चुनाव आयोग नहीं जनता भरोसमंद नहीं है

आजकल चुनाव आयोग पर बहुत उंगली उठायी जा रही है। मतदान के निशान वाली उंगली आज चुनाव आयोग पर उठ रही है कि वह चुनाव का डाटा नहीं दे रहा है। कितने वोट पड़े और टोटल वोट कितने थे इसकी बजाय वह गणना करके बता दे रहा है कि कितने प्रतिशत वोट पड़े। इसके लिए एडीआर ने सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने भी चुनाव आयोग को निर्देश देने से मना कर दिया। 
    
चुनाव आयोग पर यह सवाल उठ रहे हैं कि चुनाव दिन की प्रतिशत और उसके 7-8 दिन बाद जारी प्रतिशत में लगभग दो से छः प्रतिशत की वृद्वि कैसे हो जा रही है। यह चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा कर रहा है। इससे पहले सीबीआई, ईडी और न्यायपालिका पर सवाल खड़े हो रहे थे। सीबीआई और ईडी बहुत सारी छापेमारी के बाद थोड़ा सुस्ता रहे हैं और कोर्ट में गर्मियों की छुट्टियां पड़ गयी हैं। अब चुनाव आयोग पर सवाल उठ रहे हैं। 
    
लेकिन असली सवाल चुनाव आयोग की विश्वसनीयता का नहीं है। असल सवाल तो जनता की विश्वसनीयता का है। जनता को खुद पता नहीं रहता कि किस पार्टी को चुना जाय। उसको खुद नहीं पता कि मोदी सरकार से पहले जो सरकारें बनीं उसको चुनकर जनता ने सही किया कि गलत। या जनता अब पिछले दो चुनाव से गलत चुनाव कर रही है। जनता खुद भ्रम में है। जनता को खुद नहीं पता कि चीन उसका दुश्मन है, या पाकिस्तान या बांग्लादेश। जब सरकार बताती है तो पता चलता है। जनता कभी कांग्रेस का साथ छोड़ देती है तो कभी भाजपा का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी की तरफ जाने लगती है। चुनावों से पहले इलेक्ट्रोल बान्ड पर बहुत छीछालीदार हुई जनता को खूब मजा आया अब उसका स्वाद कम हुआ तो फॉर्म 17सी को चुनाव आयोग की वेबसाइट पर लोड करवाना चाह रही थी लेकिन हो नहीं पाया। जनता बहुत लापरवाह भी हो गयी है। नेता रैलियां और रोड शो कर करके, कभी एक्टिंग और भाषण से थके-मरे जा रहे हैं लेकिन जनता मीम्स देख रही है, ये कैसा कलुयग है भाई।
    
जनता की गद्दारी का आलम ये है कि पांच किलो राशन लेकर भी किसी और को वोट कर सकती है। बीजेपी सरकार की योजना ‘अग्निवीर’ में भर्ती होकर लाभ उठाने वाला नौजवान भी उस पार्टी के खिलाफ वोट कर सकता है। राम मन्दिर पर खुशी जाहिर करने वाली जनता उनको भूल सकती है जो खुद भगवान को लेकर आये हैं। दिल्ली में जनता कभी सातों सीटें भाजपा को जितवा देती है तो असेम्बली इलेक्शन में केजरीवाल को जितवा देती है। जनता कभी चाहती है कि हमें शी जिनपिंग से बढ़िया तानाशाह चाहिए कभी कहती है कि लोकतंत्र होना चाहिए और सरकार बदलते रहना चाहिए। तो ऐसे में सवाल चुनाव आयोग की बजाय जनता की विश्वसनीयता पर उठना चाहिए। रही बात वोटिंग में गड़बडी की तो उसका जवाब एक ईमानदार आदमी ही दे सकता है लेकिन ऐसा आदमी मोदी भक्त होना चाहिए। जिस सवाल का जवाब बुद्धिजीवी नहीं दे सकता लेकिन एक ईमानदार मोदी या बीजेपी भक्त दे सकता है। 
    
मोदी या बीजेपी भक्त से जब यह सवाल पूछा गया कि वोटिंग में गड़बड़ी में हो रही है। तो उसका जवाब था कि ग्यारह घंटे तो वोट तुम्हारे हिसाब से पड़ रहे हैं बस शाम को एक घंटे के वोट ही तो बीजेपी को पड़ रहे हैं। तुम ग्यारह घंटे की वोटिंग में जीत नहीं पा रहे और वह एक घंटे की वोटिंग से सरकार बना लेगा। रही बात बेइमानी की तो इस बार बीजेपी कर रही है तो तुम बोलो कि अगली बार दूसरी पार्टी कर लेगी हिसाब बराबर, हल्ला मचाने या कोर्ट से कुछ नहीं होगा। 
    
अब वापस चुनाव पर आयें तो इस चुनाव आयोग के आयुक्तों की नियुक्ति चुनावों को मैनेज करने के लिए की गयी है। चुनाव आयोग पूरी ईमानदारी से चुनाव को मैनेज कर रहा है। चुनाव के बाद इस चुनाव आयोग को इस्तीफा दे देना चाहिए जिससे कि दूसरे लोगों को भी अपनी ईमानदारी दिखाने का मौका मिले। कुछ लोगों को बहुत छोटी बात लग सकती है इतने बड़े चुनाव को मैनेज करना। बहुत ही प्लानिंग से काम करना पड़ता है। हर एक की बस की बात नहीं है इस तरीके से चुनाव को मैनेज करना। -एक पाठक, फरीदाबाद 

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।