जब अपनी पर गुजरी, तो दिखी तानाशाही

पिछले कुछ समय से मोदी सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विपक्षी पार्टियों विशेष रूप से आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं पर प्रिवेंशन आफ मनी लान्ड्रिंग एक्ट 2002 (PMLA) के तहत केस दर्ज किए हैं। इसके तहत सभी अपराध संज्ञेय और गैर जमानती हैं। इसमें अग्रिम जमानत का कोई प्रावधान नहीं है। गौरतलब है कि वर्तमान मोदी सरकार ने 2018 में पीएमएलए में संशोधन किया था जिसमें धारा 45 के तहत जमानत मिलना मुश्किल हो गया। जिसके तहत व्यक्ति को अपनी बेगुनाही खुद साबित करनी होती है कि उसके खिलाफ सभी अपराध निराधार हैं।
    
मोदी सरकार के इशारे पर म्क् ने दिल्ली सरकार के नेताओं पर च्डस्। के तहत केस दर्ज किया जिसमें पहले दिल्ली के दो मंत्रियों सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया और फिर राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया और अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया। इसके बाद खूब हंगामा हुआ। देश के अलावा दुनिया के अन्य देशों ने भी इस पर टिप्पणी की। राष्ट्रीय मीडिया को भी किसी हद तक इस पर रिपोर्टिंग दिखानी पड़ी।
    
अपने भाषणों और प्रेस वार्ताओं में अन्य विपक्षी दल और आम आदमी पार्टी के नेता यह दलील दे रहे हैं ‘‘कि मोदी सरकार पीएमएलए कानून के तहत केस लगा कर नेताओं को डराने-धमकाने और तोड़ने का काम कर रही है। क्योंकि यह नेता मोदी सरकार के खिलाफ में बोल रहे हैं इसलिए उनके ऊपर केस लगाकर उनको गिरफ्तार किया जा रहा है’’। एक दलील बहुत जोरों-शोरों से उठाई जा रही है कि ‘‘न्याय कहता है कि जब तक किसी व्यक्ति के ऊपर कोई अपराध सिद्ध नहीं हो जाता तब तक वह निर्दोष है। पुलिस का काम है कि वह व्यक्ति के ऊपर दोष सिद्ध करे परंतु इस कानून के तहत व्यक्ति को पहले अपराधी मान लिया जाता है और उसे सिद्ध करना होता है कि वह अपराधी नहीं है। यह तो नाइंसाफी है। देश में तानाशाही लागू की जा रही है।’’    
    
विपक्षी पार्टियों की उक्त बात में सच्चाई का एक अंश है। यह बात सही है कि मोदी काल में जनता के साथ-साथ विपक्ष पर भी संघ-भाजपा सीधे हमलावर रहे हैं। पर यह बात भी सच है कि मजदूरों-मेहनतकशों के दमन के इंतजाम में बाकी दल भी कहीं से कम नहीं रहे हैं।
    
जब सरकार विपक्षी पार्टियों के नेताओं के ऊपर इस तरह की कार्रवाई करती है तभी उन्हें नाइंसाफी नजर आती है। उन्हें लगता है कि देश में तानाशाही लागू है। पर इससे पहले तो उनके लिए भी सब बढ़िया चल रहा होता है। देश, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र दिखाई देता रहा है। उस समय देश की मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान, महिला, दलित, आदिवासी जनता के ऊपर हो रही नाइंसाफी और तानाशाही नहीं दिखाई देती।
    
क्या इससे पहले ऐसा कुछ नहीं हो रहा होता जिसे नाइंसाफी कहा जाए। उस समय इन्हें मजदूर-मेहनतकश जनता के ऊपर हो रही तानाशाही नहीं दिखाई देती। क्या पीएमएलए से पहले या उसके अलावा ऐसे कानून नहीं हैं जिसमें गिरफ्तार व्यक्ति को अपराधी या दोषी माना जाए और उसे खुद अपने आप को निर्दोष साबित करना पड़ता है।
    
अनलाफुल एक्टिविटी प्रीवेंशन एक्ट (UAPA) इससे भी खतरनाक काला कानून है जिसे देश की रक्षा के नाम पर शासक वर्ग ने मजदूर-मेहनतकश जनता को दबाने और कुचलने के लिए बनाया है। यह कानून 1967 में बनाया गया था और इस कानून का उपयोग शासक वर्गों की सभी पार्टियों ने किया। अपने समय में इसका भरपूर इस्तेमाल शासक वर्ग की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ उठ रही आवाज को दबाने के लिए किया गया। 
    
आज भी मजदूर-किसान-नौजवान- छात्र-महिला-दलित-आदिवासी के खिलाफ हजारों की संख्या में केस दर्ज हैं। अभी भी हजारों लोग इस केस के तहत जेलों के अंदर बंद हैं। मजदूर मेहनतकश, छात्र-नौजवान, दलित-आदिवासी की बात तो छोड़िए जो मानवाधिकार कार्यकर्ता या बुद्धिजीवी सरकार के खिलाफ में जनता की आवाज उठाते हैं; उन्हें भी इस कानून के तहत सालों-साल जेल के अंदर बंद कर दिया जाता है। भीमा कोरेगांव केस के तहत ही कई मानवाधिकार कार्यकर्ता, प्रोफेसर-वकील-बुद्धिजीवियों को 6 सालों से जेल के अंदर बंद किया हुआ था जो हाल ही में रिहा हो पाये हैं।
    
