मॉब लिंचिंग के प्रयास के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

6 नवम्बर को होगा सामूहिक उपवास

रामनगर (उत्तराखंड) में विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों एवं जागरूक नागरिकों की बैठक में छोई व बैलपड़ाव में मॉब लिंचिंग के प्रयास के मुख्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग के साथ आंदोलन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। स्थानीय व्यापार मंडल कार्यालय में 31 अक्टूबर को संपन्न हुई इस बैठक में तय हुआ कि अब 6 नवम्बर को तहसील परिसर में एक दिवसीय सामूहिक उपवास किया जायेगा।

बैठक में वक्ताओं ने इस पर अपना आक्रोश व्यक्त किया कि 23 अक्टूबर की छोई व बैलपड़ाव की मॉब लिंचिंग के प्रयास की घटना को एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक भी इस संगीन अपराध के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि, इस प्रकरण में पुलिस द्वारा 2 लोगों को गिरफ्तार किये जाने का वक्ताओं ने स्वागत भी किया।

वक्ताओं ने इस मामले में 29 अक्टूबर को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देश कि वह मॉब लिंचिंग के प्रयास के इस मामले में तहसीन पूनावाला केस में दिये गये दिशा-निर्देशों का अनुपालन करे, का हवाला देते हुये मांग की कि उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुरूप तत्काल तहसीन पूनावाला केस के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाये; नोडल अधिकारी की नियुक्ति हो तथा पीड़ित और उसके परिवार को मुआवजा व सुरक्षा प्रदान की जाए।

गौरतलब है कि आपसी भाईचारा कायम करने और लोकतान्त्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु जारी इस आंदोलन के दौरान 27 अक्टूबर को मुख्यमंत्री, राज्यपाल व जिले के जिलाधिकारी को ज्ञापन व 29 अक्टूबर को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन भी किया जा चुका है। आंदोलनकारियों की मांग है कि -

▪️छोई व बैलपड़ाव में मॉब लिंचिंग का प्रयास करने, वाहनों में तोड़-फोड़ करने तथा सामाजिक सौहार्द खराब करने के सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाये।

▪️हेट स्पीच के द्वारा समाज का सौहार्द खराब करने के आरोपी भाजपा नेता मदन जोशी व अन्य के खिलाफ माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुये कानूनी कार्रवाही की जाये।

▪️घायल नासिर का सरकारी खर्च पर पूर्ण इलाज कराया जाये तथा उसे 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाये।

▪️असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी व्यक्ति की आई डी व वाहन इत्यादि चेक करने पर तत्काल सख्ती से रोक लगाई जाये।

बैठक में क्षेत्र की अमन व इंसाफ पसंद जनता का आह्वान किया गया कि वह जाति-धर्म से ऊपर उठकर इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करे।

बैठक में देश में महिलाओं पर बढ़ रहे यौन अपराधों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुये रामनगर में हुई गैंग रेप की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई।

बैठक में समाजवादी लोक मंच के मुनीष कुमार, इंकलाबी मजदूर केंद्र के रोहित रुहेला, महिला एकता मंच की सरस्वती जोशी, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की तुलसी छिम्बाल, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के मौ. आसिफ; एवं जीशान कुरैशी, जगमोहन रावत, मो. नबी अंसारी, लालमणि, जावेद खान, अबरार हुसैन, दानिश सिद्दीकी, कैसर राणा, अयान, अरहान, समीर अंसारी इत्यादि दर्जनों लोग शामिल रहे।

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।