बुल्डोजर राज के विरुद्ध महापंचायत का सफल आयोजन

वन ग्राम पूछडी के मजदूर-मेहनतकश अपने घर बचाने के लिये सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं

9 सितम्बर को विधायक कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन की घोषणा

रामनगर/ भाजपा के बुल्डोजर राज के विरुद्ध वन ग्राम पूछडी, रामनगर (नैनीताल) में 29 अगस्त को आयोजित महापंचायत जबरदस्त रूप से सफल रही। महापंचायत में सैकड़ों की तादात में ग्रामीणों एवं उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी, रामनगर, भवाली, अल्मोड़ा, मुक्तेश्वर इत्यादि जगहों से आये विभिन्न राजनीतिक पार्टियों, जन संगठनों एवं ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की और पूछडी की जनता के जारी आंदोलन को अपना समर्थन दिया। 
    
महापंचायत हेतु तय रामलीला मैदान को भाजपा विधायक के इशारे पर आखिरी वक्त पर रद्द कर दिया गया जिस कारण बगल के खाली मैदान में टेंट लगाकर महापंचायत का आयोजन करना पड़ा; महापंचायत को असफल करने की इस घिनौनी कोशिश की सभी ने एक स्वर में निंदा की। महापंचायत के अंत में अतिक्रमण के नाम पर वन ग्राम पूछडी को उजाड़े जाने की कोशिशों पर तत्काल रोक लगाने की मांग के साथ आगामी 9 सितम्बर को भाजपा विधायक दीवान सिंह के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन एवं शहर में जुलूस निकाले जाने की भी घोषणा की गई।
    
महापंचायत की शुरुआत संघर्ष के गीत ‘‘लड़ना है भाई ये तो लम्बी लड़ाई है...’’ के साथ की गई। तदुपरान्त वक्ताओं ने कहा कि आज न सिर्फ उत्तराखंड अपितु पूरे देश में भाजपा के बुल्डोजर राज का आतंक है। देश की मजदूर-मेहनतकश जनता, दलित, मुसलमान, महिलायें-बच्चे सभी इससे पीड़ित हैं। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने देश की गरीब जनता के विरुद्ध युद्ध छेड़ रखा है। वन ग्राम पूछडी की जनता ने इस बुल्डोजर राज के विरुद्ध जिस संघर्ष का ऐलान किया है वह पूरे प्रदेश के लिये नजीर बनेगा।
    
वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ वन भूमि पर अतिक्रमण के नाम पर लोगों को उजाड़ा जा रहा है लेकिन वहीं छत्तीसगढ़ में हसदेव का जंगल अडानी के सुपुर्द कर दिया गया है। आज पूरे ही देश में भूमि की पूंजीवादी लूट मची हुई है। रामनगर में भी वन ग्रामों के लोगों को उजाड़कर उनकी जमीनों को पूंजीपतियों, होटल-रिसोर्ट लाबी के सुपुर्द करने की साजिश की जा रही है। 
    
वक्ताओं ने कहा कि आज मजदूर-मेहनतकश जनता को अतिक्रमण के नाम पर उजाड़कर उनसे न सिर्फ आवास का अधिकार छीना जा रहा है बल्कि शिक्षा का निजीकरण कर उन्हें स्कूल-कालेजों से भी बाहर किया जा रहा है; चिकित्सा सेवाओं का निजीकरण कर उनसे जीने का अधिकार ही छीना जा रहा है। पूंजीवादी व्यवस्था घोर पतित हो चुकी है।
    
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने लोकसभा चुनाव से पूर्व सभी वन ग्रामों को नियमित कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन चुनाव जीतने के बाद अब वे इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुये हैं और जनता के बीच से गायब हैं जबकि वन ग्राम पूछडी के मजदूर-मेहनतकश अपने घर बचाने के लिये सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं।
    
महापंचायत में जो व्यक्ति जहां पर निवास कर रहा है उसे वहीं पर नियमित कर मालिकाना हक दिये जाने की मांग की गई। साथ ही, सभी वन ग्रामों, गोट, खत्तों व गुजर बस्तियों को राजस्व ग्राम घोषित किये जाने एवं उजाड़ने से पहले पुनर्वास की व्यवस्था किये जाने की मांग की गई।
    
गौरतलब है कि 29 अगस्त की इस महापंचायत से पूर्व 14 अगस्त को संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में पूछडी के नागरिकों ने तराई पश्चिमी प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय का घेराव एवं एस डी एम कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था; तदुपरान्त 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन एक दिवसीय भूख हड़ताल कर अपने आक्रोश को प्रदर्शित किया था। इसके बाद गैरसैंण के विधानसभा सत्र के समानांतर 20 से 23 अगस्त तक फारेस्ट कंपाउंड के समक्ष 4 दिवसीय धरना भी दिया था।
    
29 अगस्त की महापंचायत को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, भाकपा (माले), समाजवादी लोक मंच, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, महिला एकता मंच, संयुक्त किसान मोर्चा, इंकलाबी मजदूर केंद्र, वन पंचायत संघर्ष मोर्चा, गुजर युवा ट्राइबल संगठन, युवा कांग्रेस, श्रमिक संयुक्त मोर्चा (सिडकुल रुद्रपुर), इंटरार्क मजदूर यूनियन, करोलिया लाइटिंग यूनियन, मजदूर सहयोग केंद्र, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, बसपा, प्रधान संगठन, वन ग्राम विकास संघर्ष समिति, आइसा एवं परिवर्तनकामी छात्र संगठन के प्रतिनिधियों ने सम्बोधित किया एवं प्रगतिशील भोजनमाता संगठन, किसान संघर्ष समिति इत्यादि के प्रतिनिधियों ने भी भागीदारी की।      -रामनगर संवाददाता

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।