हूती-सऊदी संघर्ष

Published
Sun, 01/04/2026 - 15:50
/huti-saudi-struggle

अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर हमले से शुरू होकर पश्चिम एशिया में टकराव कई कोणों से बढ़ने लगा है। इजरायल व लेबनान के हिजबुल्ला के बीच संघर्ष जहां अमेरिका-ईरान युद्ध की शुरूआत से ही चल रहा था वहीं अब यमन के हूती व सऊदी अरब के बीच संघर्ष ने पश्चिम एशिया को और अशांत कर दिया है। यह संघर्ष इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि इसमें समुद्र व्यापार का एक अन्य प्रमुख मार्ग बाब अल मंदेब भी दांव पर लगा है। अब तक इस वर्ष इस लड़ाई में 800 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। 
    
इस टकराव का इतिहास काफी पुराना है। 2014 में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों व सऊदी समर्थित यमन सरकार के बीच चल रहा टकराव तब एक महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गया जब हूती विद्रोहियों ने यमन की राजधानी सना पर नियंत्रण कर यमन की अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार को भागने को मजबूर कर दिया था। सरकार के कई लोगों को सऊदी अरब में शरण लेनी पड़ी। 2015 में सऊदी अरब के नेतृत्व में अरब राष्ट्रों के समूह ने हूती विद्रोहियों को खदेड़ने के लिए संयुक्त सैन्य अभियान शुरू किया। तब से यह युद्ध कभी नरम कभी गरम पड़ते हुए जारी रहा है। अप्रैल 2022 से संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में कायम हुआ युद्ध विराम 4 वर्षों तक जारी रहा पर 2026 में पश्चिम एशिया में बढ़ते टकराव के दौरान टूट गया। बीते कुछ माह से हूती विद्रोही तेजी से यमन के पश्चिमी तट पर कब्जा बढ़ाते गये और मोखा व बाब-अल-मंदेब खाड़ी के चोक बिन्दु के निकट तक पहुंच गये। सऊदी हवाई हमले यद्यपि लगातार जारी रहे हैं पर वे अभी तक हूती विद्रोहियों को आगे बढ़ने से रोकने में विफल रहे हैं। 
    
हूती विद्रोहियों ने भी सऊदी शहरों पर मिसाइलों से हमला जारी रखा है। सऊदी अरब ने मुस्लिम पवित्र स्थल पर हमले का भी हूती विद्रोहियों पर आरोप लगाया। हालांकि हूती विद्रोहियों ने इस हमले से इंकार किया।
    
सऊदी अरब पर हमलों ने हाल में तुर्की-पाकिस्तान-सऊदी अरब के बीच हुए रक्षा समझौते की भी परीक्षा लेनी शुरू कर दी। पाकिस्तान व तुर्की दोनों ही किसी न किसी बहाने सऊदी अरब को मदद देने में आनाकानी करते रहे। वहीं सऊदी अरब को अमेरिकी साम्राज्यवादियों से भी कुछ खास समर्थन नहीं मिला। जी-7 के देशों ने हूती हमलों की निन्दा तो की पर यू के को छोड़ किसी देश ने सऊदी की कुछ खास मदद नहीं की। इस बात की भी चर्चा जोरों पर है कि मक्का समझौते से नाराजगी की वजह से अमेरिकी साम्राज्यवादी सऊदी अरब की मदद करने को तैयार नहीं हैं।
    
इस टकराव से यमन में गृह युद्ध जोर पकड़ रहा है और कई लाख लोग विस्थापन को मजबूर हुए हैं। 
    
अगर हूती विद्रोही बाब अल मंदेब खाड़ी के चोक बिन्दु पर नियंत्रण कर इससे गुजरने वाला समुद्री व्यापार बाधित कर देते हैं तो यह पहले से चल रहे तेल व्यापार संकट को और बढ़ा देगा। होरमुज के बाद बाब अल मंदेब का रास्ता ही पश्चिम एशिया से तेल निर्यात का प्रमुख रास्ता रहा है। ऐसे में पहले से अमेरिका-ईरान जंग से त्रस्त दुनिया की जनता और मार झेलने को मजबूर होगी। कहने की बात नहीं कि इस सबमें अमेरिकी साम्राज्यवादी व सऊदी विस्तारवादी ताकतें ही मुख्य कारक हैं जो अपने हितों की खातिर दुनिया को और तेल संकट की ओर धकेल रही हैं। 

आलेख

/peace-bond-vishesh-karyakari-majistrate-v-shakti-prathakkaran-siddhant

शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धान्त यह मत प्रस्तावित करता है कि लोगों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता को कायम रखने के लिए जरूरी है कि कार्यपालिका-विधायिका व न्यायपालिका परस्पर स्वतंत्र हों। अगर कार्यपालिका किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन करना चाहे तो न्यायपालिका उसे रोक दे। फ्रांसीसी दार्शनिक मांतेस्क्यू को इस शक्ति पृथक्करण के सिद्धान्त का मूल प्रस्तावक माना जाता है।

/regime-change-or-vyavastha-parivartan

पूंजीवादी जनतंत्रों में चुनाव ‘सेफ्टी बाल्व’ का काम करता है। बदहाल और दुःखी परेशान लोग नयी सरकार को चुन उम्मीद करते हैं कि उनकी जिन्दगी में शायद बेहतरी हो जाये। अमरीका जैसे देश में तो इसी वजह से दोनों प्रमुख पार्टियां बारी-बारी से सत्ता में आती रहती हैं। चुनाव के जरिये सरकारें बदलती रहती हैं और पूंजीवादी व्यवस्था बदस्तूर चलती रहती है। मजदूर-मेहनतकश जनता बेहतरी की मृग मरीचिका में जीती रहती है। 

/janavad-ka-sawal-aur-majdoor-varg

मजदूर के पास पूंजी नहीं होती इसीलिए पूंजीवाद में उसकी कोई हैसियत नहीं होती। इतना ही नहीं, वह जिन्दा रहने के लिए पूंजीपति पर निर्भर होता है। वह पूंजीपति के लिए काम करता है और जिन्दा रहता है। इसके लिए वह पूंजीपति से जिन संबंधों में बंधता है वे उसे पूंजीपति का गुलाम बना देती हैं। इसीलिए मजदूर को उजरती गुलाम यानी मजदूरी करने वाला गुलाम कहा जाता है। स्वाभाविक है कि समाज में गुलाम व गुलाम मालिक की राजनीतिक-सामाजिक हैसियत एक नहीं हो सकती।

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।