राजनीति से परहेज करने वाले बुद्धिजीवी -आतो रीनो कास्तिलो

एक दिन हमारे देश के

राजनीति से परहेज करने वाले

तमाम बुद्धिजीवियों से सवाल करेंगे

हमारे देश के

मामूली से मामूली लोग

उनसे पूछा जायेगा

क्या कर रहे थे वे

जब मर रहा था उनका देश

तिल तिल कर

शातिर खामोशी से

सब कुछ खाक करती जाती

छोटी और मामूली आग से?

कोई नहीं पूछेगा उनके कपड़े लत्तों के बारे में

या दोपहर के खाने के बाद

कितनी देर तक लेते रहते हैं वे खर्राटे

किसी की दिलचस्पी नहीं

कि क्या है उनकी शून्यता की बांझ अवधारणा

किसी को फर्क नहीं पड़ता

कितना ऊंचा है उनका अर्थशास्त्र का ज्ञान

उनसे कोई नहीं पूछेगा

ग्रीक मिथकों के बारे में ताबड़तोड़ सवाल

और न ही उनकी आत्मग्लानि के बारे में किसी

को पड़ी है

कि कैसे मरा उनका ही कोई बिरादर

किसी भगोड़े कायर की मौत

किसी को नहीं फिकर

कि जीवन भर घने पेड़ की छाया तलाश कर

इत्मीनान की सांस लेने वाले सुकुमार

किस शैली में प्रस्तुत करते हैं

अपने जीने के ढब के अजीबोगरीब तर्क

उस दिन पलक झपकते

आस पास से आ जुटेंगे

तमाम मामूली लोग

जिनके बारे में न तो लिखी किताब

और न ही कोई कविता

राजनीति से परहेज करने वाले

इन बुद्धिजीवियों ने लम्बे भरपूर जीवन में कभी

इनके लिए तो यही मामूली लोग

बाजार से लाते रहे रोज रोज ब्रेड और दूध

दिन भर का राशन पानी

सड़कों गलियों में दौड़ते रहे उनकी गाड़ियां

पालते रहे उनके कुत्ते और बाग बगीचे

जो इन्हीं के लिए खटते रहे जीवन भर

अब वही पलट कर करेंगे सवाल

जब गरीबों का जीवन होता जा रहा था दूभर

जब उनके अंदर से कोमलता

और जीवन रस सूखता जा रहा था?

मेरे प्यारे देश के

राजनीति से परहेज करने वाले बुद्धिजीवी

आप इन सब सवालों का जवाब दे पायेंगे?

कितनी भी हिम्मत दिखला दें

नोंच नोंच कर खा जायेगा

आपको चुप्पी का खूंखार गिद्ध

आपकी बेचारगी बार बार

धिक्कारती रहेगी आपकी आत्मा को

आपको नहीं सूझेगा तब कोई रास्ता

नहीं बचेगा कोई चारा

और चुपचाप सिर झुकाकर

टुकुर टुकुर ताकते खड़े रहेंगे आप

(अनुवाद: यागवेन्द्र साभारः अनुनाद ब्लाॅग)

आलेख

/capital-dwara-shram-par-kiya-gaya-sabase-bhishan-hamala

मजदूर-कर्मचारी की परिभाषा में विभ्रम पैदा करने एवं प्रशिक्षुओं व कम आय वाले सुपरवाइजरों को मजदूर न माने जाने; साथ ही, फिक्स्ड टर्म एम्प्लायमेंट (FTE) के तहत नये अधिकार विहीन मजदूरों की भर्ती का सीधा असर ट्रेड यूनियनों के आधार पर पड़ेगा, जो कि अब बेहद सीमित हो जायेगा। इस तरह यह संहिता सचेतन ट्रेड यूनियनों के आधार पर हमला करती है।

/barbad-gulistan-karane-ko-bas-ek-hi-ullu-kaafi-hai

सजायाफ्ता लंपट ने ईरान पर हमला कर सारी दुनिया की जनता के लिए स्पष्ट कर दिया कि देशों की संप्रभुता शासकों के लिए सुविधा की चीज है और यह कि आज शासक और मजदूर-मेहनतकश जनता अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं।

/amerika-izrayal-ka-iran-ke-viruddha-yuddh

अमरीकी और इजरायली शासकों ने यह सोचकर नेतृत्व को खत्म करने की कार्रवाई की थी कि शीर्ष नेतृत्व के न रहने पर ईरानी सत्ता ढह जायेगी। इसके बाद, व्यापक जनता ईरानी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतर आयेगी और अमरीकी व इजरायली सेनायें ईरान की सत्ता पर कब्जा करके अपने किसी कठपुतले को सत्ता में बैठा देंगी।

/capitalism-naitikataa-aur-paakhand

जब शीर्ष ऐसा है तो नीचे कल्पना की जा सकती है। और आज पूंजीवादी प्रचारतंत्र के सारे स्व-प्रतिबंध के बावजूद अनुयाईयों के कुकर्मों की दास्तां बाहर आ जाती है। कभी-कभी कोई सेंगर जेल भी चला जाता है। पर ज्यादातर वैसे ही छुट्टे सांड की तरह घूमते रहते हैं।

/baukhalaye-president-trump-ke-state-of-union-speech-kaa-saar

ट्रम्प के इस स्टेट आफ यूनियन भाषण का कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया। कुछ सर्वोच्च न्यायालय के सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। लेकिन ट्रम्प करीब दो घण्टे के अपने भाषण में अपने बारे में शेखी बघारते रहे और तमाम गलतियों और कमियों के लिए विरोधी पार्टी के राष्ट्रपतियों को जिम्मेदार ठहराते रहे। इस भाषण को झूठ का पुलिंदा कहना ज्यादा सही होगा।