जानवर और इंसान

Published
Sat, 08/01/2026 - 15:50
/animal-and-human

वैसे तो खाली समय कब होता है लेकिन जब कोई जानवर बन्दर, घोड़ा, ऊंट आदि दो पैरों पर चलने की कोशिश करता है तो थोड़ी बहुत हंसी आ ही जाती है। यह शायद इसलिए होता हो कि कुछ लोग दो पैरों पर चल भी लें तो इंसान नहीं बन सकते। दूसरे जानवरों में से कोई इंसान बनना भी चाहेगा तो कौन सा इंसान बनेगा। इंसानों में बहुत सारी वैरायटी है। एक इंसान वह है जो अंग्रेजी शराब की फैक्टरी लगा रहा है, एक इंसान उसको लाइसेंस जारी कर रहा है, एक इंसान वह होगा जो उस फैक्टरी में मैनेजर होगा और और होंगे उसका हुकुम बजाने वाले इंचार्ज जो वहां पर काम करने वाले इंसानों पर नियंत्रण करेंगे। ये वही लोग होते हैं जिसे हेल्पर या सहायक कहते हैं।
    
यह शराब जब तैयार होकर पेटियों में पैक हो जायेगी तो ड्राइवर द्वारा गाड़ियों में भरकर गोदामों में पहुंचायी जायेगी और फिर दूसरे ड्राइवर इसे शराब की दुकानों में पहुंचायेंगे। बड़े लोग महंगी वाली शराब बियर बार में बैठकर आराम से पियेंगे, इसमें बर्फ भी चांदी किये हुए चिमटे से डाली जायेगी और नया बिजनेस शुरू करने या पुराने बिजनेस को बढ़ाने पर बात होगी। इन्हें कोई जल्दी नहीं होती है, इनके लिए दुनिया ठहर सी गयी होती है। मई-जून की गर्मी में हल्की रोशनी से जगमग बियर बार और हर समय वेटर तैयार आर्डर लेने के लिए। पनीर टिक्का से लेकन बोनलेश मटन और तन्दूरी चिकन गर्मा गर्म परोसे जाने के लिए तैयार। ये मटन उसी बकरे से आता है जिसको किसी गांव के चरवाहे या उसके बच्चे कुछ साल तक तपती दोपहरी में भी चराते होंगे। 
    
अब एक इंसान नहीं बल्कि बहुत सारे इंसान हैं जो दूसरे टाइप के हैं। ये वे इंसान हैं जो मेहनत से इंसान बने थे लेकिन इनसे इतना काम करवाया गया कि ये काम करते-करते जानवरों जैसी हालत में पहुंच गये। ये सस्ती शराब लेकर ठेके के पास कूड़े के ढेर में शराब पी लेते हैं। इनके लिए पैग का कोई मानक नहीं होता बस गटकना होता है और थोड़ा बहुत किसी को गाली दे रहे होते हैं। 
    
जब भी ट्रक के कारखाने से कोई ट्रक बनकर निकलता है तो उसी के समानान्तर कहीं और किसी मां का बेटा तैयार हो गया होता है जो उस ट्रक का ड्राइवर या खलासी भी बनने के लिए तैयार हो चुका होता है। ड्राइवर या खलासी उस ट्रक या दूसरे ट्रक के साथ दस-पन्द्रह साल तक हर मौसम में सड़कों की धूल फांकते रहेंगे। इसी के साथ कहीं कोई सुबह-सुबह दौड़ लगा रहा होगा पुलिस में भर्ती होने के लिए। यही पुलिस वाला उनको मां-बहन की गालियां देगा और उगाही भी करेगा। ट्रक जब सड़क पर उतरता है तो बीमे के साथ उतरता है लेकिन उस ड्राइवर का बीमा भला कौन कम्पनी और कितने का करेगी।  
    
जो लोग पहले इंसान बने थे अब वे जानवर बन रहे हैं। इसने वैज्ञानिकों की समस्या हल कर दी। अब इंसान ने खुद साबित कर दिया कि वह भी जानवर ही है। उसने बस कपड़े पहन लिये हैं। किसी इंसान को बिना कपड़ों-जूतों के और बिना पैसों के किसी अनजान शहर में छोड़ दो तो लोग उसे इंसान मानेंगे ही नहीं और खुद को भी वह जानवर ही समझेगा। आज उसके पास पैसा है तो वही उसकी ताकत है। कुछ जानवर जिनके हाथ में हथियार आ गये उन्होंने अपनी एक अलग सत्ता बना ली और जल, जंगल, जमीन, समुन्दर और आसमान पर कब्जा कर लिया। अब नये दो पैरों पर चलने वाले वाले इंसानों की जरूरत पुराने मानव ने खत्म कर दी।         -खबीस, फरीदाबाद
 

आलेख

/titali-effect-kuch-itihaas-se-kucha-vartaman-mein

तितली प्रभाव अथवा बटरफ्लाई इफेक्ट विश्रंखलता सिद्धान्त (Chaos Theory) में काफी प्रचलित धारणा है जिसका सरल सा मतलब यह है कि यदि कोई सिस्टम या व्यवस्था विश्रंखल अवस्था में

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।