गिरती मजदूरी बढ़ता मुनाफा

ओ ई सी डी द्वारा हाल में रोजगार संदर्भी रिपोर्ट जारी की गयी। इस रिपोर्ट ने बढ़ती महंगाई के पीछे बढ़ती मजदूरी का तर्क देने वाले पूंजीवादी अर्थशास्त्रियों की बोलती बंद कर दी है। रिपोर्ट बताती है कि ओ ई सी डी देशों में वास्तविक मजदूरी बीते एक वर्ष में औसतन 3.8 प्रतिशत गिर गयी है। 

ओ ई सी डी विकसित देशों का समूह है।  रिपोर्ट ने पाया कि यद्यपि सभी देशों में मजदूरी बढ़ी है पर महंगाई से तुलना करने पर पाया जाता है कि अधिकतर देशों में वास्तविक मजदूरी गिर गई है। ओ ई सी डी के सभी देशों में बीते एक वर्ष में वास्तविक मजदूरी औसतन 3.8 प्रतिशत गिर गई है। यानी बढ़ती महंगाई के पीछे बढ़ती मजदूरी कहीं से भी कारण नहीं है। 
    
वास्तविक मजदूरी में सर्वाधिक गिरावट स्कैंडेनिवाई देशों में व पूर्वी यूरोप के देशों में हुई है। इन देशों में रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते ऊर्जा की कीमतें काफी बढ़़ गयी हैं। 
    
रिपोर्ट यह भी बताती है कि बढ़ती महंगाई के पीछे दरअसल मुख्य कारण पूंजीपतियों का बढ़ता मुनाफा है। रिपोर्ट बताती है कि ओ ई सी डी देशों में प्रति तैयार इकाई औसत मुनाफा 2019 के अंत से 2023 की पहली तिमाही के बीच 22 प्रतिशत बढ़ गया है जबकि मजदूरी प्रति इकाई मात्र 16 प्रतिशत बढ़ी है। स्वीडन में इसी कालखण्ड में प्रति तैयार इकाई मुनाफा 27 प्रतिशत व मजदूरी 9 प्रतिशत बढ़ी है। जर्मनी में प्रति तैयार इकाई मुनाफा 24 प्रतिशत व मजदूरी 10 प्रतिशत बढ़ी है। आस्ट्रिया के लिए ये दरें क्रमशः 23 व 10 प्रतिशत हैं। 
    
रिपोर्ट के अनुसार प्रति तैयार इकाई मुनाफा सर्वाधिक हंगरी में 60 प्रतिशत से ऊपर व पूर्वी यूरोप में 30 प्रतिशत के ऊपर बढ़ा है। अमेरिका में मुनाफे की वृद्धि व मजदूरी में वृद्धि दोनों लगभग 14 प्रतिशत हैं। केवल पुर्तगाल अकेला ऐसा देश है जहां प्रति इकाई मुनाफा 9 प्रतिशत व मजदूरी 18 प्रतिशत बढ़ी है। 
    
इस तरह रिपोर्ट बढ़ती महंगाई के पीछे बढ़ती मजदूरी के बजाय पूंजीपतियों के बढ़ते मनमाने मुनाफे की हकीकत को सामने लाती है। पर रिपोर्ट महंगाई गिराने के लिए मुनाफा गिराने की सलाह देने से बचती है। रिपोर्ट कहती है कि वास्तविक मुनाफा चूंकि कठोर मौद्रिक नीति व गिरती क्रय शक्ति से प्रभावित होता है। इसलिए बढ़ता मुनाफा इस गिरावट की भरपाई का एक तरीका हो सकता है। साथ ही रिपोर्ट मजदूरी बढ़ा मुनाफे का हिस्सा घटाने की बात यह कहकर खारिज करती है कि वेतन वृद्धि से मालिक रोजगार घटाने की ओर प्रवृत्त होंगे जो अपनी बारी में वेतन में गिरावट व बेरोजगारी पैदा करेंगे। 
    
इस तरह ओ ई सी डी जो कि साम्राज्यवादियों की संस्था है गिरती मजदूरी की सच्चाई उजागर करने के बाद भी मजदूरी बढ़ाने की सिफारिश नहीं करती। 
    
मजदूरी में गिरावट की ओर फिर से लौटें तो हंगरी में बीते एक वर्ष (2022 की पहली तिमाही से 2023 की पहली तिमाही के बीच) में मजदूरी औसतन 15.6 प्रतिशत गिरी है। लाटविया में 13.4 प्रतिशत, चेक गणराज्य में 10.4 प्रतिशत, स्वीडन में 8.4 प्रतिशत, फिनलैण्ड में 7.8 प्रतिशत, स्लोवाक रिपब्लिक में 7.6 प्रतिशत, इटली में 7.3 प्रतिशत, पोलैण्ड में 7 प्रतिशत, पुर्तगाल में 3.5 प्रतिशत, जर्मनी में 3.3 प्रतिशत, जापान में 3.1 प्रतिशत, यूके में 2.9 प्रतिशत, फ्रांस में 1.8 प्रतिशत, अमेरिका में 0.7 प्रतिशत, मजदूरी में गिरावट दर्ज हुई है। केवल बेल्जियम में 2.9 प्रतिशत, कोस्टारिका में 1.7 प्रतिशत, इजरायल में 0.6 प्रतिशत, नीदरलैण्ड में 0.4 प्रतिशत मजदूरी में वृद्धि हुई है। 
    
वास्तविक मजदूरी में गिरावट के चलते ही यूरोप से लेकर अमेरिका तक में ट्रेड यूनियन संघर्षों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। जगह-जगह मजदूर वेतन बढ़ाये जाने की मांग कर रहे हैं पर लगभग सभी जगह महंगाई वृद्धि की तुलना में वे कम ही वेतन वृद्धि हासिल कर पा रहे हैं और इस तरह पहले से बुरा जीवन स्तर जीने को मजबूर हो रहे हैं। 
    
आज के एकाधिकारी पूंजीवाद में एकाधिकारी कम्पनियां परस्पर समझौते के जरिये कीमतें बढ़ा कर बेतहाशा मुनाफ पीट रही हैं और पूंजीवादी अर्थशास्त्री उनके बढ़ते मुनाफे से पैदा हो रही महंगाई के लिए मामूली सी वेतन वृद्धि को कोसने में जुटे हैं। छुट्टे पूंजीवाद के आज के दौर में जब पूंजी को श्रम पर हमले की खुली छूट हासिल है, तब मजदूरी में गिरावट व मुनाफे में बढ़़ोत्तरी आम परिघटना बन चुकी है। मजदूर वर्ग अपनी आर्थिक हैसियत में गिरती को केवल क्रांतिकारी एकजुटता व संघर्ष के जरिये ही रोक सकता है। 

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।