संघी लम्पट और नौकरी

संघी लम्पट और नौकरी

संघी लम्पट और नौकरी

पिछले दिनों भाजपा के पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने उ.प्र. के सिद्धार्थनगर में एक जनसभा में मुसलमानों के खिलाफ काफी भड़काऊ बयान दिया। उन्होंने खुलेआम हिन्दू युवाओं से मुसलमान लड़कियों से विवाह कर उन्हें हिन्दू बनाने का आह्वान करते हुए नारा दिया ‘‘मुसलमान लड़कियां लाओ नौकरी पाओ’’। यानी उन्होंने खुलेआम बेरोजगार युवाओं को न्यौता दिया कि अगर वे मुसलमान लड़कियां लायेंगे तो उन्हें नौकरी दिलायी जायेगी।

भाजपा विधायक के इस बयान को अतिश्योक्ति भी मान लें तो भी यह सवाल उठना लाजिमी है कि संघ-भाजपा व उससे जुड़े तमाम संगठनों में जो युवा आज शामिल हो रहे हैं; जो सड़क पर गुण्डागर्दी से लेकर मॉब लिंचिंग को तैयार रहते हैं, उनकी रोजी-रोटी कैसे चल रही है। जाहिर सी बात है कि ये भर्ती हो रहे युवा किसी फैक्टरी-कारखाने में 10-12 घण्टे काम करने वाले या 10 से 5 दफ्तर में नौकरी करने वाले नहीं हैं। क्योंकि ये किसी भी समय और कहीं भी प्रकट हो जाते हैं, और ऐसा नौकरीपेशा मजदूर-कर्मचारी नहीं कर सकते। तब फिर गुण्डागर्दी-लम्पटाई के लिए हमेशा प्रस्तुत ये नौजवान आखिर कुछ काम-धाम करते भी हैं या नहीं और अगर नहीं करते तो इनका खर्चा कैसे चलता है?

थोड़ा गौर से देखने पर पता चलता है कि इन युवाओं में एक हिस्सा दरअसल घोषित तौर पर बेरोजगार है, उसके पास कोई काम नहीं है और वह अपने मेहनतकश मां-बाप की मामूली कमाई पर पलता है। समाज में हर ओर से दुत्कारे जाने वाले ये बेरोजगार गले में रामनामी दुपट्टा डालकर अपने जीवन को कुछ सार्थक अपनी कुछ पहचान मानने लगते हैं। एक अन्य हिस्सा छोटे-छोटे स्वरोजगारों से जुड़ा है- किसानी या छोटी दुकानदारी से जुड़ा है जिसमें कभी भी वह समय निकाल अपने लंपट मिशन को अंजाम देने पहुंच जाता है। एक अन्य हिस्सा निचली खासकर दलित जातियों से आता है जो सफाईकर्मी, पशुपालन या अन्य किसी मामूली रोजगार से जुड़ा होता है। एक छोटा हिस्सा पढ़े-लिखे बेरोजगारों का भी है जो किसी नौकरी की तैयारी कर रहा होता है। खाते-पीते घरों या राजनीति में सक्रिय घरों से आने वाले युवाओं का भी एक हिस्सा होता है जो नेतागिरी में ऊपर उठना चाहते हैं।

जहां तक संघी लंपट संगठनों में भर्ती होने पर होने वाले आर्थिक लाभों का प्रश्न है तो यहां दलाली-वसूली के अतिरिक्त कुछ खास लाभ नहीं होता। हां, दिन भर की भागदौड़ के पेट्रोल और चाय-नाश्ते का इंतजाम संघी मशीनरी व छुटभैय्ये नेताओं के दम पर होता रहता है। चुनावों के वक्त इनकी कमाई बढ़ जाती है। बाकी दिनों में तो कभी-कभार ही अच्छी कमाई किसी शिकार के फंसने पर होती है। हां, इस दौरान हासिल पहुंच-पहचान के इस्तेमाल से कुछ लोग मामूली नौकरी पा जाते हैं तो कुछ दलाली का काम कर ‘जनसेवा’ कर गुजारा करने लगते हैं।

ऐसे में यदि कोई भाजपा नेता ‘मुसलमान लड़की लाओ नौकरी पाओ’ का नारा लगाता है तो वह प्रकारान्तर से यह स्वीकारता है कि नौकरी आज के युवाओं की उनकी तथाकथित धर्मरक्षा से बड़ी समस्या है। यह यह भी स्वीकारता है कि उनकी मोदी-योगी की सरकार सालों सत्ता में रहने पर भी युवाओं के लिए नौकरी के एकदम विफल है। ऐसे में संघी लंपट बन नौकरी पाने का आह्वान इनकी सरकारों की नाकामी को ही दिखाता है।

संघी कारकून अच्छे से जानते हैं कि वे अपने साथ खड़ी लम्पटों की इस फौज को बेहतर रोजगार या जीवन नहीं दे सकते। जहां संघ-भाजपा के बड़े नेता-कार्यकर्ता आज बड़े-बड़े बिल्डर्स, ठेकेदार बन लाखों-करोड़ों में खेल रहे हैं वहीं इनके जमीनी लंपटों के लिए इनके पास कुछ भी सम्मानजनक काम नहीं है। ऊपरी संस्तर नीचे वालों पर कुछ टुकड़े तो फेंक सकता है; उनके दिलों में अपने जैसा अमीर बनने का सपना तो बो सकता है, पर कुछ सकारात्मक नीचे वालों के लिए नहीं कर सका।

ऐसे में जब संघी कारकून मुसलमानों का आर्थिक बहिष्कार करने, मुसलमान दुकानों से सामान न खरीदने का आह्वान करते हैं तो उनका लक्ष्य साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के साथ हिन्दू व्यवसायियों-दुकानदारों का धंधा बढ़ाना भी होता है। हालांकि आज हर क्षेत्र में बनी समूची मूल्य श्रंखला न देख पाने के चलते वे इस सबसे हिन्दू-मुसलमान दोनों छोटे कारोबारियों का लाभ कम, नुकसान ज्यादा करते हैं। पर धर्मरक्षा के अपने दावे को वे कुछ स्वीकार्यता दिला लेते हैं।

कुल मिलाकर संघी ताकतें जब आम तौर पर पूरे समाज में मजदूर-मेहनतकशों का जीवन बुरा कर रही हों, पूंजीपतियों का मुनाफा बढ़ा रही हों, तब वे अपने गरीब लंपट कार्यकर्ताओं का जीवन भी नहीं सुधार सकतीं। वो उन्हें नौकरी का ख्वाब दिखा कुकर्म करवा सकती हैं पर सम्मानजनक नौकरी नहीं दिला सकतीं।

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।