मॉब लिंचिंग के प्रयास के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के साथ धरना-प्रदर्शन

रामनगर (उत्तराखंड) के छोई व बैलपड़ाव में 23 अक्टूबर के घटनाक्रम में मॉब लिंचिंग के प्रयास के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग ने अब आंदोलन का रूप लेना शुरु कर दिया है। इस मामले में मुक़दमे दर्ज होने के एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने 29 अक्टूबर को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर पुलिस-प्रशासन और सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

अब 31 अक्टूबर को व्यापार मंडल कार्यालय में बैठक कर आंदोलन की आगे की रणनीति पर विचार किया जायेगा।

गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को वैध तरीके से बरेली से बड़े का मीट लेकर आ रहे दो वाहनों में से एक को भाजपा समर्थित गुंडा तत्वों ने छोई में रोक लिया था; और गौमांस ले जाने का आरोप लगाते हुये वाहन चालक नासिर पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हुये हैं। जबकि दूसरे वाहन के चालक को बैलपड़ाव चौकी में चैकिंग के दौरान मारने की कोशिश की गई थी; हालांकि पुलिस ने चालक की किसी तरह वहां से हटाकर बचा लिया। दोनों ही जगहों पर वाहनों में भारी तोड़-फोड़ भी की गई।

इस संगीन अपराध पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने से विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों में भारी रोष है; जिन्होंने 27 अक्टूबर को इसी बाबत एक ज्ञापन भी राज्य के मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं नैनीताल के जिलाधिकारी को प्रेषित किया था। तदुपरान्त 29 अक्टूबर को पूर्व घोषणा के अनुरूप तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया।

धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जो रामनगर में हुआ आज पूरे देश कि यही तस्वीर है। पिछले 10-11 सालों में मुसलमानों पर हमले लगातार बढ़ते गये हैं। आर एस एस-भाजपा द्वारा ये हमले न सिर्फ मुसलमानों पर बल्कि दलितों-आदिवासियों, महिलाओं व छात्रों-युवाओं, मज़दूरों-किसानों एवं मानवाधिकार कार्यकर्ताओं व पत्रकारों पर भी बोले जा रहे हैं। इन फ़ासीवादी हमलों का सभी को एकजुट होकर प्रतिरोध करना होगा। वक्ताओं ने कहा कि हमारा ये आंदोलन सामाजिक सद्भाव बनाये रखने एवं लोकतांत्रिक संवैधानिक व धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों को स्थापित करने के लिए है।

वक्ताओं ने पुलिस-प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुये कहा सवाल किया कि जब भारतीय न्याय संहिता में स्पष्ट प्रावधान है कि 7 वर्ष से अधिक सजा के मुकदमों में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाएगी तब फिर छोई व बैलपड़ाव के घटनाक्रम में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं की जा रही है ?

वक्ताओं ने अप्रैल 2023 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा हेट स्पीच के संबंध में दिये गये निर्देश कि "हेट स्पीच करने वालों पर पुलिस स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाही करे" का हवाला देते हुये कहा कि छोई के घटनाक्रम में मुक़दमे में नामजद भाजपा नेता मदन जोशी सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार हेट स्पीच कर रहे हैं लेकिन पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

वक्ताओं ने कहा कि जिन नौजवानों हाथों में डिग्री और रोजगार का प्रमाण पत्र होना चाहिये था, आर एस एस-भाजपा ने उन हाथों में हथियार, पत्थर और लाठी-डंडे थमाकर उन्हें दंगाई और अपराधी बना दिया है। छोई और बैलपड़ाव के घटनाक्रम में इन लोगों ने नौजवानों को बहकाकर अपराध के दलदल धकेल दिया और अब खुद को बचाने में लगे हुये हैं। आम जनता को शिक्षा-चिकित्सा व रोजगार देने में नाकाम भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री धामी खुद ही लैंड जिहाद, लव जिहाद, नकल जेहाद जैसी असंवैधानिक शब्दावली का प्रयोग कर राज्य का माहौल खराब कर रहे हैं।

सभा में वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं, नगर पालिका अध्यक्ष तथा सभासदों से भी सवाल किया कि आखिर वे इतनी बड़ी घटना पर क्यों चुप्पी साधे हुए हैं ? विधायक महोदय अभी तक गंभीर रूप से घायल नासिर का हाल-चाल लेने उनके पास क्यों नहीं गए ?

धरने प्रदर्शन को समाजवादी लोक मंच के मुनीष कुमार, इंकलाबी मजदूर केंद्र के रोहित रुहेला, महिला एकता मंच की ललिता रावत, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की तुलसी छिंवाल, आइसा के सुमित कुमार, किसान संघर्ष समिति के ललित उप्रेती, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के मौ आसिफ; तथा जीशान कुरैशी, मो. नबी अंसारी, जगमोहन रावत, कैसर राणा, असलम इत्यादि ने सम्बोधित किया। इसके अलावा पूर्व सभासद टीके खान सहित मुनव्वर हुसैन, सलमान, आकिब, सुलेमान, खुर्शीद अंसारी, मोनू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।