ब्राजील में तेल और डाक विभाग के मजदूरों-कर्मचारियों की हड़ताल

/brazil-mein-oil-and-postal-department-ke-workers-employee-ki-strike

ब्राजील में 15 दिसंबर को सरकारी तेल कम्पनी पेट्रोब्रास के मजदूरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी और उसके बाद सरकारी डाक विभाग करिओस के कर्मचारियों ने भी हड़ताल कर दी। 19 दिसंबर को दोनों क्षेत्र के मजदूर और कर्मचारियों ने एक संयुक्त रैली निकाली। तेल और डाक विभाग के मजदूरों व कर्मचारियों की ये हड़ताल लूला सरकार द्वारा किये जा रहे सरकारी कम्पनियों के निजीकरण, छंटनी और वेतन वृद्धि के समझौते को लेकर है।
    
पेट्रोब्रास सरकारी क्षेत्र की एक बड़ी तेल कम्पनी है जो 25 लाख बैरल तेल प्रतिदिन निकालती है। इसके मजदूर वास्तविक वेतन वृद्धि के लिए लड़ रहे हैं। इसके अलावा वे काम की सुरक्षित परिस्थितियों, ले ऑफ के खिलाफ और ठेके के मजदूर तथा रिटायर मजदूरों के अधिकारों के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। 
    
अगर फैक्टरी में सुरक्षा की बात की जाए तो मजदूरों की जान को खतरे में डालकर उनसे उत्पादन करवाया जा रहा है। ये इसलिए है ताकि सुरक्षा में खर्च कम किया जा सके। जब अभी हड़ताल चल ही रही है तब दो दुर्घटनाएं फैक्टरी में हो चुकी हैं। 
    
ऐसा नहीं है कि पेट्रोब्रास कम्पनी घाटे में है। हकीकत यह है कि मुनाफे का अधिकांश हिस्सा शेयर होल्डर को बांट दिया जाता है जो अधिकतर विदेशी हैं। दूसरी तरफ पेट्रोब्रास के मजदूर मात्र 9.8 प्रतिशत की वेतन वृद्धि चाहते हैं उनको कम्पनी मात्र 5.66 प्रतिशत वेतन वृद्धि देने की बात कर रही है। यह महंगाई के हिसाब से काफी कम है। कम्पनी के शेयर होल्डरों को और ज्यादा मुनाफा देने के लिए कम्पनी ने ठेके या आउटसोर्स के माध्यम से अधिकांश मजदूरों को काम पर रखा है। 50,000 मजदूर जहां कम्पनी की तरफ हैं वहीं 1 लाख मजदूर आउटसोर्स के माध्यम से रखे गये हैं।
    
वहीं डाक कम्पनी कोरिओस की बात की जाए तो इसके कर्मचारी राष्ट्रपति लूला द्वारा कम्पनी के निजीकरण करने के प्रयासों के खिलाफ संघर्षरत हैं। लूला कम्पनी की रिस्ट्रक्चरिंग के नाम पर कम्पनी के कर्मचारियों की छंटनी करना चाहते हैं। उनकी योजना के अनुसार 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की जानी है जिससे 1000 पोस्ट आफिस बंद हो जाएंगे। जिसके परिणामस्वरूप ब्राजील के दूरस्थ क्षेत्रों में डाक सेवा प्रभावित होगी। साथ ही कम्पनी की रियल स्टेट सम्पत्तियों को भी बेचे जाने की योजना है। सरकार कम्पनी के घाटे में होने का रोना रोकर अपनी इस योजना को कार्यान्वित करना चाहती है। 
    
ब्राजील की इन कम्पनियों के मजदूरों का आक्रोश इस बात की वजह से भी है कि पिछली सरकार बोलसानारो के समय निजीकरण की जो नीतियां बनायी गयी थीं उन्हीं नीतियों पर लूला सरकार भी आगे बढ़ रही है जबकि लूला पहले निजीकरण का विरोध करते थे। इससे साफ पता चलता है कि लूला पहले जो समाजवाद की बातें करते थे आज वे उन सबको छोड़ चुके हैं। उनसे इस तरह की उम्मीदें करना बेमानी है।
 

आलेख

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।