गाजियाबाद में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बांग्लादेशियों पर हमला

झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीबों पर हमला

मजदूर-मेहनतकश

बांग्लादेश में लंबे समय से आरक्षण विरोधी आंदोलन और प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद अराजकता का माहौल बना हुआ है। क्योंकि ये आंदोलन केवल आरक्षण तक सीमित नहीं रहा बल्कि सामाजिक समस्याओं- भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, अन्याय के खिलाफ पहुंच गया। अभी भारत ने शेख हसीना को शरण दे रखी है। अंतरिम सरकार बन चुकी है लेकिन अभी भी बांग्लादेश में शांति कायम नहीं हो सकी और अराजकता फैली हुई है।
    
इस अराजकता का असर हमारे देश भारत में भी दिखाई दे रहा है। आर एस एस और हिन्दू रक्षा दल जैसे कट्टरपंथी संगठन बांग्लादेश में बिगड़े हुए हालातों को हिन्दू-मुस्लिम के एजेंडे के रूप में पेश कर रहे हैं और वहां के हिंदुओं के नाम पर यहां पर रह रहे बांग्लादेशी लोगों के साथ मार-पीट कर रहे हैं।
    
ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के कवि नगर इलाके में हुई। हिन्दू रक्षा दल संगठन के लोगों ने कवि नगर के इलाके में झुग्गी में रहने वाले लोगों को बांग्लादेशी बता गाली-गलौज की, उनके साथ डंडों से मारपीट की, उनकी झोपड़ियां तोड़ दीं, उनके सामान में आग लगा दी। 
    
हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी चौधरी ने 7 अगस्त को एक वीडियो जारी किया जिसमें उसने खुलेआम धमकी देते हुए कहा था कि भारत में रहने वाले बांग्लादेशियों को नहीं छोडूंगा। भूपेन्द्र चौधरी ने धमकी देते हुए कहा था कि बांग्लादेश में अगर 24 घंटे के भीतर हिंदुओं पर अत्याचार बंद नहीं हुआ तो भारत में रहने वाले बांग्लादेशियों के साथ वैसा ही सलूक किया जाएगा। 
    
इसके बाद 8 अगस्त को गाजियाबाद से दिल्ली जाकर हिंदू रक्षा दल कार्यकर्ताओं ने शास्त्री पार्क इलाके में स्लम एरिया में रहने वाले युवकों को बांग्लादेशी बताकर पीटा था। उन्हें इलाका छोड़कर चले जाने के लिए कहा। पुलिस जांच में पता चला कि 8 अगस्त की घटना में मुख्य भूमिका हिंदू रक्षा दल से जुड़े दक्ष चौधरी की रही है। ये वही दक्ष है, जिसने दिल्ली में कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारा था और अयोध्या में भाजपा की हार पर अयोध्यावासियों को गद्दार कहा था। और फिर 10 अगस्त को हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने अपने साथियों के साथ गाजियाबाद के कवि नगर की घटना को अंजाम दे दिया।
    
पुलिस ने देर शाम हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। तथा भूपेन्द्र चौधरी सहित 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है।
    
देखा जाए तो 7 अगस्त को वीडियो जारी होता है तब पुलिस प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता है। 8 अगस्त की घटना के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। 10 अगस्त की बड़ी घटना होती है तब जाकर उसको गिरफ्तार किया जाता है। इससे तो साफ जाहिर होता है कि इन जैसे धार्मिक कट्टरपंथी संगठनों को पुलिस प्रशासन की शह मिली हुई है।
    
भारत में तो हिन्दू फासीवादियों का यह मुख्य एजेंडा रहा है कि किसी भी तरह यहां की मुस्लिम आबादी को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाये।
    
रही बात बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले की तो खबरों से देखा जा सकता है कि बांग्लादेश के इस पूरे घटनाक्रम में 400 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, तमाम संपत्ति का नुकसान हुआ है। मारे गए लोगों में अधिकांश मुस्लिम समुदाय के लोग हैं। जिसमें पुलिस की गोलियों से भी मारे गए लोग हैं। और ऐसे आंदोलनों में अराजकता होती है और तमाम कट्टरपंथी लोग ऐसे माहौल का फायदा उठाते हैं। कट्टरपंथी बांग्लादेश में भी इस माहौल का फायदा उठा रहे हैं और भारत में भी।
    
दूसरा बांग्लादेश से तमाम ऐसी फोटो-वीडियो देखने में आ रही हैं जिसमें मुस्लिम छात्र व लोग हिन्दू घरों, मंदिरों के आगे पहरा लगा रहे हैं ताकि कोई उनको नुकसान न पहुंचा सके। वहां पर रहने वाले हिंदुओं की जान, संपत्ति को बचाने की कोशिश वहां की आम मेहनतकश जनता कर रही है।
    
मेहनतकश जनता हमेशा ही कट्टरपंथियों से बचाने का काम करती है चाहे वह हिन्दू हो या मुसलमान।
    
बांग्लादेश की आम मजदूर मेहनतकश  जनता अपने मूल मुद्दों - शिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई आदि के खिलाफ संघर्ष कर रही है। लेकिन इसमें हिन्दू-मुस्लिम का मुद्दा भारतीय मीडिया के कुछ चैनल व कट्टरपंथी संगठन उछाल रहे हैं। ताकि आम मेहनतकश जनता अपने जीवन की समस्याओं को पैदा करने वाले असली दुश्मन को न पहचान पाए। 
    
बांग्लादेश, भारत तथा दुनिया के तमाम देशों की मजदूर-मेहनतकश जनता की समस्याओं को पैदा करने वाला एक ही दुश्मन है वह है पूंजीवाद।
    
मजदूर-मेहनतकश जनता के जीवन में समस्याओं को लाने वाली इस पूंजीवादी व्यवस्था को खत्म किए बिना मजदूर-मेहनतकश जनता के जीवन में खुशहाली नहीं आ सकती। इसलिए मजदूर मेहनतकशों को एकजुट होकर पूंजीवादी व्यवस्था को खत्म कर एक नए समाज का निर्माण करना होगा।
        -दिल्ली संवाददाता

आलेख

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है