कौन ले जाएगा उन्नति के शिखर पर

‘‘खेलने के लिए मैंदान होने चाहिए, जहां बच्चे मुफ्त में खेलें और सीखें।’’ ‘‘हास्टल होने चाहिए जहां बाहर से आने वाले छात्र रह सकें।’’ ‘‘नशे पर रोक लगनी चाहिए।’’
    
उक्त तीनों बयान किसी नेता या प्रत्याशी के नहीं हैं। ना ही जागरुक छात्रों के आंदोलन की मांग है। ये 14-15 साल के छात्रों की अपने शहर में छात्रों की जरूरतों का एहसास है, जो उन्होंने बयां किया।
    
जब छात्रों से पूछा गया कि ये संभव भी है? तो उन्होंने मैदान और हास्टल के लिए शहर में जगह भी सुझा दी। नशे के सवाल पर उन्होंने पुलिस और सरकार ही कर सकती है कहा।
    
‘‘सरकार या सांसद-विधायक इन जरूरतों का ध्यान क्यों नहीं रखते?’’ पूछने पर उन्होंने कहा कि नीचे वाले अधिकारी-कर्मचारी उन्हें नहीं बताते हैं। उनसे पूछने पर कि ‘‘आप 14-15 साल के छात्रों को जब ये जरूरत महसूस हो जा रही है तो सांसद-विधयकों को क्यों नहीं होती होगी’’। जवाब मिला ‘‘ये तो वही बता सकते हैं हम क्या बताएं।’’
    
कुछ देर छात्रों से मौजूदा समाज व्यवस्था और इसकी अव्यवस्था के बारे में बात हुई। इस बातचीत से यह पता चला कि समाज में हर कोई अपनी-अपनी नजर से सुधार के उपाय सोचता है। भले ही वह कितना कम उम्र या कम अक्ल माना जाता हो। उसके यह उपाय उस आयु वर्ग और तबके के हितों को ही उठाते हुए होंगे। पर, पूरे समाज के हिसाब से वो फायदेमंद साबित होंगे। खासतौर पर 15 से 25 की उम्र के नौजवानों के बारे में तो भगत सिंह के ‘युवक’ लेख में कही बात ध्यान रखने लायक है कि ‘‘वह चढ़ सकता है उन्नति के सर्वोच्च शिखर पर, वह गिर सकता है अधःपात के अंधेरे खंदक में।’’
    
आज फासीवादी शासक पूरे समाज को; खासकर नौजवान पीढ़ी को; अधःपात के अंधेरे खंदक की ओर धकेल रहे हैं। ऐसे में समाज की बेहतरी के लिए समाजवादी क्रांति के लिए जूझती नौजवान पीढ़ी सहित मेहनतकश वर्ग ही समाज को उन्नति के सर्वोच्च शिखर पर ले जा सकती है।                 -चंदन, हल्द्वानी

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।