संघी राष्ट्र हित सर्वोपरि है

संघी फासीवादी दोहरी बातें करने में माहिर हैं और ऐसा वे बिना किसी शरम-लिहाज के करते हैं।  नवंबर के शुरू में एक ऐसा ही नजारा उन्होंने पेश किया।

इंडियन एक्सप्रेस समूह द्वारा आयोजित पत्रकारिता के लिए रामनाथ गोयनका पुरूस्कार वितरित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरमाया कि अब देश का कोई भी प्रधानमंत्री नहीं होगा जो आपातकाल लगाये और प्रेस की स्वतंत्रता समाप्त करे। प्रधानमंत्री के इस साधु वचन के ठीक अगले दिन सरकार ने फैसला सुनाया कि एन.डी.टी.वी. हिन्दी 9 नवंबर को बंद रहेगा।

एन.डी.टी.वी. हिन्दी का एक दिन के लिए बंद करने का फैसला उसके इस सरकारी अपराध के मद्देनजर सुनाया गया कि उसने जनवरी में पठानकोट आतंकवादी हमले के समय ऐसी सूचनाएं प्रसारित कीं जिसका इस्तेमाल आतंकवादी कर सकते थे। एन.डी.टी.वी. हिन्दी के इस तर्क का सरकार पर कोई असर नहीं पड़ा कि ये जानकारियां आम थीं और बाकी चैनल भी इसे प्रसारित कर रहे थे।

एन.डी.टी.वी. हिन्दी सेवा को एक दिन के लिए प्रतिबंधित करने की  विज्ञापन को अलग टैब या विंडो में न खोलें सीधे क्लिक कर देखें, 2 मिनट विज्ञापन देख कर सहयोग कर सकते हैं तरफा निंदा हुई। पत्रकारिता जगत के सारी संस्थानों ने अकेले-अकेले और समूह में इसका विरोध किया, पर इसका सरकार पर कोई असर नहीं पड़ा।

इतना ही नहीं कि सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा बल्कि सरकार की तरफ से ये बाकायदा अधिकारिक बयान आया कि राष्ट्रीय हित प्रेस की स्वतंत्रता से ऊपर है। सभी को इसका ध्यान रखना होगा। इसके पहले सरकार फरमा चुकी थी कि हालांकि बोलने की आजादी पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है, पर हर किसी को राष्ट्र हित को सबसे ऊपर रखना चाहिए। इतने सब के बाद सरकार ने प्रतिबंध स्थगित कर दिया।

मजे की बात यह है कि यह वही भाषा है जो कभी इंदिरा गांधी बोला करती थी और जिसके आधार पर उन्होंने आपातकाल लगाया था। आपातकाल लगाने का कारण राष्ट्र विरोधी प्रतिक्रियावादी शक्तियों से देश की रक्षा करना था। संघी फासीवादी अब उसी को बार-बार दुहरा रहे हैं।

राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखने की बात करने वाली सरकार राष्ट्र हित को स्वयं परिभाषित करती है और फिर मांग करती है कि हर कोई स्वयं को इसके अधीन करे। यही काम इंदिरा गांधी करती थी और अब यह काम मोदी-शाह की संघी मंडली कर रही है।

संघी मंडली ने आज मुसलमान-आतंकवाद- कश्मीर-पाकिस्तान का एक समीकरण बनाया है और घोषित किया है कि इस मुनाफे में सरकार की नीति राष्ट्र हित को परिभाषित करती है। जो इस नीति का विरोध करेगा वह देशद्रोही होगा। जो आतंकवाद को मुसलमानों से जोड़ने का विरोध करेगा वह देशद्रोही होगा। जो मुसलमानों की फर्जी मुठभेड़ों में हत्या का विरोध करेगा वह देशद्रोही होगा। जो कश्मीर की राष्ट्रीयता की समस्या को मुसलमानों से जोड़ने का विरोध करेगा वह देशद्रोही होगा। जो कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा हत्या- बलात्कार का विरोध करेगा वह देशद्रोही होगा। जो कश्मीरी राष्ट्रीयता के आत्मनिर्णय के अधिकार का समर्थन करेगा वह देशद्रोही होगा। जो पाकिस्तान को शैतान राष्ट्र घोषित करने का विरोध करेगा वह देशद्रोही होगा। जो भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंरिक मामलों में हस्तक्षेप (वहां आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने सहित) का विरोध करेगा वह देशद्रोही होगा। जो फर्जी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का पर्दाफाश करेगा वह देशद्रोही होगा। जो पाकिस्तान के साथ युद्ध के बदले शांति की बात करेगा देशद्रोही होगा। जो देश में युद्धोन्माद फैलाने का विरोध करेगा देशद्रोही होगा। जो सेना को पूजा की वस्तु बनाकर सैनिक तानाशाही मानसिकता बनाने के प्रयास का विरोध करेगा वह देशद्रोही होगा। इत्यादि-इत्यादि।

संघी सरकार चाहती है कि देश के सारे लोग उसके द्वारा पेश की गयी राष्ट्र हित और देशद्रोह की परिभाषा स्वीकार करें। वे इसे स्वयं करें। यदि वे इसे स्वयं स्वीकार नहीं करते तो सरकार को इसे करवाना होगा।

देश के पत्रकारिता जगत ने कमोवेश इसे स्वीकार किया है। पिछले महीने भर में एन.डी.टी.वी. समूह ने भी इसे खूब स्वीकार किया है। पर सरकार की नजरों में यह अभी पर्याप्त नहीं है। संघी सरकार चाहती है कि उसकी आवाज से बेमेल कोई भी सुर निकलना नहीं चाहिए। ऐसी जो भी आवाज निकलेगी सरकार उसका गला घोंट देगी।

संघी सरकार की नजर में इसे बोलने की आजादी पर प्रतिबंध नहीं माना जायेगा क्योंकि यह राष्ट्रहित में जरूरी है। संघियों का हिन्दू राष्ट्र हित।

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं।

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।