अपराधी कौन? किसको सजा मिलनी चाहिए?

आंध्र प्रदेश के नंदयाल जिले में कक्षा 3 में पढ़ने वाली 8 साल की बच्ची के साथ तीन नाबालिग छात्रों ने सामूहिक बलात्कार कर गला दबा कर हत्या कर दी। आरोपियों में 2 छात्रों की उम्र 12 साल और एक छात्र की उम्र 13 साल है। ये कक्षा 6 और 7 में पढ़ने वाले छात्र हैं। आरोपियों ने छात्रा के साथ ये जघन्य अपराध 10 जुलाई को मंदिर के अन्दर किया।

मामला जब थाने पहुंचा तब पुलिस वालों के पूछने पर आरोपित छात्रों ने बताया कि उन्होंने पोर्न वीडियो देखा और उसके बाद लड़की को बहला फुसलाकर कर वहां ले गए। लड़की के साथ उन्होंने वैसा ही किया जैसा पोर्न वीडियो में देखा था। जब वह मर गई तो उसको नहर में छुपा दिया।

वहां के एसपी का कहना है कि आरोपित छात्रों ने यह भी बताया कि घटना के बाद छात्र डर गए और उन्होंने अपने रिश्तेदारों को बताया। जिसके बाद आरोपित छात्रों के पापा और चाचा ने छात्रा के शव को दोपहिया वाहन पर ले जाकर पत्थर से बांध कर कृष्णा नदी में फेंक दिया।

वहां के एसपी के अनुसार छात्रा का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है लेकिन तीनों आरोपियों के साथ उनके पापा और चाचा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना दिल दहला देने के साथ-साथ समाज को आइना दिखाने वाली है। यह घटना दिखाती है कि समाज कितने पतन में जा रहा है। जिसमें छोटी-छोटी बच्चियों के साथ तो बलात्कार हो ही रहे हैं लेकिन बलात्कार करने वाले भी 12-13 साल के बच्चे ही हैं। वह भी पोर्न वीडियो देखकर घटना को अंजाम दिया जा रहा है।

इस घटना का आखिर कौन जिम्मेदार है? वे जो 12-13 साल के छात्र हैं जिन्होंने पोर्न वीडियो देखकर इस घटना को अंजाम दिया या उन छात्रों के रिश्तेदार हैं जो डर कर कि उनके छोटे बच्चों का भविष्य खराब हो जायेगा इसलिए बच्ची के शव को नदी में फेंकने का काम किया। हालांकि इसको कहीं से भी जायज नहीं ठहराया जा सकता है। या फिर पोर्न वीडियो जिम्मेदार है जिसको देखकर उनके दिमाग में यह घटना करने का विचार आया।

बच्चे अगर पोर्न वीडियो नहीं देखते, उनको इतनी सहजता से पोर्न वीडियो नहीं मिलती तो क्या ये 12-13 साल के बच्चे इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे? जाहिर सी बात है कि इन 12-13 साल के बच्चों के दिमाग में बलात्कार करना और फिर हत्या करने की बात नहीं आती, और अगर बच्ची मरी ना होती तो छात्रों के रिश्तेदारों को शव छुपाने के लिए भी यह सब नहीं करना पड़ता।

अब अपराध किया है तो सजा तो मिलनी ही चाहिए छात्रों को भी और उनके रिश्तेदारों को भी। लेकिन सजा तो पॉर्न वीडियो बनाने वाले, उसको नेट पर डालने वाले और जो उनको छोटे-छोटे बच्चों की पहुंच तक बना रहे हैं उनको और जो इन सबको खाद-पानी देकर पाल पोस रही है यानी पूंजीवादी व्यवस्था को भी सजा मिलनी चाहिए। उनको सजा कौन देगा?

दरअसल बच्चियों/महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के लिए यह पूंजीवादी व्यवस्था जिम्मेदार है। इस व्यवस्था में हर जगह महिला विरोधी सोच भरी पड़ी है। इसी व्यवस्था का एक अंग/हिस्सा अश्लील उपभोक्तावादी संस्कृति है। इस अश्लील उपभोक्तावादी संस्कृति के कारोबार से पूंजीपति अरबों खरबों रुपए का मुनाफा कमाते हैं। और यहीं संस्कृति महिलाओं को उपभोग की वस्तु के तौर पर पेश करती है। जो बच्चियों/महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधो को तेजी से बढ़ाती है।

अब अगर उन बच्चों और उनके रिश्तेदारों को सजा मिल भी जायेगी इससे अश्लील उपभोगतवादी संस्कृति और पूंजीवादी व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके फिर कोई और बच्चे-बच्चियां शिकार बनेंगे।

इसलिए अपराधियों को सजा दिलाने के साथ साथ हमें बच्चियों/महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए इस पूंजीवादी व्यवस्था को भी अपने संघर्षों के निशाने पर लेना होगा। इसके बिना महिलाओं बच्चियों के साथ बढ़ते अपराध खत्म नहीं हो सकते। हमें अश्लीलता, यौन हिंसा व महिलाओं को नग्न व उत्तेजक दिखाने वाली हर उस घटिया प्रचार-प्रसार सामग्री जो महिलाओं को माल, यौन वस्तु, उपभोग की वस्तु के बतौर स्थापित करती है पर रोक लगाने के संघर्ष के साथ-साथ इसके निर्माताओं के खिलाफ भी संघर्ष करने की आवश्यकता है।

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।