अवैध रूप से बिक रही शराब पर रोक लगायें

सेवा में,

श्रीमान् प्रभारी निरीक्षक

कोतवाली रामनगर

विशयः ग्राम पूछड़ी में अवैध रूप से बिक रही शराब पर रोक लगाये जाने के सम्बंध में।

महोदय,

ग्राम पूछडी नई बस्ती में नवीन भूरा व मल्कियत शराब के कारोबार में लिप्त हैं। दिन-रात उक्त व्यक्ति अपने घरों व दुकानों से शराब बेचते हैं तथा मना करने पर झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। शराब की इस बिक्री के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। हम ग्रामवासियों के घरों में न तो पीने का पानी है और न ही बिजली। परतंु उक्त शराब विक्रेता घर-घर शराब जरूर भिजवा देते हैं। छोटे बच्चे, पुरुष यहां तक कि कुछ महिलाओं को भी शराब का आदी बना दिया गया है। शराब के कारण परिवार बिखराव की तरफ बढ़ रहे हैं। पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। नियमानुसार गंाव व रिहायशी इलाकों में इस तरह की शराब नहीं बेची जा सकती। परतंु पुलिस प्रशासन की ढील के कारण गांव में शराब का कारोबार फल-फूल रहा है।

हम आपसे मांग करते हैं कि-

आप तत्काल कार्यवाही कर गांव में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाएं तथा अवैध शराब बेेचने वाले व बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें।

महोदय,    आपके द्वारा कार्यवाही न किये जाने पर महिला संघर्ष समिति आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी।                                                                                                            निवेदक                                                                                                                                                      अध्यक्ष (सीमा तिवारी)

आलेख

/peace-bond-vishesh-karyakari-majistrate-v-shakti-prathakkaran-siddhant

शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धान्त यह मत प्रस्तावित करता है कि लोगों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता को कायम रखने के लिए जरूरी है कि कार्यपालिका-विधायिका व न्यायपालिका परस्पर स्वतंत्र हों। अगर कार्यपालिका किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन करना चाहे तो न्यायपालिका उसे रोक दे। फ्रांसीसी दार्शनिक मांतेस्क्यू को इस शक्ति पृथक्करण के सिद्धान्त का मूल प्रस्तावक माना जाता है।

/regime-change-or-vyavastha-parivartan

पूंजीवादी जनतंत्रों में चुनाव ‘सेफ्टी बाल्व’ का काम करता है। बदहाल और दुःखी परेशान लोग नयी सरकार को चुन उम्मीद करते हैं कि उनकी जिन्दगी में शायद बेहतरी हो जाये। अमरीका जैसे देश में तो इसी वजह से दोनों प्रमुख पार्टियां बारी-बारी से सत्ता में आती रहती हैं। चुनाव के जरिये सरकारें बदलती रहती हैं और पूंजीवादी व्यवस्था बदस्तूर चलती रहती है। मजदूर-मेहनतकश जनता बेहतरी की मृग मरीचिका में जीती रहती है।

/janavad-ka-sawal-aur-majdoor-varg

मजदूर के पास पूंजी नहीं होती इसीलिए पूंजीवाद में उसकी कोई हैसियत नहीं होती। इतना ही नहीं, वह जिन्दा रहने के लिए पूंजीपति पर निर्भर होता है। वह पूंजीपति के लिए काम करता है और जिन्दा रहता है। इसके लिए वह पूंजीपति से जिन संबंधों में बंधता है वे उसे पूंजीपति का गुलाम बना देती हैं। इसीलिए मजदूर को उजरती गुलाम यानी मजदूरी करने वाला गुलाम कहा जाता है। स्वाभाविक है कि समाज में गुलाम व गुलाम मालिक की राजनीतिक-सामाजिक हैसियत एक नहीं हो सकती।

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।