चीन : शोषण का अड्डा है शीन कम्पनी

पुरी दुनिया में चीन का निर्यात बढ़ता जा रहा है। सस्ता होने के कारण हरेक देश चीन से माल खरीदना चाहता है। इसीलिए व्यापार संतुलन के मामले में पलड़ा चीन का भारी रहता है। कुछ देश जैसे अमेरिका तक चीन के बढ़ते निर्यात के कारण परेशान है। क्योंकि इससे उसका आर्थिक प्रभाव दुनिया में कमजोर पड़ रहा है। भारत जैसे देश तो चीन की तरह निर्यात वृद्धि दर को हासिल करने के सपने कब से देख रहे हैं।

लेकिन चीन के इस बढ़ते निर्यात के पीछे मज़दूरों की श्रम शक्ति है जिसे चीनी कम्पनियां लूट रही हैं। ऐसी ही एक कम्पनी शीन है जो गुआनझु इलाके में अपना उत्पादन करती है। यह विभिन्न स्थापित ब्रांडों के लिए रेडीमेड कपड़े बनाती है। इस इलाके में करीब 5000 कम्पनियां हैं जिनमें अधिकांश शीन कम्पनी की सप्लायर हैं। यहाँ काम करने वाले 80 प्रतिशत मज़दूर शीन कम्पनी के लिए काम करते हैं। 

काम की तीव्रता की बात की जाए तो एक सामान्य टी शर्ट बनाने में मज़दूर को 6-7 सेकंड का समय लगता है जिसके बदले उसे 1-2 युयान मिलते हैं। ये मज़दूर दिन में 18-18 घंटे तक काम करते हैं। इस इलाके में काम के सामान्य घंटे प्रति सप्ताह 75 हैं। इन्फॉसिस के चैयरमेन यूँ ही नहीं भारत में भी प्रति सप्ताह 70 घंटे काम करने की बात करते हैं। बाल मज़दूरों से काम न कराने के बोर्ड लगे होने के बावजूद यहाँ बाल श्रमिक भी हैं। 

चीन की तरह ही मज़दूरों को चूसने की चाहत दुनिया का हरेक देश का पूंजीपति वर्ग रखता है। लेकिन अमेरिका और यूरोप का पूंजीपति ऐसा कर नहीं पा रहा है। इसलिए उसके यहाँ की कुछ एन जी ओ चीन में मज़दूरों के शोषण का प्रश्न उठाते रहती हैं। ऐसा वे इसलिए नहीं करते कि चीन के मज़दूर वर्ग से उसे कोई लगाव है बल्कि वे चीन पर राजनीतिक दबाव कायम करती हैं। लेकिन इसी बहाने चीन के अंदर मज़दूरों के शोषण की तस्वीरें सामने आती रहती हैं।

नागरिक अखबार के :-

telegram channel से जुड़ें👇
https://t.me/nagrikakhbaar

you tube से जुड़ें :-👇
https://youtube.com/@nagrikakhbaar?si=nyIP0v64mNo5z1S0

Facebook से जुड़ें :- 👇
https://www.facebook.com/nagriknews1998?mibextid=ज़बवकवल

Twitter से जुड़ें :-👇
https://x.com/nagriknews1998?t=9xIfh6rSQ6Iuz4ABNS79Rg&s=09

Instagram से जुड़ें :-👇 https://www.instagram.com/invites/contact/?igsh=96q3yfcp9puu&utm_conten…

website से जुड़ें :-👇
enagrik.com

आलेख

/gazapatti-mein-phauri-yudha-viraam-aur-philistin-ki-ajaadi-kaa-sawal

ट्रम्प द्वारा फिलिस्तीनियों को गाजापट्टी से हटाकर किसी अन्य देश में बसाने की योजना अमरीकी साम्राज्यवादियों की पुरानी योजना ही है। गाजापट्टी से सटे पूर्वी भूमध्यसागर में तेल और गैस का बड़ा भण्डार है। अमरीकी साम्राज्यवादियों, इजरायली यहूदी नस्लवादी शासकों और अमरीकी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों की निगाह इस विशाल तेल और गैस के साधन स्रोतों पर कब्जा करने की है। यदि गाजापट्टी पर फिलिस्तीनी लोग रहते हैं और उनका शासन रहता है तो इस विशाल तेल व गैस भण्डार के वे ही मालिक होंगे। इसलिए उन्हें हटाना इन साम्राज्यवादियों के लिए जरूरी है। 

/apane-desh-ko-phir-mahan-banaao

आज भी सं.रा.अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक और सामरिक ताकत है। दुनिया भर में उसके सैनिक अड्डे हैं। दुनिया के वित्तीय तंत्र और इंटरनेट पर उसका नियंत्रण है। आधुनिक तकनीक के नये क्षेत्र (संचार, सूचना प्रौद्योगिकी, ए आई, बायो-तकनीक, इत्यादि) में उसी का वर्चस्व है। पर इस सबके बावजूद सापेक्षिक तौर पर उसकी हैसियत 1970 वाली नहीं है या वह नहीं है जो उसने क्षणिक तौर पर 1990-95 में हासिल कर ली थी। इससे अमरीकी साम्राज्यवादी बेचैन हैं। खासकर वे इसलिए बेचैन हैं कि यदि चीन इसी तरह आगे बढ़ता रहा तो वह इस सदी के मध्य तक अमेरिका को पीछे छोड़ देगा। 

/trump-ke-raashatrapati-banane-ke-baad-ki-duniya-ki-sanbhaavit-tasveer

ट्रम्प ने घोषणा की है कि कनाडा को अमरीका का 51वां राज्य बन जाना चाहिए। अपने निवास मार-ए-लागो में मजाकिया अंदाज में उन्होंने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को गवर्नर कह कर संबोधित किया। ट्रम्प के अनुसार, कनाडा अमरीका के साथ अभिन्न रूप से जुड़ा हुआ है, इसलिए उसे अमरीका के साथ मिल जाना चाहिए। इससे कनाडा की जनता को फायदा होगा और यह अमरीका के राष्ट्रीय हित में है। इसका पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और विरोधी राजनीतिक पार्टियों ने विरोध किया। इसे उन्होंने अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता के खिलाफ कदम घोषित किया है। इस पर ट्रम्प ने अपना तटकर बढ़ाने का हथियार इस्तेमाल करने की धमकी दी है। 

/bhartiy-ganatantra-ke-75-saal

आज भारत एक जनतांत्रिक गणतंत्र है। पर यह कैसा गणतंत्र है जिसमें नागरिकों को पांच किलो मुफ्त राशन, हजार-दो हजार रुपये की माहवार सहायता इत्यादि से लुभाया जा रहा है? यह कैसा गणतंत्र है जिसमें नागरिकों को एक-दूसरे से डरा कर वोट हासिल किया जा रहा है? यह कैसा गणतंत्र है जिसमें जातियों, उप-जातियों की गोलबंदी जनतांत्रिक राज-काज का अहं हिस्सा है? यह कैसा गणतंत्र है जिसमें गुण्डों और प्रशासन में या संघी-लम्पटों और राज्य-सत्ता में फर्क करना मुश्किल हो गया है? यह कैसा गणतंत्र है जिसमें नागरिक प्रजा में रूपान्तरित हो रहे हैं? 

/takhtaapalat-ke-baad-syria-mein-bandarbaant-aur-vibhajan

सीरिया में अभी तक विभिन्न धार्मिक समुदायों, विभिन्न नस्लों और संस्कृतियों के लोग मिलजुल कर रहते रहे हैं। बशर अल असद के शासन काल में उसकी तानाशाही के विरोध में तथा बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लोगों का गुस्सा था और वे इसके विरुद्ध संघर्षरत थे। लेकिन इन विभिन्न समुदायों और संस्कृतियों के मानने वालों के बीच कोई कटुता या टकराहट नहीं थी। लेकिन जब से बशर अल असद की हुकूमत के विरुद्ध ये आतंकवादी संगठन साम्राज्यवादियों द्वारा खड़े किये गये तब से विभिन्न धर्मों के अनुयायियों के विरुद्ध वैमनस्य की दीवार खड़ी हो गयी है।