चुनाव, लुटेरे दल और पक्षपाती चुनाव आयोग

/chunaav-lutere-dal-aur-pakshapaati-chunaav-aayog

महाराष्ट्र-झारखण्ड चुनाव

महाराष्ट्र और झारखण्ड की विधानसभाओं के साथ 14 राज्यों के 48 विधानसभा क्षेत्रों व 2 लोकसभा सीटों के चुनावों की घोषणा हो चुकी है।  झारखण्ड में 2 चरणों में (13 व 20 नवम्बर) और महाराष्ट्र में एक चरण (20 नवम्बर) को चुनाव होंगे। चुनावों की घोषणा होते ही पूंजीवादी दलों में टिकट की मारामारी, जोड़-तोड़, दलबदल का खेल नग्न रूप में शुरू हो चुका है। 
    
हरियाणा चुनाव की तरह भाजपा-संघ-मशीनरी जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर अपने खिलाफ बन रहे माहौल को बदलने के लिए सारे हथकंडे चल रही है। राज्य मशीनरी और चुनाव आयोग उनके हर कदम में पूरा साथ दे रहा है। वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन अभी सीट बंटवारे की रस्साकसी ही हल नहीं कर पाया है। 
    
कहने की बात नहीं कि भगवा रंग में रंगा हुआ चुनाव आयोग इस बार भी हरियाणा चुनाव की तरह माहौल के उलट नतीजे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 
    
इन चुनावों में शिंदे-बाल ठाकरे-शरद पवार सरीखे क्षेत्रीय क्षत्रपों की प्रतिष्ठा भी महाराष्ट्र में दांव पर लगी है। लोकसभा चुनाव में ये अपनी साख बचाने में कामयाब हुए थे। उ.प्र. के बाद महाराष्ट्र भाजपा गठबंधन को झटका देने वाला दूसरा प्रदेश था। यहां संघ-भाजपा लोकसभा चुनाव के बाद से ही साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने में लगे हुए हैं ताकि छिटके हुए मतदाताओं को वापस अपनी ओर ला सकें।
    
झारखण्ड में भाजपा से आदिवासी समुदाय की नाराजगी स्पष्ट है। अपने जंगल पूंजीपतियों को लुटाने को वो तैयार नहीं हैं। यहां मुख्य लड़ाई झारखण्ड मुक्ति मोर्चा व भाजपा के बीच है। झामुमो के हेमंत सोरेन वर्तमान समय में मुख्यमंत्री हैं।
    
भारी पैमाने पर धन-बल के प्रयोग को इन चुनावों में भी स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा जब्त की गयी धनराशि हर बीते दिन के साथ बढ़ती जा रही है। 
    
जहां तक मेहनतकश जनता का प्रश्न है तो उसे एक बार फिर अपने लुटेरों में से ही एक को चुनने को मजबूर होना पड़ेगा। उसके बुनियादी मुद्दे चुनाव में हवा में तो हैं पर उनकी आवाज उठाने वाली कोई कारगर पार्टी मैदान में नहीं है। जनता को अपने मुद्दों बेकारी-महंगाई को एजेण्डा बनाने के साथ संघ-भाजपा के षड्यंत्रों, चुनाव आयोग की कलाकारी को भी मुद्दा बनाना होगा। साथ ही अपना भविष्य लुटेरों के हाथ से छीन अपने हाथों में लेना होगा, तभी किसी वास्तविक बदलाव की दिशा में बढ़ा जा सकेगा। 

 

इसे भी पढ़ें :-

1. भारतीय चुनाव आयोग न स्वतंत्र न निष्पक्ष

2. एक देश एक चुनाव : फासीवादी परियोजना

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।