गाजा में भुखमरी : मानवता के खिलाफ क्रूर अमानवीय हमला

/gaza-mein-strive-humanity-ke-khilaaf-kroor-amanviy-hamala

इजरायली जियनवादी शासकों का गाजा में नरसंहार जारी है। अभी इसका प्रमुख रूप गाजा में मानवीय सहायता पर रोक लगा भुखमरी के हालात पैदा करना बना हुआ है। नन्हे मासूम बच्चे भोजन के अभाव में कुपोषण का शिकार बन मारे जा रहे हैं। दुनिया भर में इजरायली शासकों के इन कुकृत्यों के खिलाफ तीखा असंतोष देखा जा रहा है। जिसके दबाव में 27 जुलाई को घने आबादी क्षेत्र के लिए मानवीय सहायता भेजने पर इजरायली शासक मजबूर हुए।
    
जनवरी में इजराइल-हमास युद्ध विराम के बाद मार्च से ही इजरायली शासकों ने इसका उल्लंघन करना शुरू कर दिया था। मई के अंत तक यहां नाकाबंदी लगा दी गई। फिर अंतर्राष्ट्रीय दबाव में अमेरिकी-इजरायली शासक समर्थित गाजा मानवतावादी फाउंडेशन (ळभ्थ्) के जरिए राहत सामग्री वितरण करने की बात की गई। इस फाउंडेशन से सहायता लेने के दौरान निहत्थे गाजावासी इजरायली सेना की गोलियों का निशाना बन रहे हैं। खराब वितरण व्यवस्था के चलते भी कई लोग मारे गए। यह सहायता के नाम पर दुनिया की आंखों में धूल झोंकने की इजरायली कोशिश भर है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार सहायता प्राप्त करने की कोशिश में लगभग 1000 लोग मारे जा चुके हैं। सहायता समूहों ने ‘बड़े पैमाने पर भुखमरी’ फैलने की चेतावनी दी है।
    
चिकित्साकर्मियों ने कुपोषित मरीजों से अस्पतालों के भरे होने की दुखद दास्तान बताई है। भूख से मर रहे मरीजों का इलाज करने के लिए डाक्टरों के पास अस्पतालों में जगह नहीं बची है। 25 जुलाई को कुपोषित 5 माह की बच्ची ने अपनी मां की गोद में दम तोड़ दिया। दक्षिणी गाजा के नासेर अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि अस्पताल के गलियारों से लेकर बाथरूम के दरवाजे तक मरीज भर्ती हैं। यदि अगले कुछ घंटों में भी हालातों में सुधार नहीं हुआ तो खुले आसमान के नीचे मरीजों का इलाज करना होगा।
    
इजरायली शासक और सेना गाजा में भुखमरी की स्थिति को मानने से इनकार कर रहे हैं। 26 जुलाई की रात मानवाधिकार संगठन फ्रीडम फ्लोटिला कोएलिशन (थ्थ्ब्) के कार्यकर्ताओं के सहायता ले जा रहे जहाज को समुद्री सीमा पर 70 मील पहले ही रोक लिया गया। ऐसा ही मामला जून में सामने आया था जब ‘मेडेलीन’ जहाज पर सहायता ले जा रहे यूरोपीय सांसद और कार्यकर्ताओं के दल को रोका गया था। इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री ने मानवीय सहायता के अपनी सरकार के वायदे पर नाराजगी जताई और इसे ‘हमास के आगे आत्मसमर्पण’ कह डाला। ऐसे में मानवीय सहायता के लिए गलियारा देने के इजरायली शासकों के वायदे पर मुश्किल से ही भरोसा किया जा सकता है।
    
दरअसल इजरायली शासक व अमेरिकी साम्राज्यवादी गाजा में भुखमरी पैदा कर वहां के नागरिकों को देश छोड़ने को मजबूर करना चाहते हैं। वे सोचते हैं कि भूखे बच्चों की खातिर फिलिस्तीनी लोग देश छोड़ देंगे। पर फिलिस्तीनी लड़ाकू कौम का अब तक का व्यवहार बताता है कि उन्हें भूखे मरना मंजूर है पर अपनी धरती इजरायल को सौंपना मंजूर नहीं है। फिलिस्तीनी अवाम इजरायल से मुक्ति संघर्ष में त्याग-कुर्बानी की नयी गाथा रच रही है।
    
इजरायली शासकों का विरोध खुद इजरायल में बढ़ रहा है। इन प्रदर्शनों की प्रमुख मांगें हमास द्वारा बंदी बनाए गए इजरायली नागरिकों को वापस लाने, गाजा में युद्ध विराम करने की है। अमेरिका-इजरायल द्वारा युद्ध विराम वार्ताकारों को वापस बुला लेने के बाद इजरायल भर में विरोध प्रदर्शन और तेज हुए हैं।
    
इजरायली-अमेरिकी शासक गाजा में भुखमरी के हालात पैदा करने के जिम्मेदार हैं। मां की गोद में मर रहे मासूम से लेकर असहाय डाक्टरों की देखरेख में मारे जा रहे कुपोषित हर इंसान के हत्यारे यही हैं। दुनिया भर में इनका जितना विरोध हो रहा है, उससे ज्यादा की जरूरत है। यह हर तरह की लानत-मलामत के हकदार हैं। मानवता के सबसे क्रूर दुश्मन हैं।
 

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।