फासीवादी प्रचार का नमूना - G-20

हिटलर और उसकी नाजी पार्टी के जमाने से ही फासीवादियों ने अपने प्रचार की एक शैली विकसित की है और समाज में अपना आधार बनाने में तथा उसे बनाये रखने में उसे औजार की तरह इस्तेमाल किया है। भारत के हिन्दू फासीवादी भी उसी शैली का आज इस्तेमाल कर रहे हैं। जी-20 के मामले में हिन्दू फासीवादियों के प्रचार में इस शैली का एक नमूना देखा जा सकता है।

फासीवादी प्रचार में प्रमुख चीज है भावनाओं को उभारने पर जोर। अपने सर्वोच्च नेता के प्रति भक्ति भाव तथा विरोधियों के प्रति घृणा को चरम पर पहुंचाना इसका लक्ष्य होता है। इसके लिए जान-बूझकर तथ्यों और तर्कों से किनारा किया जाता है। किसी खास नारे या तस्वीर को बार-बार दोहराया जाता है जब तक कि वह लोगों के अचेतन मन का हिस्सा न बन जाये। इतना ही नहीं इसमें सफेद झूठ या अर्द्धसत्य का सहारा लेने से भी नहीं हिचका जाता।

इन सारी चीजों को अभी देश में भारत सरकार द्वारा जी-20 के मामले में किये जा रहे विभिन्न आयोजनों तथा इस संबंध में सरकारी व गैर-सरकारी (भाजपाई) प्रचार में देखा जा सकता है।

जी-20 वैश्विक स्तर पर 19 बड़े देशों (अर्थव्यवस्था के हिसाब से) तथा यूरोपीय संघ का एक ऐसा जमावड़ा है जो कुल मिलाकर महज दिखावटी है। साल भर में इसकी एक मंत्री स्तर की तथा दूसरी सरकार प्रमुख स्तर की बैठक होती है। इसकी अध्यक्षता साल भर के लिए हर देश को बारी-बारी से मिलती है।

चूंकि जी-20 दुनिया के स्तर पर कोई बहुत महत्वपूर्ण संस्था नहीं है इसलिए जिस देश को भी इसकी अध्यक्षता करने का मौका मिलता है उसके लिए यह बहुत गर्व की बात नहीं होती। यह एक तरीके से रोजमर्रा की घटना होती है।

पर हिन्दू फासीवादियों के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के समय से ही मोदी, मोदी सरकार तथा संघ परिवार मोदी को एक वैश्विक नेता घोषित करने में लगे हुए हैं। यह उनके द्वारा भारत को ‘विश्व गुरू’ के पद पर फिर से आसीन कराने की परियोजना का हिस्सा है। इसी के तहत ही उन्होंने जी-20 की बैठक का इस्तेमाल करने का फैसला किया।

कहा जा रहा है कि बारी-बारी वाले क्रम से भारत को 2020 में अध्यक्षता का मौका मिलना था। लेकिन मोदी सरकार ने तब इटली से आग्रह किया कि वह इसे स्वीकार कर ले और स्वयं के लिए 2023 साल ले लिया। यह 2024 के लोक सभा चुनावों के मद्देनजर किया गया। जी-20 के बारे में सरकार की उपलब्धियों को प्रचार कर इसके जरिये उस चुनाव में कुछ अतिरिक्त लाभ उठाया जा सकता था। जी-20 के बारे में प्रचार के लिए मोदी सरकार ने केवल अपने समर्थक पूंजीवादी प्रचार पर भरोसा नहीं किया बल्कि साल भर के लिए एक विस्तृत योजना ही तैयार कर ली। प्रदेशों की राजधानियों के साथ दौ सौ शहरों में इस संबंध में आयोजन किये जाने थे। इसके अलावा विभिन्न विश्वविद्यालयों में भी इसके बारे में आयोजन होने थे। इसके जरिये न केवल लाखों लोगों तक जी-20 के बारे में प्रचार को पहुंचाना था बल्कि पूंजीवादी प्रचार तंत्र को भी मोदी समर्थक प्रचार के लिए भरपूर मसाला देना था।

इन सारे ही आयोजनों में इस बात का खास ख्याल रखा जाना था कि कोई तथ्यपूर्ण और तर्कपूर्ण बात न हो। बस सारी दुनिया में मोदी का डंका बज रहा है और मोदी की वजह से भारत का डंका बज रहा है, यही संदेश जाये।

इसका असर भी देखा जा सकता है। कई लोग जी-20 के बारे में बात करते देखे जा सकते हैं। दो-चार वाक्यों की बातचीत से पता चल जाता है कि उन्हें जी-20 के बारे में कुछ नहीं पता। तब भी वे इस मामले में मोदी की तारीफ करते सुने जा सकते हैं। हो सकता है ऐसे लोग वैसे भी भाजपा और मोदी समर्थक हों पर अपने समर्थकों को भी अपने साथ बांधे रखने के लिए इस तरह की कोशिशें जरूरी हैं। सच्चाई तो यही है कि आज मोदी और उनकी सरकार तथा भाजपा की सारी हताशा भरी कार्रवाइयां इसी समर्थन को बचाने के लिए हैं।

