अंतिम यात्रा

Published
Fri, 10/16/2026 - 07:50
/antim-yatra

धप्प की आवाज के साथ कार का गेट बन्द हो गया। इसमें कुल चार लोग बैठे थे। आगे के दो लोग एक-दूसरे को जानते थे और पीछे बैठे लोग एक-दूसरे से अनजान थे। कार चलाने वाला कार का मालिक था। उसके बगल में बैठा हुआ आदमी बड़े शहरों की तरह उसकी जान पहचान का था, ये दोनों दिल्ली के निवासी हो चुके थे। ड्राइवर पीछे से शायद यूपी का लग रहा था और उसके बगल में बैठा आदमी छत्तीसगढ़ के किसी आदिवासी समुदाय से। उसके रंग-रूप और चेहरे की बनावट से ऐसा लग रहा था। लेकिन दिल्ली के खान-पान और पैसों ने उसे काफी मोटा कर दिया था। रास्त में उसने बताया वह अपना मकान बेच देगा। उसके मकान की कीमत करीब सवा दो करोड़ होगी। उसने बताया कि उसने ऊपर एक एक्स्ट्रा मंजिल बना रखी है जो नक्शे से पास नहीं है। ऊपर की मंजिल का तीस लाख एक्स्ट्रा लेगा क्योंकि उसमें से दस-पन्द्रह लाख अधिकारी को देगा क्योंकि बेचने के लिए या तो उसे तोड़ना पड़ेगा या अधिकारी को रिश्वत खिलानी पड़ेगी। रिश्वत से तीनों का फायदा है। उसका मकान मेन रोड से गेट के बाद दूसरा है। चारों लोगों को लम्बी दूरी सफर नहीं करनी थी। बातों ही बातों में हम लोग श्मशान घाट पहुंच गये। अन्दर जाकर पूछा कि अभी कोई बाॅडी आयी है कि नहीं तो गार्ड ने बताया कि सुबह से अभी कोई बाॅडी नहीं आयी। अंतिम संस्कार करने वाले/होने वाले व्यक्ति, उसके सगे सम्बन्धियों के आधार कार्ड उसमें लगने थे। 
    
थोड़ी ही देर में एक छोटे हाथी अर्थात टैम्पू में रखकर डेड बाॅडी आ गयी और उसके साथ तीन लोग उसी में खड़े होकर आ गये। इसमें से एक इनका बड़ा बेटा था जो करीब पन्द्रह-बीस साल पहले यहां से गांव चला गया था क्योंकि वह यहां सेटल नहीं हो पाया। कल रात ही गांव से वह यहां पहुंचा था। गाड़ी में मकान की कीमत बता रहा था, वह छोटा बेटा था। छोटे बेटे की प्लानिंग थी कि परिवार में बिना बताये कल शाम ही अंतिम संस्कार करना चाहता था। लेकिन पडोसियों ने गांव फोन कर दिया, फिर भी रुकने को तैयार नहीं था। वजह थी अंतिम संस्कार करके और फिर डेथ सर्टिफिकेट लगाकर उस मकान को बेचकर दूसरे भाई को कह देता कि मैं गांव की जमीन में हिस्सा नहीं लूंगा। 
    
इसी बीच बाकी लोग भी गाड़ियों और बाइक से श्मशान घाट पहुंच गये थे। ड्राइवर अर्थात गाड़ी का मालिक जिसकी गाड़ी में हम आये थे, उसने बताया कि यहां दो किलोमीटर दूर एक बड़ा प्रोजेक्ट आ गया है। उसका नक्शा बहुत अच्छा है। बेसमेंट में तो सिर्फ पार्किंग रहेगी, ग्रांउड फ्लोर और फस्र्ट फ्लोर पर माॅल रहेगा, उसके ऊपर कमर्शियल शाॅप्स रहेंगी और उसके ऊपर रेजिडेन्शियल होगा। अगर यहां पर एक शाॅप और ऊपर एक फ्लेट मिल जाये तो कहीं पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
    
पंडित दाह सस्ंकार के सारे क्रिया कर्म करवा रहा था और चूंकि ये लोग गांव की पृष्ठभूमि से आये थे तो हर चीज को फालो कर रहे थे। दोनों भाई जिनके बीच मकान और गांव के जमीन को लेकर युद्व होना था, हर संस्कार को फालो कर रहे थे। हमारे बाद जो डेड बाॅडी आयी थी, वह शायद यहीं के निवासी हो चुके थे और समय की अहमियत समझते थे। उसी पंडित ने उनका दाह संस्कर हमसे पहले करवा दिया और चले भी गये।। दाह वाली जगह में खूब हरी-भरी, पेड़-पौधे, शेड और पानी की सुविधा थी और जगह इतनी बड़ी कि उसकी कीमत पांच सौ करोड़ से कम नहीं होगी और उस पर लिखा था ‘स्वर्ग लोक’।   -एक पाठक, दिल्ली
 

आलेख

/janavad-ka-sawal-aur-majdoor-varg

मजदूर के पास पूंजी नहीं होती इसीलिए पूंजीवाद में उसकी कोई हैसियत नहीं होती। इतना ही नहीं, वह जिन्दा रहने के लिए पूंजीपति पर निर्भर होता है। वह पूंजीपति के लिए काम करता है और जिन्दा रहता है। इसके लिए वह पूंजीपति से जिन संबंधों में बंधता है वे उसे पूंजीपति का गुलाम बना देती हैं। इसीलिए मजदूर को उजरती गुलाम यानी मजदूरी करने वाला गुलाम कहा जाता है। स्वाभाविक है कि समाज में गुलाम व गुलाम मालिक की राजनीतिक-सामाजिक हैसियत एक नहीं हो सकती।

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं।