विस्फोटक बेरोजगारी और बंशी बजाता नीरो

भारत में बेरोजगारी का आंकड़ा आजादी के बाद सर्वोच्च स्तर तक पहुंचा हुआ है। बेरोजगारी विस्फोटक रूप ले चुकी है इसका प्रमाण जब तब देखने को मिलता रहता है। अभी हाल में गुजरात के भरूच में 40 रिक्त पदों की भर्ती के लिए मची भगदड़ ने एक बार फिर सच्चाई बयां कर दी। एक निजी कम्पनी द्वारा प्लांट आपरेटर, सुपरवाइजर, फिटर आदि के 40 पदों पर भर्ती हेतु होटल में साक्षात्कार रखा गया था। कंपनी को जहां मात्र 150 लोगों के आने की उम्मीद थी वहीं 800 से अधिक बेरोजगार साक्षात्कार हेतु पहुंच गये और इस दौरान भारी भीड़ से होटल गेट पर बनी रेलिंग टूट गयी।

गुजरात का यह वाकया कोई अकेली घटना नहीं है। जब तब चंद नौकरियों के लिए लाखों की तादाद में उमड़ती भीड़ को देखा जाता रहा है। सेना भर्ती, प्रतियोगी परीक्षा के दिन ट्रेनों-बसों में बेरोजगार युवाओं की भारी भीड़ आये दिन दिखती रहती है। एक अनुमान के मुताबिक अकेले केन्द्र सरकार की नौकरियों के लिए 2014 से 2022 तक 22 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदिन किया।

पढ़े-लिखे बेरोजगारां की हालत और दयनीय हो चुकी है। एक अदद सरकारी नौकरी की आस उनकी सारी जवानी खपा ले रही है। ऊपर से पेपर लीक, भर्ती का टलना, भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में सालों लग जाना उनके साथ जले पर नमक छिड़कने सरीखा सुलूक कर रहे हैं।

इस सबके बीच देश का मुखिया बीते 10 वर्षों से चैन की बंशी बजा रहा है। 2 करोड़ नौकरियां हर वर्ष देने का वायदा करने वाले महाशय कभी नौजवानों को ‘‘नौकरी ढूंढने के बजाय नौकरी देने वाला बनने’ का उपदेश देते नजर आते हैं तो कभी ‘पकौड़ा रोजगार’ का। ये बेरोजगारों के दुःख दर्द से दूर देश के पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की बंशी बजाने में लीन हैं। 2047 तक देश को विकसित बनाने की सनक इनके सिर पर सवार है।

चुनावी भाषणों में झूठे वायदे करने और इन वायदों के विज्ञापन में माहिर मोदी सरकार विज्ञापन को ही हकीकत मान सत्ता के मद में चूर है। उसे बेरोजगार युवाओं का दुख दर्द नजर ही नहीं आता। या यह कहना ज्यादा सही होगा कि बेरोजगारों की पीड़ा से आंख मूंद वह समझती है कि सारी पीड़़ा खत्म हो गयी है।

एक के बाद एक नयी योजनायें बनाने में माहिर सरकार योजनावीर सरकार बन चुकी है। हर योजना का काफी ताम झाम से विज्ञापन, प्रचार प्रसार किया जाता है और फिर कुछ महीनों में उसे भुला दिया जाता है। कभी राज्यों में पेपर लीक, धांधली रोकने के नाम पर इसने ग्रुप बी व सी की नौकरियों के लिए 2020 में एक देशव्यापी परीक्षा कराने की घोषणा की थी इसके लिए एक राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी भी बना ली गयी पर आज तक यह एजेंसी एक भी परीक्षा नहीं करा पायी। इस मसले पर सरकार संसद में एक के बाद एक गलतबयानी करती रही।

आज हकीकत यही है कि ये सरकार एक भी भर्ती परीक्षा ऐसी नहीं करा पा रही है जिस पर पेपर लीक से लेकर भ्रष्टाचार का आरोप न लगा हो। छात्रों को परीक्षा पर उपदेश देने वाले देश के मुखिया को पेपर लीक पर सांप सूंघ जाता है, उसकी इस पर जुबान ही नहीं खुलती। लाखों की संख्या में रिक्त पड़े सरकारी पदों को भरने के बजाय भारतीय नीरो चैन की बंशी बजाने में वैसे ही जुटा है जैसे रोम के जलते वक्त वहां का शासक नीरो इससे बेफिक्र हो चैन की बंशी बजा रहा था। मोदी सरकार के बीते 10 वर्षों के तुगलकी फरमानों- लॉकडाउन-नोटबंदी से लेकर जीएसटी ने लाखों की तादाद में नौकरियां खत्म कर दी हैं। पर देश का मुखिया अपने फरमानों को गलत मानने तक को तैयार नहीं है।

