हरिद्वार/ उत्तराखण्ड के किसान संगठनों ने अपनी विभिन्न न्यायपूर्ण मांगों के लिए बीते दिनों 3 दिवसीय जिला मुख्यालयों पर धरने का आह्वान किया। इसी कड़ी में उत्तराखण्ड के हरिद्वार व रुद्रपुर में भी धरने आयोजित हुए। इन धरनों का इंकलाबी मजदूर केन्द्र द्वारा समर्थन किया गया और किसान-मजदूर एकता की जरूरत पर बल दिया।
डीएम आफिस रोशनाबाद, हरिद्वार में चल रहे किसानों के तीन दिवसीय धरने के समर्थन में संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा हरिद्वार के घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने भागीदारी की और धरने को इंकलाबी मजदूर केन्द्र के हरिद्वार प्रभारी पंकज कुमार ने संबोधित किया और सांस्कृतिक टीम हरिद्वार द्वारा क्रांतिकारी गीत पेश किया गया।
मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किसान लगातार संघर्ष कर रहे हैं। दिल्ली में किसान आंदोलन के समय मोदी सरकार ने जो वादा किया था, एक भी पूरा नहीं किया। आज जरूरत है मजदूर-किसान एक होकर पूंजी परस्त नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करें।
इसी तरह रुद्रपुर में भी किसानों के धरने का इंकलाबी मजदूर केन्द्र के कार्यकर्ताओं द्वारा समर्थन किया गया।
सरकार से किसानों की मांग है किः
1. नहर की सिंचाई शुल्क माफ किये जायें।
2. गन्ने का उचित मूल्य दिया जाये।
3. स्मार्ट मीटर पर रोक लगायी जाये।
4. किसानों के सरकारी ट्यूबेल का बिजली बिल माफ किया जाय। -विशेष संवाददाता