पी.एफ. की योजनायें मालिक के नाम

Published
Mon, 03/16/2026 - 07:21
/p f-ki-yojanayein-malaik-ke-name

सरकार रोजगार को बढ़ावा देने के लिये तरह-तरह की योजनायें लाती रहती है। खासकर ऐसी योजनायें जिससे पूंजीपतियों को भी लाभ मिल सके। जैसे स्प्री स्कीम (SPREE SCHEME), प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना, पी.एम. गरीब कल्याण योजना, आत्मनिर्भर रोजगार योजना। अब एक और नई योजना सरकार लाई है- प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना। 
    
2014 के बाद से वर्तमान तक मजदूरों के नाम पर जितनी भी योजनायें निकली हैं वो वास्तव में नियोक्ताओं के लाभ के लिये निकली हैं। 
    
पी.एम.वी.बी.वाई. (PMVBY) योजना अगस्त 2025 से प्रभावी की गई है। इस योजना को फरवरी 2025 के बजट में प्रकाशित किया गया था। इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिये सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च किये। अफसरों की ड्यूटी लगाई गई। जगह-जगह पोस्टर लगाये गये, इश्तेहार दिये गये, रेडियों व टेलीविजन में बड़े-बड़े विज्ञापन प्रकाशित व प्रचारित कराये गये। 
    
इस योजना में नये भर्ती कर्मचारी को एक साल में ज्यादा से ज्यादा सरकार द्वारा रु. 15000/- दिये जायेंगे, वह भी दो अलग-अलग किस्तों में। पहली किस्त 6 महीने बाद और दूसरी किस्त 12 महीने बाद। 
    
इसी तरह नियोक्ता को भी सरकार से एक कर्मचारी रखने पर 36,000/- (3000रु. प्रति माह) रुपये मिलेंगे। यहां देखने वाली बात यह है कि इस योजना में सरकार नियोक्ता को लगभग ढाई गुना फायदा पहुंचा रही है। इसे तालिका के माध्यम से समझने की कोशिश करते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में जमा की जाने वाली धनराशि (Contribution) तीन भागों में जमाp f होती है। म्च्थ् में कुल 25 प्रतिशत जमा होता हैः- (देखें तालिका)
    
इस योजना के तहत पूंजीपतियों को पूरे पी एफ योगदान से भी ज्यादा पैसा सरकार दे रही है। और यह एक या दो महीने के लिये नहीं बल्कि कम्पनियों को 2 साल के लिये और फैक्टरी के लिये 4 साल के लिये। पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने में इससे भी सरकार का मन नहीं भरता तो पूंजीपतियों को और अधिक फायदा कैसे पहुंचाया जाये भाजपा सरकार 18-18 घंटे इस पर काम करती है। और फिर एक नयी योजना लाती है। कर्मचारी नामांकन योजना 2025। 
    
1 नवम्बर, 2025 से कर्मचारी नामांकन योजना 2025 शुरू हुई। यह योजना उन कर्मचारियों के लिये है, जो कर्मचारी पहले से किसी कम्पनी या फैक्टरी में काम कर रहे हैं और उन्हें पी.एफ. का सदस्य नहीं बनाया गया है। इस योजना के अंतर्गत वो सभी कर्मचारी आयेंगे जो 1 जुलाई, 2017 से 31 अक्टूबर, 2025 तक काम कर रहे हैं। इस योजना में कर्मचारी का अंशदान माफ किया गया है और नियोक्ता को केवल अपना हिस्सा, ब्याज और प्रशासनिक शुल्क ही देना होगा। पूरे प्रतिष्ठान के लिये केवल 100/- नाम मात्र का जुर्माना देना होगा। 
    
इस तरह के कर्मचारियों को भी पी.एम.वी.बी.वाई. के तहत नियोक्ता को प्रोत्साहन राशि भी दी जायेगी। एक समय में ऐसे नियोक्ताओं पर जुर्माना व ब्याज की राशि वसूल की जाती थी और साथ ही न्यायालय में केस दायर किये जाते थे। लेकिन आज सरकार ऐसे नियोक्ताओं को प्रोत्साहन राशि दे रही है। 
    
क्या इस तरह के कर्मचारी जुलाई 2017 से काम नहीं कर रहे थे। क्या इन्हें नवम्बर 2025 में नौकरी मिली है। इन दोनों ही सवालों का जवाब है, नहीं। लेकिन इस योजना के अनुसार पी एफ सदस्य बनने से सरकार कह सकेगी कि सरकार ने करोड़ों लोगों को रोजगार दिया है। सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिये हर सम्भव प्रयास कर रही है। चाहे वो गलत हो या सही। 
    
इस योजना में भी सरकार नियोक्ता को प्रोत्साहन राशि दे रही है। यदि नियोक्ता 5 कर्मचारियों को पी.एफ. का सदस्य बनाता है तो सरकार उसे 2 साल में 3,60,000/- रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी और इसी को यदि हम फैक्टरी में देखते हैं तो ये राशि दोगुनी हो जाती है, मतलब 4 वर्ष में 7,20,000/- रुपये। 
    
एक तरफ सरकार जन कल्याणकारी योजनायें बंद कर रही है और रोजमर्रा की उपयोग में आने वाली चीजें महंगी कर रही है। गैस की सब्सिडी बंद कर दी, स्कूल बंद किये जा रहे हैं। एक समय में जनता को बहुत सारी चीजों पर सब्सिडी मिलती थी। उन सभी को भाजपा सरकार धीरे-धीरे बंद करती जा रही है। आटा, दाल, चावल, तेल, दूध-सब्जियों के दाम दिन ब दिन आसमान छू रहे हैं। कभी प्याज महंगी तो कभी टमाटर। डीजल, पेट्रोल, गैस की बात ही करना बेकार है। 
    
सरकार चीजों पर 100 रुपये बढ़ाती है जनता के विरोध के बाद 10 रुपये कम करती है। और इस तरह 10 रुपये कम करने को जनता को फायदा देने के रूप में दिखने के लिये प्रचार में लाखों रुपये पानी की तरह बहाये जाते हैं। ऐसा देश है मेरा, ऐसी सरकार है मेरी। 

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।