रोबोट कोई नुकसान नहीं करता वहीं ‘एक्स मशीना’ की रोबोट अपने निर्माता व अपने प्रशिक्षक दोनों को मार डालती है, प्रयोगशाला के बाहर की दुनिया का दर्शन करने के लिए। 
    
पिछले सालों में कृत्रिम बुद्धि के तेज विकास के साथ यह आशंका और बहस भी तेज होती गयी है कि क्या हम उपरोक्त फिल्मों में वर्णित स्थिति के नजदीक पहुंच रहे हैं और यदि हां तो उस स्थिति के लिए हमारी यानी मानव समाज की तैयारी क्या है? ए आई का लगभग सारा विकास निजी क्षेत्र में हो रहा है जो केवल मुनाफे को नजर में रख कर आगे बढ़ रहा है। सरकारें इसे नियमित-नियंत्रित करने से बहुत पीछे छूट रही हैं और उनका रुख भी अच्छा नहीं है, खासकर अमरीकी सरकार का जो ए आई के विकास का गढ़ है। 
    
ए आई के विकास का नियमन-नियंत्रण मानव समाज के लिए कितना जरूरी हो गया है, वह एक हालिया घटना से पता चलता है। 
    
चैट जी पी टी की मातृ कंपनी ओपेन ए आई अपने एक नये ‘एजेन्ट’ पर काम कर रही थी। यह ‘एजेन्ट’ सबसे विकसित ळच्ज्-5.6 सोल तथा उससे भी ज्यादा विकसित एक नये माडल द्वारा संचालित था। इस ‘एजेन्ट’ की साइबर सुरक्षा के परीक्षण के दौरान यह किसी तरह से अपने नियंत्रित क्षेत्र से भाग निकला। 9 जुलाई को भाग निकलने के बाद वह हगिंग फेस में घुस गया। हगिंग फेस में ए आई माडल व उपकरण रखे जाते हैं। 11 से 13 जुलाई तक उसने वहां गुल खिलाया तब हगिंग फेस वालों को उसके बारे में पता चला। चूंकि हगिंग फेस भी ओपेन से जुड़ा है, इसलिए बाहर बहुत हंगामा नहीं हुआ। लेकिन घुसपैठिया ‘एजेन्ट’ के बारे में ठीक-ठीक पता चलने के पहले ही हगिंग फेस वालों ने अमरीकी खुफिया एजेन्सी एफ बी आई को सूचित कर दिया था। इसीलिए यह घटना रायटर के जरिये बाहर आ गयी। ओपेन ए आई इस बारे में ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं है। 
    
ए आई की दुनिया से अपरिचित लोगों के लिए ए आई ‘एजेन्ट’ एक अबूझ पहेली है। पर इसका सीधा सा मतलब है किसी काम को करने के लिए कोई ऐप जो स्वतः ही सारा काम कर देता हो- थोड़े से निर्देश पर। यदि कोई घूमने जाना चाहता हो तो ट्रैवेल ए आई एजेन्ट यात्रा के टिकट बुक करने के साथ होटल के कमरे इत्यादि भी स्वतः ही बुक कर देगा। 
    
ओपेन ए आई यह बताने को तैयार नहीं है कि वह किस ‘एजेन्ट’ पर काम कर रही थी जो भाग निकला। पर यह देखते हुए कि ‘हगिंग फेस’ जैसों की साइबर सुरक्षा बहुत मजबूत होती है, वह एजेन्ट बहुत क्षमतावान रहा होगा जो अपने नियंत्रित स्थान से भाग निकला और किसी बेहद सुरक्षित साइबर क्षेत्र में घुस गया। यदि ऐसा कोई ‘एजेन्ट’ भाग कर परमाणु हथियारों के संचालक परिसर में घुस जाये तो? इसकी कल्पना भी सिहरन पैदा करती है। 
    
पिछले सालों में ए आई विकास के हलकों से ऐसी बहुत सी कहानियां छन-छन कर बाहर आई हैं। ये चीख-चीख कर मांग कर रही हैं कि सरकारें इस दिशा में कुछ ठोस कदम उठायें। पर सरकारें पूंजी के मुनाफे की हवस के सामने समर्पण करते हुए शुतुरमुर्ग की तरह बालू में गर्दन डाल कर चुपचाप खड़ी हैं।

आलेख

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

अमरीकी साम्राज्यवाद पराभव की ओर है। अभी वह दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है लेकिन उसको चुनौती देने वाली और भी ताकतें उभर कर आयी हैं। यूक्रेन में रूस की विजय आसन्न है। यूक्रेन अ

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।