नये साल में क्या करना है

तारीखें रोज ही बदलती हैं। इन बदलती हुयी तारीखों के बीच एक साल बीत गया। नया साल आ गया।

होता इस मौके पर यह है कि जिनकी जेब में पैसा है वे जश्न मनाते हैं। तोहफे बांटते हैं। ‘नया साल मुबारक हो’ कहकर आशायें बांटते हैं और जमाने भर के सताये हुए गरीब, मजलूम, मेहनतकश अपने को वहीं पाते हैं जहां वे पहली रात, पहले दिन थे।

जो साल बीता है उसकी इबारत को पढ़ा जाये तो दुनिया में जश्न मनाने वालों के जश्न के दिन और ज्यादा नहीं हैं। दूसरों के शोषण से, ठगी और भ्रष्टाचार से अमीर बने जो लोग नये साल के जश्न में डूबे हैं वे यह नहीं समझ पा रहे हैं कि दुनिया तेजी से उस ओर बढ़ रही है जहां ये सब ज्यादा नहीं चलने वाला है।

पिछले साल दुनिया भर में इस व्यवस्था को चलाने वालों ने साबित किया कि वे कितने काबिल हैं। दुनिया की सबसे बड़ी ताकत अमेरिकी साम्राज्यवादियों ने पूरी दुनिया में अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के चक्कर में इसे नये तनाव व युद्ध की दहलीज पर पहुंचा दिया। लातिन अमेरिका से लेकर कोरिया प्रायद्धीप तक अमेरिका के बददिमाग राष्ट्रपति ने बीते वर्ष में जो कदम उठाये वह बता रहे हैं कि नये वर्ष में अमेरिकी साम्राज्यवाद और घृणा की वस्तु बनेगा।

पिछले वर्ष विश्व आर्थिक संकट को दस वर्ष का लम्बा समय हो गया। इन दस वर्षों में साम्राज्यवादी इस आर्थिक संकट का कोई ठीक हल नहीं निकाल पाये। और उल्टे खुशफहमी की नयी कहानी गढ़ी गयी। ऐसा ही हमारे देश में हो रहा है। झूठी तसल्ली न तो उस वर्ग को संतुष्ट कर पा रही है जिसने उन्हें भारी उम्मीदों से सत्ता सौंपी और न उस वर्ग को जिससे किये अपने वायदों को बाद में उन्होंने जुमला साबित कर दिया। लेकिन पिछले साल तक ‘मोदी-मोदी’ करने वाले सुर थोड़े कमजोर हुये हैं।

राजनैतिक नेताओं के गिरते स्तर को अमेरिका के राष्ट्रपति के बयानों से लेकर भारत के गुजरात चुनाव के समय हुये गाली-गलौच में देखा जा सकता है। यानी देश-दुनिया में शासन करने वाले शासन करने के लिए दिनों दिन अयोग्य होते जा रहे हैं। वे शासन कर ले जा रहे हैं तो इसलिए कि उन्हें मजदूर-मेहनतकशों द्वारा बर्दाश्त किया जा रहा है। सही सबक नहीं सिखाया जा रहा है। मूर्ख हम पर शासन कर रहे हैं हम बर्दाश्त पर बर्दाश्त किये जा रहे हैं।

हमारे देश में सत्तारूढ़ पार्टी ने भले ही कई राज्यों में चुनाव बीते वर्ष में जीते हों पर उसके कारनामे बता रहे हैं कि चुनाव जीतने के लिये वे किस हद तक जायेंगे। इस वर्ष और आने वाले वर्ष में चुनाव में साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के लिये ये नये-नये हत्याकाण्ड और प्रपंच रचेंगे। पहलू खान, जुनैद, अखलाक, अफराजुल की हत्यायें सनसनीखेज ढंग से की गईं और इनका प्रचार संघ-भाजपा के नेताओं-मंत्रियों-विधायकों द्वारा जिस ढंग से किया गया उससे उन्हें उतना ही मत लाभ और साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण में सफलता हासिल हुयी जितना पहले एक बड़े स्तर के दंगे को प्रायोजित करवा कर होती थी।

