संचार साथी नहीं सरकारी जासूसी

/sanchar-saathi-nahin-government-jasoosi

पिछले दिनों मोदी सरकार ने गुपचुप तरीके से सभी मोबाइल फोन निर्माताओं को निर्देश दिया कि वे सभी फोनों में ‘संचार साथी एप’ अनिवार्य रूप से इंस्टाल करें। यहां तक कि यह एप लोग फोन से हटा भी न सकें। बाद में फिलहाल फोन निर्माताओं के विरोध के बाद सरकार ने निर्देश वापस ले लिया है। पर सरकार जल्द ही दूसरे रास्तों से इसे लागू कराने का प्रयास करेगी। 
    
संचार साथी नामक सरकारी एप शुरू में चोरी हुए या गुम हुए फोन को ढूंढने के लिए बनाया गया था। इसे इंस्टाल करना स्वैच्छिक था। बाद में और संशोधन कर सरकार ने इसे पेगासस सरीखे पूर्ण निगरानी एप में बदल दिया। अब यह मोबाइल फोन के समस्त डाटा (काल, मैसेज, स्टोरेज, लोकेशन) तक पहुंच बनाने वाला बन गया। 
    
यानी यदि इस एप को कोई अपने फोन में इंस्टाल करता है तो वह सरकार को आपसे संबंधित सभी सूचनायें भेज सकता है। दस केन्द्रीय एजेंसियां मनमाने तरीके से फोन टेप कर सकती हैं। अधिकारीगण फोन के कैमरे व माइक्रोफोन को भी टेप कर सकते हैं। इस तरह व्यक्ति की समस्त निजता सरकार के सामने उजागर हो जायेगी। 
    
सरकार इस एप को लोगों को उनकी पहचान पर निकाले गये सिम, हैंडसेट पर मौजूद आई एम ई आई नंबर के सही होने या गलत होने सरीखे फ्राड से बचाने के लिए प्रचारित करती रही है। साथ ही फोन खोने पर उसे ढूंढने में इसकी मदद होने की बात करती रही है। पर अब उसका इरादा एक कदम आगे बढ़कर सबके फोनों में इसे जबरन डाल कर जासूसी करने का है। 
    
फिलहाल एप्पल-सैमसंग ने सरकार के निर्देश का विरोध इस आधार पर किया है कि इस एप से उनकी मोबाइल डिवाइस का प्रदर्शन खराब हो जायेगा व सरकार के हस्तक्षेप की छूट के चलते उसमें सुरक्षा खामी पैदा हो जायेंगी। साथ ही लगातार डेटा भेजने से बैटरी खपत बढ़ जायेगी। यानी कम्पनियों की चिंता लोगों की निजता का उल्लंघन नहीं अपनी डिवाइस की क्षमता प्रभावित होने की रही है। 
    
मोदी सरकार गुपचुप तरीके से सबके फोनों की निगरानी, लोगों का ही डेटा खर्च कर, करने में पूरी तरह मुस्तैद है। इस तरह सरकार मोबाइल के भीतर छेड़खानी करने में भी सफल होगी। साथ ही उसकी इस कवायद से मोबाइल हैक करना आसान हो जायेगा। साइबर अपराधी भी अधिक सफलता हासिल कर सकेंगे। 
    
इस कदम की जानकारी न तो संसद को देने की सरकार ने कोई जरूरत समझी और न ही जनता को सूचित करने की ही उसे कोई आवश्यकता लगी। गुपचुप तरीके से मोबाइल कम्पनियों को निर्देश दे दिया गया। 
    
जनता पर हर तरह से हमलावर मोदी सरकार का यह भय ही है जो उसे सबकी निजता खत्म कर चौतरफा निगरानी की ओर ले जा रहा है। सरकार नेपाल-श्रीलंका के युवा विद्रोहों में सोशल मीडिया के उपयोग से भयभीत है। भारत में निगरानी तंत्र मजबूत कर वह ऐसे विद्रोहों को रोकने का ख्वाब पालती है। वह भूल जाती है कि निगरानी तंत्र कड़ा कर वो जनता का गुस्सा कुछ देर कुचल सकती है पर यह कुचलने की कार्यवाही और अधिक गुस्से को पैदा करेगी, जिसे रोकना उसके बस में नहीं है। मोदी सरकार का हश्र भी पड़ोसी देशों के शासकों सरीखा ही होगा। 

आलेख

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है