फिर फूटा बांग्लादेश वस्त्र उद्योग के मजदूरों का आक्रोश

Published
Mon, 11/16/2026 - 15:50
/phir-phoota-bangaladesh-vastra-udyog-ke-majadooron-ka-aakrosh

अक्टूबर माह के अंतिम दिनों में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में वस्त्र (गारमेंट) उद्योग के मजदूर वेतन वृद्धि के लिए सड़कों पर उतरे। विरोध प्रदर्शन के दौरान मजदूरों की पुलिस से हिंसक झड़पें र्हुइं। भारी पुलिस बल व सीमा बल लगाकर मजदूरों का भारी दमन किया गया। अकेले मीरपुर क्षेत्र में ही 10 हजार पुलिस बल को तैनात किया गया था। यह मजदूरों के विरोध प्रदर्शन की व्यापकता को दिखाता है। बढ़ती महंगाई ने मजदूरों को अब सड़क पर उतर कर वेतन वृद्धि के लिए संघर्ष करने को मजबूर कर दिया है।  
    
मजदूरों के वेतन वृद्धि के इस संघर्ष ने औद्योगिक केंद्रों में हलचल पैदा कर दी। संघर्षों से घबराकर पूंजीपतियों ने सैकड़ों फैक्टरियां बंद कर दीं। प्रदर्शनों के केंद्र मीरपुर, सावर, अशुलिया और गाजीपुर रहे। गारमेंट मजदूरों के भारी विरोध के बाद श्रमिकों के लिए वेतन बोर्ड की 6 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया। लेकिन उसके बाद भी प्रदर्शन होते रहे। 
    
ज्ञात हो कि अभी इन गारमेंट मजदूरों का वेतन 12,500 टका (101 डालर) है। मजदूर वेतन 30,000 टका (242 डालर) वेतन प्रति माह की मांग कर रहे हैं। यह वृद्धि ढाई गुना होगी। यह ठीक वैसी ही मांग है जैसे कि भारत के मजदूर अप्रैल-मई माह में अपने वेतन में ढाई गुने तक वेतन की वृद्धि की मांग कर रहे थे। बढ़ती महंगाई ने इन मजदूरों को इस संघर्ष के लिए मजबूर कर दिया है। 
    
बांग्लादेश में चीन के बाद सबसे ज्यादा वस्त्रों का उत्पादन होता है लेकिन मजदूरी बहुत कम है। बांग्लादेश का वस्त्र उद्योग 38 अरब डालर का है। करीब 40 लाख लोग इस क्षेत्र में लगे हुए हैं। इसमें अधिकांश महिला मजदूर हैं। 
    
कारखानों के मालिक कह रहे हैं कि ईरान पर अमेरिका व इजरायल के हमले के बाद ऊर्जा क्षेत्र में अनिश्चितता पैदा हुई है। कि निर्यात बाजार भी मांग की कमी से जूझ रहा है। कि बांग्लादेश के वस्त्र उद्योग को वियतनाम, कम्बोडिया, भारत के वस्त्र उद्योग से होड़ करनी पड़ती है। ऐसा कहकर वे दरअसल मजदूरों के अंदर अपने प्रति हमदर्दी व भय पैदा कर रहे हैं ताकि मजदूर उनसे वेतन वृद्धि की मांग न करें। लेकिन वे यह नहीं बताते कि मुनाफे के अच्छे दिनों में भी वे मजदूरों के वेतन वृद्धि के बारे में नहीं सोचते।
    
2013 से ही बांग्लादेश में वेतन वृद्धि के लिए मजदूरों ने भारी पैमाने पर संघर्ष किया है तभी जाकर उनके वेतन में वृद्धि हुयी है। 2013 में राणा प्लाजा की घटना के बाद फैक्टरियों में सुरक्षा व वेतन बढ़ाने के मामले में नवम्बर में व्यापक प्रदर्शन मजदूरों ने किये। उसके बाद उनका न्यूनतम वेतन 5300 टका निर्धारित किया गया। उसके बाद 2018 में मजदूरों ने वेतन वृद्धि के लिए संघर्ष किया तब जाकर उनका न्यूनतम वेतन 5300 टका से 8000 टका किया गया। इसी प्रकार 2023 में जुझारू संघर्ष के बाद मजदूर अपने न्यूनतम वेतन को 8000 से 12,500 टका तक करवाने में सफल हुए। और अब 2026 में मजदूर अपने वेतन को 12,500 टका से 30,000 टका करवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 
    