आज वैश्विक स्तर पर देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के समय में जी-20 जैसे जमावड़ों का अर्थहीन हो जाना पहले से तय है। यह इस रूप में सामने आया कि इसकी भारत में दो स्तरों की बैठक में संयुक्त बयान तक जारी नहीं हो सका। इतने तक के लिए रजामंदी न हो सकी।

पर मोदी और मोदी सरकार को इसकी चिंता नहीं। उसके प्रचार ने जी-20 की इस असफलता को छिपा लिया। यह मोदी के लिए बहुत शर्म की बात होती कि उनका नेतृत्व एक संयुक्त बयान तक नहीं जारी करा सका। इस तरह के असुविधाजनक तथ्यों को छिपाकर यह प्रचार जोर-शोर से जारी है कि मोदी का सारी दुनिया में डंका बज रहा है और वे वैश्विक नेता हैं।

आलेख

/ceasefire-kaisa-kisake-beech-aur-kab-tak

भारत और पाकिस्तान के इन चार दिनों के युद्ध की कीमत भारत और पाकिस्तान के आम मजदूरों-मेहनतकशों को चुकानी पड़ी। कई निर्दोष नागरिक पहले पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गये और फिर इस युद्ध के कारण मारे गये। कई सिपाही-अफसर भी दोनों ओर से मारे गये। ये भी आम मेहनतकशों के ही बेटे होते हैं। दोनों ही देशों के नेताओं, पूंजीपतियों, व्यापारियों आदि के बेटे-बेटियां या तो देश के भीतर या फिर विदेशों में मौज मारते हैं। वहां आम मजदूरों-मेहनतकशों के बेटे फौज में भर्ती होकर इस तरह की लड़ाईयों में मारे जाते हैं।

/terrosim-ki-raajniti-aur-rajniti-ka-terror

आज आम लोगों द्वारा आतंकवाद को जिस रूप में देखा जाता है वह मुख्यतः बीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध की परिघटना है यानी आतंकवादियों द्वारा आम जनता को निशाना बनाया जाना। आतंकवाद का मूल चरित्र वही रहता है यानी आतंक के जरिए अपना राजनीतिक लक्ष्य हासिल करना। पर अब राज्य सत्ता के लोगों के बदले आम जनता को निशाना बनाया जाने लगता है जिससे समाज में दहशत कायम हो और राज्यसत्ता पर दबाव बने। राज्यसत्ता के बदले आम जनता को निशाना बनाना हमेशा ज्यादा आसान होता है।

/modi-government-fake-war-aur-ceasefire

युद्ध विराम के बाद अब भारत और पाकिस्तान दोनों के शासक अपनी-अपनी सफलता के और दूसरे को नुकसान पहुंचाने के दावे करने लगे। यही नहीं, सर्वदलीय बैठकों से गायब रहे मोदी, फिर राष्ट्र के संबोधन के जरिए अपनी साख को वापस कायम करने की मुहिम में जुट गए। भाजपाई-संघी अब भगवा झंडे को बगल में छुपाकर, तिरंगे झंडे के तले अपनी असफलताओं पर पर्दा डालने के लिए ‘पाकिस्तान को सबक सिखा दिया’ का अभियान चलाएंगे।

/fasism-ke-against-yuddha-ke-vijay-ke-80-years-aur-fasism-ubhaar

हकीकत यह है कि फासीवाद की पराजय के बाद अमरीकी साम्राज्यवादियों और अन्य यूरोपीय साम्राज्यवादियों ने फासीवादियों को शरण दी थी, उन्हें पाला पोसा था और फासीवादी विचारधारा को बनाये रखने और उनका इस्तेमाल करने में सक्रिय भूमिका निभायी थी। आज जब हम यूक्रेन में बंडेरा के अनुयायियों को मौजूदा जेलेन्स्की की सत्ता के इर्द गिर्द ताकतवर रूप में देखते हैं और उनका अमरीका और कनाडा सहित पश्चिमी यूरोप में स्वागत देखते हैं तो इनका फासीवाद के पोषक के रूप में चरित्र स्पष्ट हो जाता है। 

/jamiya-jnu-se-harward-tak

अमेरिका में इस समय यह जो हो रहा है वह भारत में पिछले 10 साल से चल रहे विश्वविद्यालय विरोधी अभियान की एक तरह से पुनरावृत्ति है। कहा जा सकता है कि इस मामले में भारत जैसे पिछड़े देश ने अमेरिका जैसे विकसित और आज दुनिया के सबसे ताकतवर देश को रास्ता दिखाया। भारत किसी और मामले में विश्व गुरू बना हो या ना बना हो, पर इस मामले में वह साम्राज्यवादी अमेरिका का गुरू जरूर बन गया है। डोनाल्ड ट्रम्प अपने मित्र मोदी के योग्य शिष्य बन गए।