अम्बानी-अदाणी सरीखे बड़े पूंजीपतियों की सेवा में लीन मोदी सरकार बेरोजगार युवाओं के आक्रोश को ‘विपक्षी साजिश’ मान हाथ पर हाथ धरे बैठी है। हद तो तब हो जाती है जब बेशर्म मुखिया के मुंह से बेकार नौजवानों के प्रति सहानुभूति का एक बोल तक नहीं फूटता।

दरअसल मोदी सरकार ने अदाणी-अम्बानी सरीखे लुटेरों की सेवा की खातिर जिन नीतियों को आगे बढ़ाया है उससे बेरोजगारी की समस्या का गहराते जाना तय है। उदारीकरण, वैश्वीकरण्, निजीकरण की इन नीतियों का ही परिणाम है कि सरकारी नौकरियां लगातार घटती जा रही हैं पर समूचा पक्ष-विपक्ष इन नीतियों पर एकमत है। ऐसे में बेरोजगार युवाओं का एकजुट संघर्ष की कुछ बदलाव पैदा कर सकता है। इस संघर्ष के निशाने पर उक्त नीतियों के साथ-साथ पूंजीवादी व्यवस्था को लिया जाना जरूरी है। क्योंकि यह पूंजीवादी व्यवस्था ही है जो बेरोजगारी को पैदा करती है और उसे पूंजीपतियों के मुनाफे की खातिर बनाये रखती है।

आलेख

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।

/amerika-aur-china-thyuusidaidsa-phaans

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी शासक भी दुनिया को यह जताने में लगे हुए हैं कि उनका अमेरिका से टकराने का कोई इरादा नहीं है। वे सबके साथ साझेदारी की बात कर सकते हैं। यानी अमेरिका व चीन साथ-साथ सारी दुनिया में छा सकते हैं।

/cocaroach-janta-party-hindu-fascist-v-sahi-raah

जेनरेशन जेड की युवा पीढ़ी को संघी ताकतें समझा रही हैं कि वे काॅकरोच जनता पार्टी के बहकावे में न आयें। वे मोदी के साथ खड़े रहें। वहीं काॅकरोच जनता पार्टी युवाओं के आक्रोश-दर्द को मुद्दा बना उन्हें बुराई मुक्त पूंजीवाद का ख्वाब परोस रही हैं। ऐसे में युवाओं को सही रास्ता तलाशना होगा। सही रास्ता इन दोनों रास्तों से अलग शहीदे आजम भगत सिंह का रास्ता है

/hindu-fascist-chunav-aayog-and-vidhansabha-chunaav

हिंदू फासीवादियों के लिए बिहार एस आई आर की पहली प्रयोगशाला थी। पश्चिम बंगाल  निशाने पर लंबे समय से ही था। ये तमाम प्रयास के बावजूद यहां की सत्ता से काफी दूर थे। चुनाव आयोग के जरिए एस आई आर और गृह मंत्रालय के अधीन अर्ध सैनिक बलों के दम पर इस किले को फतह करना हिंदू राष्ट्रवादियों का खास मकसद था। अंततः इस चुनाव में यहां की सत्ता को गिरफ्त में लेने में ये सफल हो चुके हैं। 

/imperialism-and-abhijat-workers-class

दूसरे विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादी देशों में पूंजीपति वर्ग ने ‘कल्याणकारी राज्य’ कायम किये जिसके पीछे समाजवादी खेमे का दबाव तो था ही साथ ही उन देशों में संगठित मजदूर आंदोलन का भी भय था जो पहले विश्व युद्ध के बाद फिर उठ खड़ा हुआ था। दो विश्व युद्धों की तबाही और महामंदी की विभीषिका से उसका क्रांतिकारी तेवर भी था जिसे पूंजीपति वर्ग नजरअंदाज नहीं कर सकता था।