केन्याः प्रदर्शनों में पुलिस द्वारा 16 लोगों की हत्या

/kenya-protest-mein-police-dwara-16-logon-ki-hatya

केन्या में ऐतिहासिक वित्त विधेयक विरोधी प्रदर्शनों की पहली वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में जगह-जगह 25 जून को प्रदर्शन आयोजित किये गये, जिसमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई शहरों में झड़प हो गई। पुलिस ने बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया, जो पिछले साल की अशांति के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने और पुलिस की बर्बरता और जबरन गायब किए गए लोगों के हालिया मामलों पर न्याय की मांग करने के लिए एकत्र हुए थे।
    
कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा सभाओं को दबाने के लिए अत्यधिक बल प्रयोग किए जाने के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई तथा सैकड़ों लोग घायल हो गए।
    
पिछले साल के प्रदर्शन, जो विवादास्पद वित्त विधेयक 2024 के जवाब में शुरू हुए थे, एक क्रूर दमन का कारण बने जिसमें 60 से अधिक युवा मारे गए, सैकड़ों घायल हुए और कई गिरफ्तार हुए थे। राष्ट्रपति विलियम रुटो की सरकार द्वारा समर्थित इस विधेयक की व्यापक रूप से आलोचना की गई थी क्योंकि इसमें जीवन-यापन की लागत के संकट के बीच आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं पर दंडात्मक कर लगाए गए थे।
    
इस साल के विरोध प्रदर्शन 2024 के प्रदर्शनों के दौरान अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किए गए थे। हालांकि, उन्होंने हाल की घटनाओं पर चिंता जताने के लिए एक मंच के रूप में भी काम किया, जिसमें  पुलिस हिरासत में एक लोकप्रिय ब्लॉगर की हत्या और कार्यकर्ताओं और असंतुष्टों के अपहरण में  चिंताजनक वृद्धि शामिल है।
    
केन्या संचार प्राधिकरण (सीए) ने इस वर्ष के विरोध प्रदर्शनों की लाइव टीवी कवरेज को निलंबित करने का आदेश दिया, जिसे कई लोगों ने प्रेस की स्वतंत्रता को दबाने का एक स्पष्ट प्रयास कहा है। सिटीजन टीवी, एनटीवी, केटीएन सहित कई स्थानीय स्टेशनों को या तो बंद कर दिया गया या प्रतिबंधित कर दिया गया। हिंसक व्यवधानों के बावजूद, वर्षगांठ के विरोध में देश भर में हजारों केन्याई सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने 2024 में मारे गए लोगों के नाम वाली तख्तियां ले रखी थीं और जवाबदेही, न्याय और पुलिस सुधार की मांग करते हुए नारे लगाए।
    
वर्षगांठ के विरोध प्रदर्शनों ने यह स्पष्ट कर दिया हैः केन्या के युवा चुप रहने को तैयार नहीं हैं, तथा उनकी न्याय की मांग अभी खत्म नहीं हुई है।        (साभार : अंश, पीपुल्स डिस्पैच)

आलेख

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।

/titali-effect-kuch-itihaas-se-kucha-vartaman-mein

तितली प्रभाव अथवा बटरफ्लाई इफेक्ट विश्रंखलता सिद्धान्त (Chaos Theory) में काफी प्रचलित धारणा है जिसका सरल सा मतलब यह है कि यदि कोई सिस्टम या व्यवस्था विश्रंखल अवस्था में हो तो कोई बहुत छोटा सा कारण भी बहुत बड़ा परिणाम पैदा कर सकता है। प्रचलित भाषा में, यदि बंगाल की खाड़ी में कोई तितली पंख फड़फड़ाये तो उससे हजारों किमी. दूर अरब सागर में तूफान आ सकता है। 

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?