हत्यारों के गिरोह ने उन निर्भीक आवाजों को भी दबाने की कोशिश की जो इनके सामने चट्टान बन कर खड़ी थीं। गौरी लंकेश ने भारत के उन बहादुर व्यक्तियों की श्रेणी में अपना स्थान बनाया जो हमेशा से इस देश में रही है। यह परम्परा आदि काल के गार्गी, मक्खलि गोसाल, कबीर, भगत सिंह से लेकर आज के दिन तक कायम है। जब तक ऐसे जन हमारी धरती में पैदा होते रहेंगे तब तक कौन है जो भारत को हिटलर का जर्मनी बना दे। हमारा देश यदि शून्य की खोज कर सकता है तो उन्हें शून्य भी बना सकता है जो भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का मंसूबा पाले बैठे हैं।

भारत के मजदूर जाग रहे हैं। नौजवान जाग रहे हैं। दलित, आदिवासी जाग रहे हैं। स्त्रियां जाग रही हैं। यह बात बीते वर्षों ने साबित की है। वर्ष 2017 में इनकी मुखर होती आवाजों को चहुंओर से सुना जा सकता है। बात इतने भर की है कि इन आवाजों में इंकलाबी सुर पैदा करने की जरूरत है। आम जन के मन में यह बात बिठाने की जरूरत है कि उनकी मुक्ति का काम स्वयं उन्हें करना होगा। उन्हें खुद अपनी तकदीर लिखनी होगी। उन्हें खुद ही वह काम करना होगा जिसकी उन्हें जरूरत है। कोई मोदी, कोई गांधी, कोई बाबा उनके लिये कुछ नहीं करेगा। ये सब अमीरों के, पूंजीपतियों के एजेण्ट हैं। ये शोषण, उत्पीड़न, अपमान की जंजीरों से कभी उन्हें मुक्त नहीं होने देंगे।

जो बात हमारे देश के लिए सही और अच्छी है वही बात पूरी दुनिया के लिए भी है। पूरी दुनिया पूंजीवादी राजनैतिक नेताओं के छल-प्रपंचों, झूठ, बेशर्मी, तीन-तिकड़मों से आजिज आती जा रही है। उसे इन घृणित पूंजी के चाकरों ने मजबूर कर दिया है कि वे सड़कों पर उतरे। उन्हें सबक सिखाये। ये अनायास नहीं है कि फ्रांस में ऐसा व्यक्ति राष्ट्रपति बना जिसका कुछ आधार नहीं था। रातों-रात उसकी पार्टी वहां की संसद में बहुमत पा जाती है। इतिहास का चक्र शायद इसी तरह से पूरा होगा कि वह अब पूंजीपति वर्ग के हर नमून, हर जोकर को मौका देकर अंत में साबित कर देगा कि अब कुछ नहीं बचा है जो आजमाया जाये। अब अंत में ‘‘मजदूरों, शोषित-उत्पीड़ितों उठो! इन परजीवी, शोषकों को सजा सुनाओ, उन जुल्म, अत्याचारों की जो इन्होंने सदियों से तुम पर किये हैं’’।

साल दर साल बीत गये। बीतते जा रहे हैं। हमारे माथे पर लगे गुलामी के दाग नहीं मिटे हैं। गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी से हमारी कौम की कौम बरबाद हो रही हैं। आपस में लड़ना, आत्महत्या करना, पूंजीवादी नेताओं के उकसावे में आना यह सब बंद करना होगा।

पिछले साल रूस के मजदूरों की क्रांति का सौवां साल था। सौ साल पहले ही रूस के मजदूरों ने दिखा दिया था कि समाजवाद ही पूंजीवाद का जवाब है। और जब रूस में पूंजी ने षड्यंत्र रचकर दुबारा पूंजीवाद ला दिया तो साबित हो गया कि मजदूर-किसान जो कल तक आजाद और तरक्की कर रहे थे वे फिर से गुलाम बन गये। शोषित-उत्पीड़ित बन गये। सबक यही निकला कि मजदूरों को फिर वही क्रांति करनी होगी जिनसे उनकी मुक्ति हुयी थी। यह इतिहास का सबक है जो हमें पिछले साल दुबारा याद दिलाया गया। नये साल में क्या करना है। साफ है इंकलाब करना है।

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं।

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।