श्रीलंका में बंदरगाह कर्मचारियों की जुझारू हड़ताल

श्रीलंका में 7 दिसम्बर से हम्बानोटा बंदरगाह के 483 मजदूर हड़ताल पर चले गये। ये कर्मचारी बंदरगाह के निजीकरण का विरोध करने के साथ खुद को श्रीलंका पोर्ट अथारिटी के तहत स्थाई किये जाने की मांग कर रहे हैं। मजदूरों का नेतृत्व मगमपुरा पोर्ट वर्कर्स यूनियन कर रही है। मजदूरों का कहना है कि सरकार बंदरगाह को चीन को बेचने की साजिश रच रही है।

जहां एक ओर मजदूर हड़ताल कर रहे थे वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति मैत्रीपाल सीरिसेना व प्रधानमंत्री रानील विक्रमसिंघे चीन की कम्पनी के साथ बंदरगाह को बेचने का सौदा कर रहे थे। सौदे के तहत बंदरगाह को पीपीपी मोड के तहत श्रीलंका व चीन की कम्पनियां मिलकर विकसित करेंगी। श्रीलंका पोर्ट अथारिटी बंदरगाह के 20 प्रतिशत व चीन की चीनी मर्चेण्ट पोर्ट होल्डिंग कम्पनी 80 प्रतिशत की मालिक होंगी।

बंदरगाह के इस प्रस्तावित निजीकरण से मजदूरों को भय है कि उनका रोजगार छीन लिया जायेगा। अतः मजदूर 7 दिसम्बर से हड़ताल पर चले गये। उन्होंने जापानी कंटेनर हाइपेरियन हाइवे जिस पर 5000 मोटरगाड़ियां लदी थीं, को बंदरगाह पर ही रोक लिया। इसी तरह चीन के एक जहाज को सामान उतारने से रोक दिया। कुल तीन बड़े जहाजों को मजदूरों ने अपने कब्जे में कर सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया।

पर सरकार ने मजदूरों को सुनने के बजाय उनके दमन का रास्ता अपनाते हुए नेवी को जहाज खाली कराने का निर्देश दे दिया। नौसेना के सैनिक मजदूरों को धमकाते व हवाई फायर करते हुए जहाज खाली कराने जा पहुंचे और उन्होंने जापानी जहाज खाली करा लिया। दर्जनों मजदूर जो जहाज को रोकने के लिए आगे बढ़े  उन्हें नौसेना के सैनिकों द्वारा पीटा गया।

जिन मजदूरों ने प्रशासनिक भवन पर कब्जा कर उसका गेट जाम कर रखा था उन्हें डण्डों, राइफलों द्वारा पीटा गया। 4 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नौसेना के इस बर्बरतापूर्ण हमले के बावजूद मजदूरों की हड़ताल जारी है।

नेवी ने हड़ताल कर रहे मजदूरों के संघर्ष को आतंकवादी कृत्य की तरह बदनाम करने का प्रयास किया। नेवी के अनुसार वह केवल विदेशी जहाजों के बाधा रहित आना जाना सुनिश्चित कराना चाहती है।

हड़ताली मजदूरों को मार्च 2013 में दस हजार रुपये वेतन के साथ ट्रेनिंग पर भर्ती किया गया था। लगभग डेढ़ वर्ष की ट्रेनिंग के बाद उन्हें सरकारी कम्पनी की जगह नवगठित प्राइवेट कम्पनी मागमपुरा पोर्ट मैनेजमेण्ट कम्पनी के तहत भर्ती दिखा दिया गया। वर्तमान में इनका वेतन 24,500 रुपये है।

मजदूर चीन को बंदरगाह बेचे जाने से आक्रोशित हैं। उन्हें अपनी नौकरी खोनेे का भय है। कई मजदूरों ने किस्तों पर कर्ज ले रखा है। नौकरी खोने पर उन्हें कर्ज जाल में डूबने का भय सता रहा है। मजदूर इससे भी आक्रोशित हैं कि नौसेना व सरकार उनके साथ आतंकवादियों सा सुलूक कर रही है।

मजदूरों का कहना है कि सरकार संघर्ष के नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी में है। उनका कहना है कि राजपक्षे सरकार ने उन्हें सरकारी नौकरी के लिए भर्ती किया था। अब मौजूदा सरकार इससे मुकर रही है। वे बंदरगाह के निजीकरण में जुटी है। उनका कहना था कि उनका संघर्ष निजीकरण के खिलाफ है और वे जीत तक संघर्ष जारी रखेंगे।

श्रीलंका में पूंजीपरस्त सरकार द्वारा मजदूरों के संघर्षों के दमन में पिछले दिनों काफी तेजी आयी है। सरकार देशी-विदेशी पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए मजदूरों के संघर्षों से लाठी-गोली से निपट रही है। इसी के चलते बंदरगाह मजदूरों को जहाजों पर कब्जे को बाध्य होना पड़ा। उनका जुझारू संघर्ष उन्हें कितनी सफलता दिला पाता है यह आगे पता चलेगा।

आलेख

/janavad-ka-sawal-aur-majdoor-varg

मजदूर के पास पूंजी नहीं होती इसीलिए पूंजीवाद में उसकी कोई हैसियत नहीं होती। इतना ही नहीं, वह जिन्दा रहने के लिए पूंजीपति पर निर्भर होता है। वह पूंजीपति के लिए काम करता है और जिन्दा रहता है। इसके लिए वह पूंजीपति से जिन संबंधों में बंधता है वे उसे पूंजीपति का गुलाम बना देती हैं। इसीलिए मजदूर को उजरती गुलाम यानी मजदूरी करने वाला गुलाम कहा जाता है। स्वाभाविक है कि समाज में गुलाम व गुलाम मालिक की राजनीतिक-सामाजिक हैसियत एक नहीं हो सकती।

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं।