नई राह दिखलाते बच्चे

Published
Sun, 08/16/2026 - 15:50
/nai-raah-dikhalate-bachche

अंधेरे के घटाटोप में 
प्रचार तंत्र की लहालोट में 
लोकतंत्र पर पड़ी चोट में  
दीपक एक जलाते बच्चे 
जग का तिमिर मिटाते बच्चे
नई राह दिखलाते बच्चे 

आंधी में और तूफानों में 
टियर गैस में बौछारों में
पुलिस की लाठी के वारों में 
पीठ नहीं दिखलाते बच्चे 
डर की हंसी उड़ाते बच्चे 
साहस से डट जाते बच्चे 
जग का तिमिर मिटाते बच्चे 
नई राह ......

बड़े देखते मंदिर-मस्जिद 
पर बच्चों की बहोत अलग जिद 
इंतिहान की पारदर्शिता 
को मुद्दे पर लाते बच्चे 
हिन्दू-मुस्लिम-सिक्ख-इसाई  
सबको एक बनाते बच्चे 
जग का तिमिर ...
नई राह .....

सरकारों को वोट चाहिए 
पर अब उनको ओट चाहिए 
सरकारों का असली चेहरा 
स्वतः सामने लाते बच्चे ..
जग का तिमिर ...
नई राह ....          -आशुतोष सिंह
 

आलेख

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

आखिर काकरोच सरदारों ने अपनी विचारधारा और अपना लक्ष्य घोषित कर दिया। उनके अनुसार काकरोच जनता पार्टी एक समाजवादी जनतांत्रिक मोर्चा है जो पांच लक्ष्यों को हासिल करने के लिए

/titali-effect-kuch-itihaas-se-kucha-vartaman-mein

तितली प्रभाव अथवा बटरफ्लाई इफेक्ट विश्रंखलता सिद्धान्त (Chaos Theory) में काफी प्रचलित धारणा है जिसका सरल सा मतलब यह है कि यदि कोई सिस्टम या व्यवस्था विश्रंखल अवस्था में हो तो कोई बहुत छोटा सा कारण भी बहुत बड़ा परिणाम पैदा कर सकता है। प्रचलित भाषा में, यदि बंगाल की खाड़ी में कोई तितली पंख फड़फड़ाये तो उससे हजारों किमी. दूर अरब सागर में तूफान आ सकता है। 

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।