सरकार-टाटा और बोइंग

/government-taata-and-boing

बोइंग विमान हादसा

अहमदाबाद में एयर इण्डिया के लंदन जा रहे एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 270 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालों में विमान में सवार लोगों के साथ जिस मेडिकल कालेज के हास्टल पर विमान गिरा, वहां के डाक्टर-छात्र व उनके परिजन-बच्चे भी शामिल हैं। अमेरिकी कंपनी बोइंग द्वारा निर्मित इस यात्री विमान को टाटा के मालिकाने वाली एयर इण्डिया द्वारा संचालित किया जा रहा था। 
    
इस दुर्घटना पर घटनास्थल पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि ‘‘यह एक दुर्घटना थी और कोई भी दुर्घटनाओं को रोक नहीं सकता।’’ देश के गृहमंत्री का यह बयान दिखाता है कि उनकी सरकार इस तरह की दुर्घटनाओं की जांच कर उन्हें रोकने का कोई काम नहीं करेगी क्योंकि उनकी नजर में तो दुर्घटनाओं को कोई नहीं रोक सकता। 
    
गृहमंत्री के इस असंवेदनशील बयान पर सवाल उठने लाजिमी थे। सरकार से लोगों को उम्मीद होती है कि वो ऐसी दुर्घटनाओं के वक्त लोगों को विश्वास दिलाये कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनायें नहीं होंगी। पर मोदी सरकार लोगों को बता रही है कि दुर्घटनाओं को कोई नहीं रोक सकता। 
    
सरकार के इस रुख के बाद अगर एयर इण्डिया कंपनी के मालिक समूह टाटा की ओर रुख किया जाये तो पाया जाता है कि एयर इण्डिया को सरकार से खरीदने के लिए इस समूह ने पूरा जोर लगाया। एयर इण्डिया के पायलटों-कर्मचारियों के भारी विरोध के बावजूद सरकार ने इसे टाटा समूह को बेच दिया। अब इस विमान हादसे के बाद एयर इण्डिया द्वारा विमान उड़ान से पूर्व उसकी पर्याप्त देखरेख न करने, बोइंग के विमान में सुरक्षा व इंजन संदर्भी खामी होने के आरोप कुछ लोगों ने लगाये हैं। लोगों ने ये भी बताया है कि तकनीकी खराबी के चलते कुछ माह पूर्व इसी विमान की लंदन उडान रद्द भी की गयी थी। इन आरोपों के किसी जवाब की टाटा समूह ने जरूरत नहीं समझी। उसने बोइंग के विमानों को सुरक्षित बताते हुए मृतकों के लिए मुआवजे का एलान कर अपना कर्तव्य पूरा कर लिया। 
    
अंततः अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग की बात करें। बोइंग व एयरबस इन 2 कंपनियों का दुनिया के यात्री विमान उत्पादन पर एकाधिकार है। बोइंग के कुछ विमान जब दुर्घटनाग्रस्त हुए तो अमेरिका में उसकी जांच शुरू हुई। बोइंग के एक इंजीनियर व मजदूर ने भी बोइंग विमानों में सुरक्षा सम्बन्धी खामियां उजागर की थीं। अब जब नयी दुर्घटना हो चुकी है और बोइंग के शेयर 5 प्रतिशत गिर चुके हैं तब किसी जिम्मेदार उत्पादक इकाई की तरह व्यवहार करने के बजाय बोइंग ने अपनी नाक बचाने वाला बयान दिया। अपने खिलाफ चल रही जांच पर बोलने के बजाय उसने इस विमान के सुरक्षित होने का दावा कर दिया। उसने भारत सरकार से जांच में सहयोग का वायदा किया। बोइंग कम्पनी ने सारा व्यवहार एक पूंजीवादी कंपनी की तरह किया जिसे लोगों की जान से ज्यादा चिन्ता अपने मुनाफे व गिरते शेयरों के भाव की थी। 
    
कुल मिलाकर भारत सरकार, टाटा समूह और बोइंग कंपनी तीनों के व्यवहार ने दिखा दिया कि मृतकों से इन्हें जरा भी सहानुभूति नहीं है। इन्हें सिर्फ अपनी छवि और मुनाफे की चिंता है। सरकार को एयर इण्डिया के निजीकरण का कोई अफसोस नहीं है। टाटा को 12 वर्ष पुराने विमान को उड़ाने का कोई गम नहीं है। और बोइंग को गिरते शेयर भाव के अलावा किसी बात की चिंता नहीं है। 
    
ऐसी सरकार, ऐसे गृहमंत्री और ऐसी टाटा-बोइंग सरीखी कंपनियां जब तक रहेंगी तब तक सचमुच दुर्घटनाओं को कोई नहीं रोक सकता। 

आलेख

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।

/titali-effect-kuch-itihaas-se-kucha-vartaman-mein

तितली प्रभाव अथवा बटरफ्लाई इफेक्ट विश्रंखलता सिद्धान्त (Chaos Theory) में काफी प्रचलित धारणा है जिसका सरल सा मतलब यह है कि यदि कोई सिस्टम या व्यवस्था विश्रंखल अवस्था में हो तो कोई बहुत छोटा सा कारण भी बहुत बड़ा परिणाम पैदा कर सकता है। प्रचलित भाषा में, यदि बंगाल की खाड़ी में कोई तितली पंख फड़फड़ाये तो उससे हजारों किमी. दूर अरब सागर में तूफान आ सकता है। 

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?