टाडा, पोटा ऐसे ही काले कानून थे जो पूंजीपति वर्ग ने अपनी तानाशाही को मजबूत बनाने के लिए बनाए हुए थे। UAPA के अलावा आज भी कई ऐसे कानून देश में मौजूद हैं।
    
असल में यह पूंजीवादी व्यवस्था है। पूंजीवादी व्यवस्था, पूंजीपति वर्ग द्वारा मजदूर वर्ग पर तानाशाही के अलावा और कुछ नहीं है।
         -हरीश, दिल्ली
 

आलेख

/chaavaa-aurangjeb-aur-hindu-fascist

इतिहास को तोड़-मरोड़ कर उसका इस्तेमाल अपनी साम्प्रदायिक राजनीति को हवा देने के लिए करना संघी संगठनों के लिए नया नहीं है। एक तरह से अपने जन्म के समय से ही संघ इस काम को करता रहा है। संघ की शाखाओं में अक्सर ही हिन्दू शासकों का गुणगान व मुसलमान शासकों को आततायी बता कर मुसलमानों के खिलाफ जहर उगला जाता रहा है। अपनी पैदाइश से आज तक इतिहास की साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से प्रस्तुति संघी संगठनों के लिए काफी कारगर रही है। 

/bhartiy-share-baajaar-aur-arthvyavastha

1980 के दशक से ही जो यह सिलसिला शुरू हुआ वह वैश्वीकरण-उदारीकरण का सीधा परिणाम था। स्वयं ये नीतियां वैश्विक पैमाने पर पूंजीवाद में ठहराव तथा गिरते मुनाफे के संकट का परिणाम थीं। इनके जरिये पूंजीपति वर्ग मजदूर-मेहनतकश जनता की आय को घटाकर तथा उनकी सम्पत्ति को छीनकर अपने गिरते मुनाफे की भरपाई कर रहा था। पूंजीपति वर्ग द्वारा अपने मुनाफे को बनाये रखने का यह ऐसा समाधान था जो वास्तव में कोई समाधान नहीं था। मुनाफे का गिरना शुरू हुआ था उत्पादन-वितरण के क्षेत्र में नये निवेश की संभावनाओं के क्रमशः कम होते जाने से।

/kumbh-dhaarmikataa-aur-saampradayikataa

असल में धार्मिक साम्प्रदायिकता एक राजनीतिक परिघटना है। धार्मिक साम्प्रदायिकता का सारतत्व है धर्म का राजनीति के लिए इस्तेमाल। इसीलिए इसका इस्तेमाल करने वालों के लिए धर्म में विश्वास करना जरूरी नहीं है। बल्कि इसका ठीक उलटा हो सकता है। यानी यह कि धार्मिक साम्प्रदायिक नेता पूर्णतया अधार्मिक या नास्तिक हों। भारत में धर्म के आधार पर ‘दो राष्ट्र’ का सिद्धान्त देने वाले दोनों व्यक्ति नास्तिक थे। हिन्दू राष्ट्र की बात करने वाले सावरकर तथा मुस्लिम राष्ट्र पाकिस्तान की बात करने वाले जिन्ना दोनों नास्तिक व्यक्ति थे। अक्सर धार्मिक लोग जिस तरह के धार्मिक सारतत्व की बात करते हैं, उसके आधार पर तो हर धार्मिक साम्प्रदायिक व्यक्ति अधार्मिक या नास्तिक होता है, खासकर साम्प्रदायिक नेता। 

/trump-putin-samajhauta-vartaa-jelensiki-aur-europe-adhar-mein

इस समय, अमरीकी साम्राज्यवादियों के लिए यूरोप और अफ्रीका में प्रभुत्व बनाये रखने की कोशिशों का सापेक्ष महत्व कम प्रतीत हो रहा है। इसके बजाय वे अपनी फौजी और राजनीतिक ताकत को पश्चिमी गोलार्द्ध के देशों, हिन्द-प्रशांत क्षेत्र और पश्चिम एशिया में ज्यादा लगाना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में यूरोपीय संघ और विशेष तौर पर नाटो में अपनी ताकत को पहले की तुलना में कम करने की ओर जा सकते हैं। ट्रम्प के लिए यह एक महत्वपूर्ण कारण है कि वे यूरोपीय संघ और नाटो को पहले की तरह महत्व नहीं दे रहे हैं।

/kendriy-budget-kaa-raajnitik-arthashaashtra-1

आंकड़ों की हेरा-फेरी के और बारीक तरीके भी हैं। मसलन सरकर ने ‘मध्यम वर्ग’ के आय कर पर जो छूट की घोषणा की उससे सरकार को करीब एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान बताया गया। लेकिन उसी समय वित्त मंत्री ने बताया कि इस साल आय कर में करीब दो लाख करोड़ रुपये की वृद्धि होगी। इसके दो ही तरीके हो सकते हैं। या तो एक हाथ के बदले दूसरे हाथ से कान पकड़ा जाये यानी ‘मध्यम वर्ग’ से अन्य तरीकों से ज्यादा कर वसूला जाये। या फिर इस कर छूट की भरपाई के लिए इसका बोझ बाकी जनता पर डाला जाये। और पूरी संभावना है कि यही हो।