26 जनवरी 23 को देश भर में जिला स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान

26 जनवरी को जींद में होगी विशाल किसान महापंचायत

संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक करनाल के गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में सम्पन्न हुई। बैठक में 26 जनवरी को देश भर में ट्रैक्टर रैली निकालकर जिलाधीश को ज्ञापन देने तथा हरियाणा के जींद में विशाल किसान महापंचायत करने का निर्णय लिया गया।

26 जनवरी के कार्यक्रमों के माध्यम से संयुक्त किसान मोर्चा केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ 26 जनवरी 2021 को किए गए षड्यंत्र और हिंसा की जानकारी किसानों को देगा तथा किसानों की एकजुटता प्रदर्शित करते हुए एमएसपी की कानूनी गारंटी, सम्पूर्ण कर्जा मुक्ति, 5000 रुपये प्रति माह किसान पेंशन देने, फसल बीमा राशि दिलाने, कृषि भूमि के अधिग्रहण पर रोक लगाने, लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड के षड्यंत्रकर्ता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ट्रेनी के इस्तीफे, दिल्ली में किसानों पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमों को रद्द करने की मांग के साथ-साथ स्थानीय मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि जिला स्तर पर किसान संगठन गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र ध्वज फहराने के शासकीय कार्यक्रम के बाद ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। बैठक में संसद के बजट सत्र के दौरान किसानों के संसद मार्च निकालने का निर्णय लिया गया जिसकी मार्च माह में तारीख का ऐलान 26 जनवरी को जींद में किया जाएगा।

बैठक में सरकारों द्वारा किसानों के खिलाफ लगाए जा रहे फर्जी मुकदमे वापस लेने तथा पुलिस दमन बंद करने की मांग की गई।

संयुक्त किसान मोर्चा ने देश भर में चल रहे किसान आंदोलनों का समर्थन किया। पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा का समर्थन करने वाले कलाकारों कंवर ग्रेवाल और रंजीत बाबा के खिलाफ सरकार द्वारा की जा रही छापे की कार्रवाई की निंदा की गई तथा मलब्रोस इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड की शराब फैक्टरी बंद करने के लिए 5 महीने से चल रहे आंदोलन का समर्थन करने की घोषणा की गई। संयुक्त किसान मोर्चा ने मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 80 दिन से चल रहे सूअर पालकों के आंदोलन को समर्थन किया।

संयुक्त किसान मोर्चा ने हरियाणा के किसानों की कृषि उपज पर अतिरिक्त मंडी शुल्क थोपने तथा केंद्र सरकार द्वारा इलेक्ट्रिसिटी बिल संसद में पेश करने का विरोध करते हुए इसे किसानों के साथ धोखा बताया।

संयुक्त किसान मोर्चा की मार्गदर्शिका तय करने के लिए 9 फरवरी को कुरुक्षेत्र में बैठक करने का निर्णय लिया गया।

बैठक का संचालन अध्यक्ष मंडल द्वारा किया गया। जिसमें पंजाब से जोगिंदर सिंह उग्रहां, केरल से बीजू कृष्णन, राजस्थान से रंजीत राजू, मध्य प्रदेश से डा. सुनीलम और आंध्र प्रदेश से राऊला वेंकैया शामिल थे।

जारीकर्ता, कोआर्डिनेशन कमिटी

संयुक्त किसान मोर्चा

आलेख

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।

/titali-effect-kuch-itihaas-se-kucha-vartaman-mein

तितली प्रभाव अथवा बटरफ्लाई इफेक्ट विश्रंखलता सिद्धान्त (Chaos Theory) में काफी प्रचलित धारणा है जिसका सरल सा मतलब यह है कि यदि कोई सिस्टम या व्यवस्था विश्रंखल अवस्था में हो तो कोई बहुत छोटा सा कारण भी बहुत बड़ा परिणाम पैदा कर सकता है। प्रचलित भाषा में, यदि बंगाल की खाड़ी में कोई तितली पंख फड़फड़ाये तो उससे हजारों किमी. दूर अरब सागर में तूफान आ सकता है। 

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?