ई.एस.आई. (NIT-3 फरीदाबाद) के हाल खस्ताहाल

Published
Tue, 06/16/2026 - 09:52
/e s i-nit-3-faridabad-ke-haal-khastaahaal

एक महिला मजदूर अपने बेटे का इलाज करवाने के लिए ई.एस.आई. जाती है जो कि पहली मंजिल से गिर गया था। वह 25 मई को सोमवार की रात 11 बजे इमरजेंसी जाती है। बेटे के चेहरे पर कटा हुआ निशान था जिसमें टांके लगा दिये और बड़ी मशक्कत के बाद सुबह 26 मई मंगलवार को भर्ती लिया जाता है और कमर का एक्सरे होता है जिसमें फ्रेक्चर बताया जाता है डाॅक्टर द्वारा, और डाॅक्टर कहते हैं कि यहां उपकरण नहीं, दूसरी जगह ले जायें। वो महिला परेशान होकर जहां वह काम करती है वहीं पर इंकलाबी मजदूर केन्द्र के दो कार्यकर्ता काम करते हैं, एक साथी के पास महिला फोन से बातचीत करती है और कहती है रेफर करने के लिए कह रहे हैं। साथी द्वारा कहां रेफर कर रहे हैं कोई जवाब नहीं मिलता।         
    
उस समय एक साथी ई.एस.आई. में अपने बच्चे को लेकर हास्पीटल में ही थे तो दूसरे साथी उस साथी से फोन से संपर्क करके उनकी सहायता करने के लिए कहते हैं। वो साथी महिला से मिलते हैं और सारी जानकारी लेते हैं फिर रेफर वाले मामले पर बात करते हैं। ई.एस.आई. में साथी बोलते हैं कि प्राइवेट में रेफर करो तो जवाब मिलता है प्राइवेट में रेफर नहीं करेंगे। साथी द्वारा सवाल किया जाता है कि दूसरे ई.एस.आई. में उपकरण होंगे। जवाब मिलता है पता नहीं। फिर साथी फोन करके 26 मई को साढ़े तीन बजे दोपहर में मुझे बुलाते हैं फिर हम भी ई.एस.आई. पहुंच जाते हैं। दोनों साथी महिला को लेकर एम एस से मिलते हैं तो आश्वासन मिलता है कि उपकरण मंगवायेंगे नहीं तो जहां उपकरण होगा वहां रेफर किया जायेगा। ये अगले दिन कमेटी (ई.एस.आई.) में तय होना था। ये बात डाॅक्टर को पता लगी तो उन्होंने महिला को बोला कि कमेटी बैठेगी महीनों लग जायेंगे। फिर पैर काटना पड़ जायेगा। वो डर गयी फिर फोन करने लगी। डाॅक्टर ऐसे-ऐसे बोल रहे हैं। हमारे पास कोई दूसरा विकल्प भी नहीं था। फिर 26 मई को ही फोन द्वारा संपर्क करके अपनी इकाई तथा शहर कमेटी के साथियों से बात हुई और अगले दिन 27 मई को डीन से मिलने का तय हुआ फिर मिला गया सारी बातें बतायी गयीं। फिर डीन ने भी आश्वासन दिया। जल्द ही उपकरण मंगवाकर आपरेशन किया जायेगा जो कि 1 जून को आपरेशन हुआ।
    
साथियो मेरा कहना है कि एक आम मजदूर के लिए ई.एस.आई. में ईलाज पाना कितना मुश्किल हो गया है। इस घटना से पता चलता है। 
        -एक मजदूर, फरीदाबाद

आलेख

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

अमरीकी साम्राज्यवाद पराभव की ओर है। अभी वह दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है लेकिन उसको चुनौती देने वाली और भी ताकतें उभर कर आयी हैं। यूक्रेन में रूस की विजय आसन्न है। यूक्रेन अ

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।

/education-and-emplyoment-dasha-aur-durdasha

भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक अजीबोगरीब विरोधाभास नजर आता है। एक ओर उच्च शिक्षा में आई आई टी, एम्स और आई आई एम जैसे सरकारी संस्थान हैं जो क्रमशः इंजीनियरिंग, चिकित्सा और

/cocoroach-saradar-and-samajvadi-janataantrik-morcha

उदारवादी या वाम-उदारवादी अपनी प्रकृति से ही पूंजीवादी समाज के मूल अंतर्विरोधों को देखने में असमर्थ होते हैं। इसीलिए वे इसकी आम गति को देखने में असमर्थ होते हैं। उनका निजी सम्पत्ति, पैसे, प्रतियोगिता, इत्यादि में दृढ़़ विश्वास होता है। इनके बिना वे किसी समाज की कल्पना नहीं कर पाते। और ठीक इसी कारण वे यह नहीं देख पाते कि भ्रष्टाचार निजी सम्पत्ति, पैसा और प्रतियोगिता का अनिवार्य परिणाम है। कि इस समाज में भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता प्रदान की जा सकती है, उसे खत्म नहीं किया जा सकता।