रात्रि पाली में भी काम करेंगी महिलायें

कपड़ा(टेक्सटाइल) मंत्रालय अब महिलाओं को रात्रि की पाली में भी काम करने से संबंधित कानून बनाने जा रहा है। अब तक मौजूद श्रम कानून से हिसाब से महिलाओं से रात्रि की पाली में उद्योगों में काम नहीं कराया जा सकता। यह बात टेक्सटाइल मंत्री के सम्बाशिव राव ने सीआईआई के एक समारोह के दौरान कही।

बकौल कपड़ा मंत्री महिलायें भी रात्रि की पाली में काम करना चाहती हैं परन्तु मौजूदा कानून में प्रावधान न होने के चलते वे रात्रि की पाली में काम नहीं कर पातीं। अतः इस संबंध में एक नोट केबिनेट में रखा जायेगा।

आज की स्थिति में कपड़ा क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें महिलायें भारी संख्या में काम करती हैं। महिलायें पूंजीपति वर्ग के लिए एक सस्ता श्रम का साधन है। महिलाओं की यूनियन में जुड़ने की दर भी कम है। अतः महिलायें पूंजीपति वर्ग के लिए आज यूनियनबाजी की भी समस्या पेश नहीं करती हैं। पितृसत्तात्मक समाज में महिलाओं की दोयम दर्जे की स्थिति का लाभ उठाते हुए उसे कम तनख्वाह पूंजीपति वर्ग देता है। ऐसे सस्ते मजदूर के श्रम का दोहन करने के लिए वह तमाम हथकण्डे अपनाता है। मसलन् तमिलनाडु के अंदर उसने ‘सुमंगला’ नामक स्कीम लड़कियों के लिए चलाई। जिसमें वह लड़कियों से तीन साल तक का अनुबंध करता है। खाने-पीने व रहने की सुविधा मालिक देता है। बाद में वह एक मुश्त चालीस-पचास हजार देता है। ताकि वह शादी के लिए दहेज जुटा सके। इसके अलावा वह इस क्षेत्र में मनरेगा की तर्ज पर काम कराने की मांग करता रहा है। ताकि कम मजदूरी पर काम करवा सके। और पूंजीपति वर्ग की इसी तरह की इच्छा को सरकार अब पूरा कर रही है। और महिलाओं से रात्रि की पाली में काम कराने का कानून पास कराने जा रही है।

पिछले कुछ सालों में आई मंदी के कारण कपड़ा क्षेत्र के निर्यात में कमी आई है। ऐसे में निर्यात के लिए अलग क्षेत्र खोजने के अलावा निर्यात का पुराना स्तर बरकरार रखने की समस्या इस क्षेत्र के पूंजीपति वर्ग के सामने आ खड़ी है और उसकी इस समस्या का हल उसकी सरकार महिला मजदूरों पर काम का बोझ बढ़ाकर हल कर रही है। विश्व के स्तर पर प्रतियोगिता में टिके रहने के लिए अन्य देशों की तकनीक के मुकाबले पुरानी तकनीक होने के चलते श्रम का अत्यधिक दोहन करके ही प्रतियोगिता में टिका जा सकता है एवम् मुनाफा बढ़ाया जा सकता है। अतः महिलाओं के लिए रात्रि की पाली में काम करवाने वाला कानून पास किया जा रहा है।

मंत्री महोदय कहते हैं कि जिस तरह बीपीओ में महिलायें रात्रि में भी काम करती हैं उसी तरह उन्हें यहां भी रात्रि की पाली में काम करने की छूट होनी चाहिए। इसका मतलब साफ है कि पूंजीपति वर्ग को हर जगह महिलाओं के शोषण, उत्पीड़न का अधिकार होना चाहिए।

जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता वाली मेन्युफेक्चरिंग क्षेत्र की उच्चस्तरीय कमेटी के सामने टैक्सटाइल के निर्यात को 30 प्रतिशत बढ़ाने की बात की गयी थी। कमेटी में 2013-14 के लिए 44 अरब डालर तक का निर्यात करने की बात की गयी। 2012-13 में यह निर्यात 34 अरब डालर था। ऐसी स्थिति में जाहिर है कि मजदूरों पर इसका दबाव पड़ना तय है और महिलाओं पर काम का दबाव बढ़ना इसी का एक हिस्सा है।

आलेख

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।

/titali-effect-kuch-itihaas-se-kucha-vartaman-mein

तितली प्रभाव अथवा बटरफ्लाई इफेक्ट विश्रंखलता सिद्धान्त (Chaos Theory) में काफी प्रचलित धारणा है जिसका सरल सा मतलब यह है कि यदि कोई सिस्टम या व्यवस्था विश्रंखल अवस्था में हो तो कोई बहुत छोटा सा कारण भी बहुत बड़ा परिणाम पैदा कर सकता है। प्रचलित भाषा में, यदि बंगाल की खाड़ी में कोई तितली पंख फड़फड़ाये तो उससे हजारों किमी. दूर अरब सागर में तूफान आ सकता है।

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?