कनाडा की संसद में एक नाजी का स्वागत

द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद दुनिया के किसी देश की संसद या राजनेताओं ने किसी नाजी हत्यारे के स्वागत का काम नहीं किया था। यहां तक कि नव फासीवादी ताकतें भी नाजी हत्यारों से खुलकर खुद को जोड़ने से हिचकती रही हैं; पर 22 सितम्बर को कनाडा की संसद ने एक 98 वर्षीय नाजी हत्यारे का खड़े होकर स्वागत कर इतिहास में अपने लिए एक बदनुमा दाग कायम कर लिया। 
    
22 सितम्बर को यूक्रेनी राष्ट्रपति कनाडा की यात्रा के दौरान कनाडा की संसद में गये। वहां कनाडा के हाउस आफ कामन्स के स्पीकर एंथोनी रोटा ने यारोस्लाव हंका नामक 98 वर्षीय नाजी हत्यारे का यह कहकर स्वागत किया कि उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान रूस से यूक्रेन की स्वतंत्रता के लिए युद्ध किया और आज भी वे यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं। इस तरह वे एक यूक्रेनी हीरो हैं और कनाडा के भी हीरो हैं। उनके इस संबोधन के बाद जेलेंस्की के साथ कनाडा की पूरी संसद ने खड़े होकर हंका का स्वागत किया। 
    
पर शीघ्र ही इस स्वागत से यहूदी लोगों में खलबली मच गयी। उन्होंने शीघ्र ही ढूंढ निकाला कि हंका हिटलर की नाजी यूनिट में काम करता था। 24 सितम्बर को कनाडा स्थित एक मानवाधिकार संगठन जो हिटलर के नरसंहार के खिलाफ कार्यरत रहा, ने एक बयान जारी कर कहा कि हंका द्वितीय विश्व युद्ध के समय हिटलर की नाजी यूनिट में काम करता था और यहूदी व अन्य लोगों के नरसंहार में भागीदार था। 
    
इस खुलासे के बाद यहूदी लोगों के साथ-साथ तमाम देशों से भी कनाडा सरकार से इस स्वागत के लिए माफी मांगने की मांग उठने लगी। कनाडा सरकार की इस हरकत पर जब ज्यादा हल्ला मचने लगा तो स्पीकर रोटा को इस्तीफा देना पड़ा। उसने इस्तीफे में कहा कि वह हंका के नाजी सम्बन्ध के बारे में नहीं जानते थे। हालांकि इस बात पर विश्वास करना कठिन है कि प्रधानमंत्री ट्रूडो व रोटा को हंका के बारे में न पता हो। उन्होंने इतनी भी शर्म नहीं की कि दूसरे विश्व युद्ध में रूस व कनाडा एक पाले में थे और नाजी जर्मनी दूसरे पाले में। 
    
स्पीकर की बलि चढ़ाने के बाद भी प्रधानमंत्री ट्रूडो को बयान देना पड़ा कि यह घटनाक्रम बेहद दुखद था। हालांकि उनके बयान से स्पष्ट नहीं था कि वे जेलेंस्की से माफी मांग रहे हैं या फिर बाकी दुनिया से। जहां तक जेलेंस्की का प्रश्न है तो रूस के खिलाफ युद्ध में उन्हें हिटलर के सिपहसालार रहे व्यक्ति से भी मदद लेने में कोई संकोच नहीं है। अगर हिटलर दोबारा पैदा हो जाये तो जेलेंस्की को रूस के खिलाफ हिटलर से भी मदद लेने में कोई संकोच नहीं होगा। 
    
दरअसल कनाडा तमाम नाजी हत्यारों की शरणस्थली रहा है। यहां से नाजी प्रशिक्षित लोग यूक्रेन की अजोव बटालियन में शामिल भी हुए हैं। ऐसे में यूक्रेन के ऊपर रूसी साम्राज्यवादी अगर नाजी दस्ते होने का आरोप लगाते हैं तो यह आरोप भी सत्य है। 
    
जैसे-जैसे कनाडा-अमेरिका से लेकर यूरोप के देशों में दक्षिणपंथी ताकतों का उभार हो रहा है वैसे-वैसे नाजी तत्व अपने को अधिक खुलेआम सामने ला रहे हैं। अगर एक नाजी हत्यारे को कनाडा की संसद सम्मान दे रही है तो यह अनभिज्ञता का मामला नहीं है। बल्कि यह सच है कि कनाडा में नाजी फासीवादी तत्वों के साथ सरकार में शामिल पार्टियां पहले से सम्बन्ध रखती रही हैं। अब यही सम्बन्ध नाजी तत्वों के स्वागत तक पहुंच गया। आने वाले दिनों में नाजी हत्यारों के स्वागत की घटनायें बढ़ने की उम्मीद हैं।
     
यह स्वागत प्रकारान्तर से रूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन व पश्चिमी साम्राज्यवाद की असलियत को भी सामने लाता है। यह दिखाता है कि यूक्रेनी शासक व उनके साथ खड़े पश्चिमी साम्राज्यवादी कैसे नाजी विचारों के समर्थक बने हुए हैं। कि दो साम्राज्यवादियों की जंग में यूक्रेन तबाह-बर्बाद हो चुका है और जेंलेस्की व उसकी सेना में मौजूद फासीवादियों का यूक्रेनी जनता की तबाही में कम योगदान नहीं है। 

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।