चुनाव आयोग का नया पैंतरा

/chunaav-aayog-kaa-naya-paintaraa

पिछले दिनों जब हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजे उम्मीद के मुताबिक एकदम उलट भाजपा की बड़ी जीत के रूप में सामने आये तभी से चुनाव आयोग की मिलीभगत से ईवीएम में छेड़खानी की आशंकाओं ने जोर पकड़ लिया था। अब चुनाव आयोग की नयी कारस्तानी ने इन आशंकाओं को और बल प्रदान कर दिया है। 
    
पिछले वक्त में जब लोग ईवीएम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गये थे तो सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज करते हुए यह व्यवस्था दी थी कि चुनाव आयोग एक निश्चित समय तक ईवीएम सुरक्षित रखेगी और जिसे भी मतगणना पर आशंका है वह बूथवार अपने खर्चे पर ईवीएम और वीवीपैट पर्चियों के मिलान की मांग कर सकेगा। उक्त भारी खर्चा जमा करने पर चुनाव आयोग को सम्बन्धित बूथों की ईवीएम व वीवीपैट पर्चियों का मिलान करना होगा। 
    
हरियाणा चुनाव के बाद कांग्रेस ने डेढ़ दर्जन विधानसभा सीटों पर परिणाम को लेकर शक जताया था। इसमें रानियां विधानसभा के 9 बूथों पर भी आपत्ति लगायी गयी थी। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी सर्वमित्र कम्बोज ने इन 9 बूथों पर ईवीएम और वीवीपैट पर्ची से मिलान हेतु करीब सवा चार लाख रु. चुनाव आयोग में जमा कर दिये थे। 
    
चुनाव आयोग ने इन 9 बूथों पर ईवीएम चेक करने का नोटिफिकेशन जारी किया। इस नोटिफिकेशन पर हरियाणा ही नहीं पूरे देश की नजर थी। ईवीएम चेक करने के लिए 9 जनवरी से 13 जनवरी तक 5 दिन का समय रखा गया। 9 मशीनों को चेक किया जाना था। 9 जनवरी को 2 ईवीएम चेकिंग के लिए निकाली गयीं। पहली मशीन जब निकाली गयी तो उसकी स्क्रीन पर इनवैलिड लिखा आया। यानी मशीन अब काम नहीं कर रही थी। इस प्रक्रिया की प्रशासन तो वीडियोग्राफी कर रहा था पर प्रत्याशी को वीडियोग्राफी नहीं करने दी गयी। अधिकारियों ने बताया कि जब मशीन सही तरीके से बंद नहीं की जाती तो वह इस तरह इनवैलिड दिखाने लगती है। 
    
इससे आगे बढ़कर अधिकारियों ने ईवीएम चेकिंग की नयी प्रक्रिया घोषित कर डाली। उन्होंने कहा कि हम ईवीएम में पड़े मतों का वीवीपैट पर्चियों से मिलान नहीं करेंगे बल्कि ईवीएम में पड़े वोटों को पहले मिटा देंगे और एक तरह से ईवीएम को नया बना कर नये सिरे से माक पोल करवा कर चेक करेंगे कि ईवीएम ठीक से काम कर रही है अन्यथा नहीं। कांग्रेस प्रत्याशी ने इस प्रक्रिया का यह कहते हुए विरोध किया कि उसने माक पोल के लिए आवेदन नहीं किया था और मोटी रकम उसी के लिए भरी थी। माक पोल तो चुनाव से पहले यह देखने के लिए कराया जाता है कि मशीन ठीक से काम कर रही है या नहीं। एक ईवीएम चेक करने के लिए करीब 48 हजार रु. भरने होते हैं। गौरतलब है कि अधिकारी ने एक ईवीएम का डाटा मिटा भी दिया। पर इस प्रक्रिया को रुकवाने के चलते अभी 8 ईवीएम सुरक्षित हैं। अब कांग्रेस प्रत्याशी फिर से सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कर रहे हैं। 
    
इस तरह चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश को भी मानने से इंकार कर दिया है। वह ईवीएम और वीवीपैट पर्चियों के हिसाब को भी तैयार नहीं है। उसकी इस नयी पैंतरेबाजी से ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंकाओं को और मजबूती मिली है। देखने की बात होगी कि सुप्रीम कोर्ट इस पर क्या रुख अपनाता है।          
            -एक पाठक

आलेख

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।

/titali-effect-kuch-itihaas-se-kucha-vartaman-mein

तितली प्रभाव अथवा बटरफ्लाई इफेक्ट विश्रंखलता सिद्धान्त (Chaos Theory) में काफी प्रचलित धारणा है जिसका सरल सा मतलब यह है कि यदि कोई सिस्टम या व्यवस्था विश्रंखल अवस्था में हो तो कोई बहुत छोटा सा कारण भी बहुत बड़ा परिणाम पैदा कर सकता है। प्रचलित भाषा में, यदि बंगाल की खाड़ी में कोई तितली पंख फड़फड़ाये तो उससे हजारों किमी. दूर अरब सागर में तूफान आ सकता है। 

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?