देश में शिक्षा और रोजगार की स्थिति

Published
Wed, 07/01/2026 - 15:50
/desh-mein-shikshaa-aur-rojagar-ki-sthiti

* भारत में 15 से 29 वर्ष की उम्र के नौजवानों की आबादी 36 करोड़ 70 लाख है। इनमें से 26 करोड़ 30 लाख नौजवान शिक्षा के क्षेत्र से बाहर हैं। और देश के संभावित श्रम बल का हिस्सा हैं। 

* देश में तृतीयक शिक्षा (बारहवीं के बाद की शिक्षा) में भर्ती दर 28 प्रतिशत है। 1983 से 2017 के बीच इसमें ठीक ठाक वृद्धि हुई है, खास तौर पर महिलाओं के मामले में।

* 2017 से 2024 के बीच शिक्षा छोड़ने वाले नौजवानों का हिस्सा बढ़ा है। 2017 में 38 प्रतिशत नौजवान शिक्षा हासिल कर रहे थे जो कि 2024 में घटकर 34 प्रतिशत हो गया। शिक्षा छोड़ने का सबसे आम कारण पारिवारिक आय में योगदान करने की जरूरत बन गया है।

* उदारीकरण के बाद से उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या 1644 से बढ़कर 69,534 हो गयी है। 2010 में प्रति लाख नौजवानों पर 29 काॅलेज थे जो कि 2021 में 45 हो गये हैं। यद्यपि उत्तरी और पूर्वी राज्यों में यह संख्या कम है। 

* 2007 से 2017 के बीच तृतीयक शिक्षा में सबसे गरीब घरों के बच्चों का हिस्सा 8 प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है। 

* समृद्ध घरों के नौजवानों के लिए ज्यादा संभावना होती है कि वे इंजीनियरिंग या डाक्टरी जैसे पेशागत कोर्सों में दाखिला लें। इन डिग्रियों को हासिल करने का खर्च गरीब घरों के प्रति व्यक्ति कुल खर्च से ज्यादा होता है। 

* 15 से 25 साल के नौजवानों की बेरोजगारी दर 40 प्रतिशत और 25 से 29 साल के नौजवानों की बेरोजगारी दर 20 प्रतिशत है।

* 2004-05 से 2023 के बीच हर वर्ष 50 लाख नौजवान ग्रेजुएट हुए। इस दौरान प्रति वर्ष 28 लाख ग्रेजुएटों को रोजगार मिला। इसमें से सिर्फ 17 लाख ग्रेजुएटों को वेतन वाला रोजगार मिला। इसने ग्रेजुएटों की बेरोजगारी और धीमी आय वृद्धि में इजाफा किया है। 

* ग्रेजुएटों में से सिर्फ 7 प्रतिशत को वर्ष भर के भीतर स्थायी वेतन वाला रोजगार मिल पाता है।

* खेती में लगने वाले श्रम बल का हिस्सा लगातार गिरता गया है। नौजवानों के मामले में यह गिरावट ज्यादा है। 1983 में 20-29 आयु वर्ग के 56 प्रतिशत पुरुष और 30-64 आयु वर्ग के 58 प्रतिशत पुरुष खेती में लगे थे। इन सालों में लगातार गिरते हुए यह 2023 में 27 और 36 प्रतिशत था। दोनों आयु वर्ग की महिलाओं में गिरावट की यह प्रवृत्ति 2017 के बाद से उलट गयी है। 1983 में इन दोनों आयु वर्ग में खेती के श्रम बल की हिस्सेदारी 75-75 प्रतिशत थी जो कि 2017 में घटकर क्रमशः 44 और 56 हो गयी। 2023 में यह पुनः बढ़कर 49 और 63 हो गयी।

* पलायन करने वाले कामगारों में नौजवानों का हिस्सा 40 प्रतिशत है। देश के गरीब और कम औसत आयु वाले राज्यों से देश के समृद्ध और अधिक औसत आयु वाले राज्यों की तरफ पलायन की आम दिशा है। बिहार और उत्तर प्रदेश से पलायन हुआ है तो पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की तरफ पलायन हुआ है। 

    (स्रोतः स्टेट आफ वर्किंग इंडिया, 2026)

आलेख

/peace-bond-vishesh-karyakari-majistrate-v-shakti-prathakkaran-siddhant

शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धान्त यह मत प्रस्तावित करता है कि लोगों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता को कायम रखने के लिए जरूरी है कि कार्यपालिका-विधायिका व न्यायपालिका परस्पर स्वतंत्र हों। अगर कार्यपालिका किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन करना चाहे तो न्यायपालिका उसे रोक दे। फ्रांसीसी दार्शनिक मांतेस्क्यू को इस शक्ति पृथक्करण के सिद्धान्त का मूल प्रस्तावक माना जाता है।

/regime-change-or-vyavastha-parivartan

पूंजीवादी जनतंत्रों में चुनाव ‘सेफ्टी बाल्व’ का काम करता है। बदहाल और दुःखी परेशान लोग नयी सरकार को चुन उम्मीद करते हैं कि उनकी जिन्दगी में शायद बेहतरी हो जाये। अमरीका जैसे देश में तो इसी वजह से दोनों प्रमुख पार्टियां बारी-बारी से सत्ता में आती रहती हैं। चुनाव के जरिये सरकारें बदलती रहती हैं और पूंजीवादी व्यवस्था बदस्तूर चलती रहती है। मजदूर-मेहनतकश जनता बेहतरी की मृग मरीचिका में जीती रहती है। 

/janavad-ka-sawal-aur-majdoor-varg

मजदूर के पास पूंजी नहीं होती इसीलिए पूंजीवाद में उसकी कोई हैसियत नहीं होती। इतना ही नहीं, वह जिन्दा रहने के लिए पूंजीपति पर निर्भर होता है। वह पूंजीपति के लिए काम करता है और जिन्दा रहता है। इसके लिए वह पूंजीपति से जिन संबंधों में बंधता है वे उसे पूंजीपति का गुलाम बना देती हैं। इसीलिए मजदूर को उजरती गुलाम यानी मजदूरी करने वाला गुलाम कहा जाता है। स्वाभाविक है कि समाज में गुलाम व गुलाम मालिक की राजनीतिक-सामाजिक हैसियत एक नहीं हो सकती।

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।