मोदी जी महान हैं ‘‘बल’’

/modi-ji-mahan-hain-bal

स.रा.अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आये दिन कहते रहते हैं कि ‘‘मोदी महान हैं’’। 
    
ट्रम्प के बार-बार मोदी को महान करने के बावजूद भाजपा या संघ के लोग इस बात पर जश्न नहीं मनाते हैं। कोई इस बात पर बयान नहीं देता है कि ‘देखो! अमेरिका के राष्ट्रपति ने मोदी को महान कहा है’। अंधभक्त जिन्हें भयंकर जाहिल समझा जाता है, वे भी इतने समझदार हैं कि ट्रम्प की बात का इस्तेमाल न तो सोशल मीडिया में, न टी वी बहस में और न सार्वजनिक गप-शप में करते हैं। 
    
इसका क्या कारण हो सकता है? या तो सब लोग मानते हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प नम्बर एक के झूठे हैं। यानी मोदी जी कोई महान-बहान नहीं हैं। या फिर हो सकता है संघी-भाजपाई-अंधभक्त वगैरह मानते हों कि मोदी जी तो असल में महान हैं पर वे ये बातें इस ...ट्रम्प के मुंह से न सुनना चाहते हों। जो भी हो ट्रम्प के बार-बार मोदी को महान कहने के बावजूद भारत में कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिलती है। 
    
वैसे मोदी जी अपने बारे में क्या सोचते हैं वह सबको पता है। वे तो स्वयं को भगवान का अवतार, अजैविक (नान बायलोजिकल) वगैरह-वगैरह तो मानते ही नहीं बल्कि उसका खुला प्रचार भी करते हैं। साफ है कि मोदी जी अपने आपको महान मानते ही है। हो सकता है मोदी जी की मन की बात को ट्रम्प ने बखूबी समझ लिया हो। वैसे भी दोनों एक-दूसरे के ‘परम मित्र’ जो ठहरे। या ये भी हो सकता है ट्रम्प ऐसा मजाक कर रहे हों जिसको मोदी जी या अन्य समझ ही न पा रहे हों। खैर! सच्चाई पता नहीं क्या हो।
    
अगर ट्रम्प मजाक नहीं कर रहे हैं तो इस दुनिया में कम से कम दो लोग हैं जो मोदी जी को महान मानते हैं। पहले स्वयं मोदी जी और दूसरे उनके परम मित्र ट्रम्प जी। हो सकता है कि कल को सिर्फ ये ट्रम्प कहें कि ‘मैं तो ऐसा कह रहा था ‘बल’। (स्पष्टीकरणः लेख के शीर्षक में इस्तेमाल शब्द ‘बल’ हिन्दी शब्द बल फोर्स नहीं है। यह ठेठ उत्तराखण्डी कुमाऊनी व गढ़वाली दोनों में ही पर खासकर गढ़वाली में इस्तेमाल होता है) शब्द है। इसका अर्थ होता है कि ‘ऐसा कहा जा रहा है’ या फिर ‘कही सुनी बात’ जैसा कुछ होता है। कभी-कभी अपनी बात पर जोर देने के लिए भी ‘बल’ का प्रयोग होता है। कभी-कभी यह सिर्फ व्यंग्यात्मक ही होता है। ‘बल’ का जहां प्रयोग होता वहां इस शब्द का प्रयोग करने वाला अपनी तरफ से कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है लेकिन बात को या बतकही को आगे पूरे जोर-शोर से बढ़ाता है। गप्प या फसक मारने का यह लोक प्रचलित तरीका है। 

आलेख

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है