चले थे दुबे बनने बन गये छब्बे

Published
Sun, 08/16/2026 - 15:50
/chale-the-dube-banane-ban-gaye-chhabbe

भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में अनर्गल डींगे हांकने वाली संघी मशीनरी इतने खुशनुमा दावे करती रहती है कि जनता तो क्या पूंजीपति वर्ग भी उन पर भरोसा करने से इंकार करता रहा है। बीते कुछ वर्षों में भारत के जापान, ब्रिटेन को पछाड़ दुनिया की चैथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के दावे व प्रचार काफी जोर-शोर से किये गये थे। और साथ ही जर्मनी को पछाड़ शीघ्र ही तीसरी व कुछ सालों बाद दूसरी अर्थव्यवस्था बनने का ख्वाब दिखाया जा रहा था। 
    
पर बीते दिनों संसद में भारत सरकार को स्वीकारना पड़ा कि भारत दरअसल 2025-26 में चैथी से गिरकर छठी अर्थव्यवस्था बन गया है। कि जापान, ब्रिटेन ने फिर से भारत को पछाड़ दिया है। 
    
सितम्बर 2022 में दावा किया गया था कि भारत ब्रिटेन को पछाड़ दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इसी तरह 30 दिसम्बर 25 को सरकार ने घोषित किया था कि भारत का सकल घरेलू उत्पाद 4180 अरब डालर के साथ जापान से आगे निकल गया है और भारत दुनिया की चैथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
    
पर 2025-26 की आई एफ एफ की वल्र्ड इकानामिक आउटलुक रिपोर्ट के हवाले से राज्यसभा में वित्त राज्यमंत्री पंकज चैधरी ने राज्यसभा में बताया कि भारत 3920 अरब डालर के साथ  दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था है। आई एम एफ अमेरिकी डालर विनिमय दरों के आधार पर मापी गयी नामिनल सकल घरेलू उत्पाद के आधार पर ये आंकड़े जारी करता है।    
    
बीते दिनों डालर के सापेक्ष रुपये की गिरती के साथ भारत की औद्योगिक व कृषि क्षेत्र की विकास दर में कुछ खास सुधार न होने ने इस स्थिति में पहुंचाया। भारत की यह छठी हैसियत भी तब है जब भारत सरकार पर आंकड़े बढ़ा-चढ़ा कर पेश करने का आरोप लगता रहा है और मोदी सरकार वास्तविक उत्पादन-वितरण सुधारने के बजाय खुशनुमा अंाकड़े पेश करने व प्रचार में जुटी रही है। 
    
भारतीय अर्थव्यवस्था का संकट तरह-तरह से अपने को अभिव्यक्त कर रहा है। बीते दिनों बेकारी की मार झेल रहे जेन जी नौजवानों का जंतर-मंतर संघर्ष इसी अर्थव्यवस्था के संकट को दिखा रहा था कि अर्थव्यवस्था नये रोजगार सृजित करने में एकदम असफल साबित हो रही है। इसी वर्ष आई टी सेक्टर की ढेरों कम्पनियों द्वारा की गयी छंटनी व बेहद कम कैम्पस सलेक्शन ने दिखाया कि संकट की मार से सेवा क्षेत्र भी अछूता नहीं है। वर्ष 2025-26 के शुरूआती 9 माह में आई टी सेक्टर ने महज 17 नई नौकरियां सृजित कीं।
    
कृषि क्षेत्र पहले से ही संकट का शिकार है। इस वर्ष जापान द्वारा भारतीय आम व चीन द्वारा भारतीय चावल की खरीद से इंकार ने किसानों के संकट को और बढ़ाया ही है। ऊपर से मोदी सरकार भारत-अमेरिकी डील में किसानों के हितों को दांव पर लगा किसानों के जख्मों पर नमक डाल रही है। 
    
पहले नोटबंदी ने व फिर जी एस टी ने लघु उद्यमों की कमर तोड़ दी व लाखों मजदूरों को सड़कों पर ला दिया। 
    
इतने सारे संकेतकों के बावजूद मोदी सरकार खुशनुमा प्रचार कर प्रचार को ही जनता को हकीकत मानने को प्रेरित कर रही है। अच्छी बात यही है कि विकास के इस हल्ले को अब ज्यादातर जनता सुनना व मानना दोनों बंद कर रही है। 

आलेख

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

आखिर काकरोच सरदारों ने अपनी विचारधारा और अपना लक्ष्य घोषित कर दिया। उनके अनुसार काकरोच जनता पार्टी एक समाजवादी जनतांत्रिक मोर्चा है जो पांच लक्ष्यों को हासिल करने के लिए

/titali-effect-kuch-itihaas-se-kucha-vartaman-mein

तितली प्रभाव अथवा बटरफ्लाई इफेक्ट विश्रंखलता सिद्धान्त (Chaos Theory) में काफी प्रचलित धारणा है जिसका सरल सा मतलब यह है कि यदि कोई सिस्टम या व्यवस्था विश्रंखल अवस्था में हो तो कोई बहुत छोटा सा कारण भी बहुत बड़ा परिणाम पैदा कर सकता है। प्रचलित भाषा में, यदि बंगाल की खाड़ी में कोई तितली पंख फड़फड़ाये तो उससे हजारों किमी. दूर अरब सागर में तूफान आ सकता है। 

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।