बांग्लादेश के मजदूरों का यह संघर्ष और कुछ भी बयां कर रहा है। अभी कुछ समय पहले बांग्लादेश में ‘जेन जी’ का आंदोलन हुआ। और इस आंदोलन से घबराकर शेख हसीना देश छोड़ कर भाग गयीं। इसके बाद यूनुस खान ने सत्ता संभाली। उसके बाद चुनाव हुए और बांग्लादेश की विपक्षी पार्टी सत्ता में आ गयी। लेकिन मजदूरों-मेहनतकशों के हालात नहीं बदले। सत्ता एक शोषक के हाथ से निकलकर दूसरे शोषक के हाथ में आ गयी। मजदूरों का दमन आज भी वैसा ही हो रहा है जैसा पहले की सरकारों में होता था। 

आलेख

/satta-parivartan-vyavastha-parivartan-v-chunav-sanvidhan

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चली विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) की प्रक्रिया ने भारतीय चुनावों की निष्पक्षता-पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिये हैं। इसके ख

/punjipati-varg-and-bhukhamari-ki-politics

अब संघी सरकार एक कदम और आगे चली गई है। उसने इस सारे झमेले से बचने के लिए भुखमरी की रेखा तय करने से ही पल्ला झाड़ लिया। भुखमरी की रेखा नहीं होगी तो यह सवाल भी नहीं होगा कि कितने लोग उससे ऊपर हैं और कितने नीचे। बाकी विश्व बैंक जैसी संस्थाएं हैं हीं जिनका छुट्टे पूंजीवाद को जायज ठहराने में निहित स्वार्थ है।

/tripartie-vartaa-shah-aur-maat-ka-khel

अभी तक, अमरीकी और यूरोपीय साम्राज्यवादी रूस के विरुद्ध यूक्रेन की मदद करते रहे हैं। लेकिन अब अमरीकी साम्राज्यवादी इस मदद में कमी कर रहे हैं। यूरोपीय साम्राज्यवादियों की मौजूदा स्थिति खराब है। खुद अमरीकी साम्राज्यवादी गिरावट की ओर हैं। ऐसी स्थिति में अपने वैश्विक प्रभाव को बचाये रखने के लिए ट्रम्प रूसी साम्राज्यवादियों के सामने रियायतें देने की पहल ले रहे हैं।

/peace-bond-vishesh-karyakari-majistrate-v-shakti-prathakkaran-siddhant

शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धान्त यह मत प्रस्तावित करता है कि लोगों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता को कायम रखने के लिए जरूरी है कि कार्यपालिका-विधायिका व न्यायपालिका परस्पर स्वतंत्र हों। अगर कार्यपालिका किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन करना चाहे तो न्यायपालिका उसे रोक दे। फ्रांसीसी दार्शनिक मांतेस्क्यू को इस शक्ति पृथक्करण के सिद्धान्त का मूल प्रस्तावक माना जाता है।

/regime-change-or-vyavastha-parivartan

पूंजीवादी जनतंत्रों में चुनाव ‘सेफ्टी बाल्व’ का काम करता है। बदहाल और दुःखी परेशान लोग नयी सरकार को चुन उम्मीद करते हैं कि उनकी जिन्दगी में शायद बेहतरी हो जाये। अमरीका जैसे देश में तो इसी वजह से दोनों प्रमुख पार्टियां बारी-बारी से सत्ता में आती रहती हैं। चुनाव के जरिये सरकारें बदलती रहती हैं और पूंजीवादी व्यवस्था बदस्तूर चलती रहती है। मजदूर-मेहनतकश जनता बेहतरी की मृग मरीचिका में जीती रहती है।