गिरफ्तार मजदूरों और मजदूर कार्यकर्ताओं को बिना शर्त रिहा करने की मांग

Published
Wed, 07/01/2026 - 15:50

गुड़गांव/ मानेसर (गुड़गांव) और नोएडा (उत्तर प्रदेश) उत्तराखंड में हुए मजदूर आन्दोलन और उसके दमन के खिलाफ मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा) ने दिनांक 21 जून 2026 रविवार को लघु सचिवालय, गुड़गांव में विरोध प्रदर्शन किया राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन दिया।
    
विरोध प्रदर्शन की शुरुआत क्रांतिकारी गीत व नारों के साथ हुई। इस अवसर पर हुई सभा में वक्ताओं ने मजदूर आन्दोलन की पृष्ठभूमि और उसकी शुरूआत के कारणों को रखा कि भुखमरी वेतन जिसे न्यूनतम वेतन कहा जाता है, पर मजदूर अपने परिवार को नहीं पाल पा रहा है। इस पर फरवरी में हुए अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर थोपे गये युद्ध के कारण महंगाई तेजी से बढ़ी उसमें भी गैस के दाम तेजी से बढ़े। जो गैस पहले 100 रुपये प्रति किलो तक मिल जाती थी वह अब 500 रुपये प्रति किलो तक मिल रही थी। ऐसी स्थिति में मजदूरों ने आन्दोलन का रास्ता चुना। इस आन्दोलन पर शासन-प्रशासन ने शुरू से ही दमन का सहारा लिया। शुरू से ही मजदूरों और उनके द्वारा चुने गए मजदूर नेतृत्व को डराया-धमकाया गया। 
    
यही स्थिति नोएडा (उत्तर प्रदेश) में हुए मजदूर आंदोलन की रही।
    
अभी भी गुड़गांव में 5 और नोएडा में 100 मजदूर और कुछ मजदूर कार्यकर्ता जेल में बंद हैं। 
    
वक्ताओं ने मजदूर आंदोलन को जारी रखने और एक निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
    
विरोध प्रदर्शन को इंकलाबी मजदूर केंद्र, जन संघर्ष मंच हरियाणा, CSTU, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, मजदूर संघर्ष संगठन, ग्रामीण मजदूर यूनियन बिहार, बेलसोनिका यूनियन, क्रांतिकारी नौजवान सभा, PSYA, परिवर्तनकामी छात्र संगठन, BNASU, AIWWO, कम्युनिस्ट लीग और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया।
    
विरोध प्रदर्शन के द्वारा उपायुक्त गुड़गांव के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन दिया और मांग की गयी कि-

* हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में मजदूरों पर लगाए गए सभी फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं और जेल में बंद सभी मजदूर और मजदूर कार्यकर्ताओं को बिना शर्त रिहा किया जाए।

* सरकारों द्वारा बनाए गए न्यूनतम वेतन व ओवर टाइम कानून को सख्ती से लागू किया जाए।

* श्रम कानून का उल्लंघन करने वाले कंपनी प्रबंधन और अधिकारियों को जेल में डालकर सख्त कार्रवाई की जाए।

* मजदूर विरोधी चार मजदूर कोड्स को रद्द किया जाए।

* ठेका प्रथा पर रोक लगाया जाए। स्थाई काम पर स्थाई रोजगार व समान काम के समान वेतन के प्रावधान को सख्ती से लागू किया जाए। 

* न्यूनतन वेतन को बढ़ाकर रु. 30,000 लागू किया जाए। 

* विरोध प्रदर्शन में मासा के घटक संगठनों के सदस्यों-कार्यकर्ताओं के अलावा छात्र संगठनों के सदस्यों ने भागीदारी की। विरोध प्रदर्शन का संचालन इंकलाबी मजदूर केंद्र के अजीत और CSTU की श्रेया ने किया। विरोध प्रदर्शन क्रांतिकारी नारों और गीतों के साथ समाप्त हुआ। 
        -गुड़गांव संवाददाता

आलेख

/peace-bond-vishesh-karyakari-majistrate-v-shakti-prathakkaran-siddhant

शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धान्त यह मत प्रस्तावित करता है कि लोगों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता को कायम रखने के लिए जरूरी है कि कार्यपालिका-विधायिका व न्यायपालिका परस्पर स्वतंत्र हों। अगर कार्यपालिका किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन करना चाहे तो न्यायपालिका उसे रोक दे। फ्रांसीसी दार्शनिक मांतेस्क्यू को इस शक्ति पृथक्करण के सिद्धान्त का मूल प्रस्तावक माना जाता है।

/regime-change-or-vyavastha-parivartan

पूंजीवादी जनतंत्रों में चुनाव ‘सेफ्टी बाल्व’ का काम करता है। बदहाल और दुःखी परेशान लोग नयी सरकार को चुन उम्मीद करते हैं कि उनकी जिन्दगी में शायद बेहतरी हो जाये। अमरीका जैसे देश में तो इसी वजह से दोनों प्रमुख पार्टियां बारी-बारी से सत्ता में आती रहती हैं। चुनाव के जरिये सरकारें बदलती रहती हैं और पूंजीवादी व्यवस्था बदस्तूर चलती रहती है। मजदूर-मेहनतकश जनता बेहतरी की मृग मरीचिका में जीती रहती है। 

/janavad-ka-sawal-aur-majdoor-varg

मजदूर के पास पूंजी नहीं होती इसीलिए पूंजीवाद में उसकी कोई हैसियत नहीं होती। इतना ही नहीं, वह जिन्दा रहने के लिए पूंजीपति पर निर्भर होता है। वह पूंजीपति के लिए काम करता है और जिन्दा रहता है। इसके लिए वह पूंजीपति से जिन संबंधों में बंधता है वे उसे पूंजीपति का गुलाम बना देती हैं। इसीलिए मजदूर को उजरती गुलाम यानी मजदूरी करने वाला गुलाम कहा जाता है। स्वाभाविक है कि समाज में गुलाम व गुलाम मालिक की राजनीतिक-सामाजिक हैसियत एक नहीं हो सकती।

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।