युद्ध नहीं शांति

Published
Wed, 04/01/2026 - 15:50
/war-nahin-shanti

यदि आप दूर अपने ड्राइंग रूम में बैठकर
युद्ध का मजा ले रहे हैं
आसमान से बस्तियों, स्कूलों और अस्पतालों पर
गिरती मिसाइलों का 
आतिशबाजी की तरह आनंद ले रहे हैं
अगर आप को मलबे में दबे बूढ़ों और बच्चों
की चीखें विचलित नहीं करती हैं
अगर आप को युद्ध में बेवा हुई महिलाओं के
आंसुओं से कोई फर्क नहीं पड़ता है
अगर आपको रोटी, दूध और दवाओं के अभाव में
तड़पते, दम तोड़ते बच्चों को देखकर भी
इस युद्ध से घृणा पैदा नहीं होती
तब यकीन मानिए 
आप इंसान होने का दर्जा खो चुके हैं।

क्या आप इसलिए युद्ध का समर्थन करते हैं कि
फलां देश हमारा मित्र है
क्या आप इसलिए युद्ध का समर्थन करते हैं कि
फलां देश से हमारे व्यापारिक रिश्ते हैं
क्या आप इसलिए युद्ध का समर्थन करते हैं कि
फलां देश, हमारे विधर्मी लोगों का देश है
तब माफ कीजिए आपकी तुलना 
किसी मनुष्य तो क्या 
जानवर से भी नहीं हो सकती।

कुछ भलेमानुस भी हैं
जो अमन-चैन की अच्छी-अच्छी बातें करते हैं
वह सोचते हैं कि
युद्ध केवल सनकी तानाशाहों की करामात है
इसलिए तमाम मुल्कों पर बमों की बरसात है
लेकिन क्या ये इतनी जरा सी बात है
नहीं! जब तक पूंजी का राज है
दुनिया में साम्राज्यवाद है
तब तक जंग का खतरा बरकरार है
हर क्षण युद्ध के हालात हैं
अगर दुनिया में अमन-चैन लाना है
तो पूंजीवाद को मिटाना है, 
समाजवाद लाना है।।
        -भारत सिंह, आंवला

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।