आंध्र प्रदेश : काम के घण्टे 10 करने का फरमान

/andhra-pradesh-kaam-ke-ghante-10-karane-ka-faramaan

आंध्र प्रदेश की चंद्र बाबू नायडू सरकार प्रदेश में निवेश जुटाने और पूंजीपतियों को खुश करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। इसी कड़ी में उसने प्राइवेट सेक्टर में मजदूरों के कार्य दिवस को 9 घण्टे से बढ़ाकर 10 घण्टे करने का एलान किया है। इसी के साथ उसने प्रति तिमाही अधिकतम ओवरटाइम की सीमा 75 घंटे से बढ़ाकर 144 घण्टे कर दी है। साथ ही साथ महिलाओं से रात की पाली में काम कराने की छूट पूंजीपतियों को दे दी है। 
    
चंद्रबाबू नायडू सरकार ने आंध्र प्रदेश के कारखाना अधिनियम में संशोधन कर उक्त बदलाव किये हैं। सरकार का दावा है कि इससे प्रदेश में पूंजी निवेश बढ़ेगा और अन्य राज्यों से प्रतियोगिता में राज्य टिक पायेगा। 
    
वहीं मजदूर संगठनों व यूनियनों ने इसे मजदूरों को दासता की स्थिति में धकेलने वाला कदम बताया। मजदूरों का कहना है कि इन बदलावों से नायडू सरकार 10 घण्टे सामान्य कार्यदिवस व 2 घण्टे ओवरटाइम के जरिये दरअसल 12 घण्टे का कार्यदिवस व्यवहार में लागू करना चाहती है। 12 घण्टे के कार्यदिवस से 2 शिफ्ट में ही काम कराकर मालिक अपनी फैक्टरी 24 घंटे चला सकेंगे। पहले उन्हें 3 शिफ्टों में काम कराना पड़ता था। 
    
ओवरटाइम की वृद्धि व महिलाओं से रात की पाली में काम कराने की छूट को जहां नायडू सरकार मजदूर व महिला हितों से जोड़ रही है वहीं मजदूर संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। नायडू सरकार का तर्क है कि इससे मजदूर ज्यादा कमाई कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार पायेंगे वहीं महिला मजदूरों को पुरुषों के समान अधिकार मिलेंगे। 
    
वास्तविकता यही है कि सरकारें-मालिक मजदूरों का वेतन न बढ़ाकर व दबाव डालकर मजदूरों से ज्यादा वक्त तक ओवरटाइम कराने का प्रयास करती रही है। अब इसी चीज को कानून सम्मत बना दिया गया है। दरअसल 12 घंटे कार्य कराने से मजदूर के स्वास्थ्य के साथ उसकी कार्यक्षमता भी प्रभावित होगी। वहीं महिलायें जो दिन में भी सुरक्षित नहीं हैं, उनसे रात की पाली में काम कराना उनकी सुरक्षा को खतरे में डालने के इंतजाम के अलावा कुछ नहीं है। यह महिला सशक्तिकरण के नाम पर महिलाओं से हिंसा बढ़ाने का इंतजाम करना है। 
    
केन्द्र में मोदी सरकार को समर्थन दे रहे नायडू दरअसल पूंजीपतियों के चहेते बने रहना चाहते हैं। इसीलिए वे केन्द्र सरकार द्वारा लागू की जाने वाली 4 श्रम संहिताओं से भी एक कदम आगे बढ़कर पूंजीपतियों को खुश करने पर उतारू हैं। भले ही उनके इस कदम से मजदूर वर्ग का जीवन और कठिन हो जाये उन्हें इसकी चिंता नहीं है। 
    
मजदूर वर्ग ने अतीत में लड़कर 8 घंटे का कार्यदिवस हासिल किया था। अब तकनीकी उन्नति के साथ जहां कार्यदिवस और कम किये जाने की जरूरत थी वहां सरकारें उसे किसी भी बहाने से बढ़ाने पर उतारू हैं 
    
सरकारें मजदूर वर्ग से उनकी अतीत की उपलब्धियों को इसीलिए छीन पा रही हैं क्योंकि मजदूर वर्ग आज संगठित नहीं है और अपनी क्रांतिकारी विचारधारा से लैस नहीं है। क्रांतिकारी विचारधारा पर संगठित होकर और पूंजी के शासन को चुनौती देकर ही मजदूर वर्ग अपने ऊपर हो रहे नित नये हमलों को रोक सकता है। 

आलेख

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।

/titali-effect-kuch-itihaas-se-kucha-vartaman-mein

तितली प्रभाव अथवा बटरफ्लाई इफेक्ट विश्रंखलता सिद्धान्त (Chaos Theory) में काफी प्रचलित धारणा है जिसका सरल सा मतलब यह है कि यदि कोई सिस्टम या व्यवस्था विश्रंखल अवस्था में हो तो कोई बहुत छोटा सा कारण भी बहुत बड़ा परिणाम पैदा कर सकता है। प्रचलित भाषा में, यदि बंगाल की खाड़ी में कोई तितली पंख फड़फड़ाये तो उससे हजारों किमी. दूर अरब सागर में तूफान आ सकता है। 

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?